Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Mann ki Baat: ISRO, नारी शक्ति से लेकर AI तक, 119 वें एपिसोड में क्या बोले पीएम मोदी? यहां जानें सबकुछ
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Mann ki Baat: ISRO, नारी शक्ति से लेकर AI तक, 119 वें एपिसोड में क्या बोले पीएम मोदी? यहां जानें सबकुछ

Featuredदेश - विदेश

Mann ki Baat: ISRO, नारी शक्ति से लेकर AI तक, 119 वें एपिसोड में क्या बोले पीएम मोदी? यहां जानें सबकुछ

Hum Vatan News
Last updated: February 23, 2025 11:56 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Mann ki Baat :  प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित किया। आज ‘मन की बात’ के 119 वें एपिसड का प्रसारण किया गया। पीएम मोदी इस मासिक रेडियो कार्यक्रम के जरिए देश के एतिहासिक महत्व के साथ-साथ अलग-अलग विषयों और मुद्दों पर अपना विचार शेयर करते हैं। इसका प्रसारण रेडियो, दूरदर्शन समेत कई अन्य चैनलों पर सुना गया।

Contents
  • देश इसरो के 100 वें लॉन्चिंग का साक्षी बना
  • स्पेस विज्ञान में नारी शक्ति की भागीदारी बढ़ी
  • एक दिन एक वैज्ञानिक के रूप में बिताएं
  • AI के क्षेत्र में भारत की प्रगति की सराहना
  • महिला दिवस पर खास पहल
  • मोटापे की समस्या से निपटना ही होगा
  • परीक्षाओं के लिए युवा-साथियों बहुत-बहुत शुभकामनाएं

Mahashivratri Puja Samagri: महाशिवरात्रि की पूजा में इन 15 सामग्रियों का होना बेहद आवश्यक, शामिल न किया तो पूजा रहेगी अधूरी

- Advertisement -
HTML5 Icon

देश इसरो के 100 वें लॉन्चिंग का साक्षी बना

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए इसरो की सफलता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले महीने देश इसरो के 100 वें लॉन्चिंग का साक्षी बना। यह केवल एक नंबर नहीं है, बल्कि इससे स्पेस साइंस में नित नई ऊंचाईयों को छूने के हमारे संकल्प का भी पता चलता है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

स्पेस विज्ञान में नारी शक्ति की भागीदारी बढ़ी

उन्होंने कहा कि इसरो की सफलताओं का दायरा काफी बड़ा रहा है। बीते 10 वर्षों में ही करीब 460 सैटेलाइट लॉन्च की गई हैं और इसमें दूसरे देशों की बहुत सारी सैटेलाइट्स शामिल हैं। हाला के वर्षों में स्पेस विज्ञान में हमारी टीम में नारी शक्ति की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।

एक दिन एक वैज्ञानिक के रूप में बिताएं

मन की बात कार्यक्रम के 119वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आने वाले कुछ ही दिनों में हम ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ मनाने जा रहे हैं। हमारे बच्चों का, युवाओं की विज्ञान में दिलचस्पी और जुनून होना बहुत मायने रखता है। इसे लेकर मेरे पास एक विचार है, जिसे आप ‘एक दिन वैज्ञानिक के रूप में’ कह सकते हैं, यानि, आप अपना एक दिन एक वैज्ञानिक के रूप में, एक वैज्ञानिक के रूप में, बिताकर देखें। आप अपनी सुविधा के अनुसार, अपनी मर्जी के अनुसार, कोई भी दिन चुन सकते हैं।”

Breaking News: कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पर हमला, बाल-बाल बचीं उम्मीदवार

AI के क्षेत्र में भारत की प्रगति की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हाल ही में, मैं AI के एक बड़े सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पेरिस गया था। वहां दुनिया ने इस क्षेत्र में भारत की प्रगति की खूब सराहना की। हमारे देश के लोग आज AI का उपयोग किस-किस तरह से कर रहे हैं, इसके उदाहरण भी हमें देखने को मिल रहे हैं।”

महिला दिवस पर खास पहल

पीएम मोदी ने कहा कि इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूं, जो हमारी नारी शक्ति को समर्पित होगी। इस विशेष अवसर पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट को एक दिन के लिए उनको सौंपने जा रहा हूं। ऐसी महिलाएं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं, एक अलग पहचान बनाई है, 8 मार्च को वे अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों के साथ शेयर करेंगी।

मोटापे की समस्या से निपटना ही होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “देहरादून में राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के दौरान मैंने एक बहुत ही अहम विषय उठाया है, जिसने देश में एक नई चर्चा की शुरुआत की है – ये विषय है ‘मोटापा’ । एक फिट और स्वस्थ राष्ट्र बनने के लिए हमें मोटापे की समस्या से निपटना ही होगा। एक अध्ययन के मुताबिक आज हर आठ में से एक व्यक्ति मोटापे की समस्या से परेशान है। खाने में तेल का कम उपयोग और मोटापे से निपटना यह केवल व्यक्तिगत पसंद नहीं है, बल्कि परिवार के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। खान-पान में तेल का अधिक इस्तेमाल दिल की बीमारी, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी ढ़ेर सारी बीमारियों की वजह बन सकता है।”

परीक्षाओं के लिए युवा-साथियों बहुत-बहुत शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने कहा, “यह बोर्ड परीक्षा का समय है | मैं अपने युवा-साथियों यानि परीक्षा योद्धाओं को उनकी परीक्षाओं के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। आप बिना कोई तनाव लिए पूरी सकारात्मक भावना के साथ अपनी परीक्षाएं दीजिए। हर वर्ष ‘परीक्षा पे चर्चा’ में हम अपने परीक्षा योद्धाओं से परीक्षाओं से जुड़े अलग-अलग विषयों पर बात करते हैं।” बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को देश के नागरिकों को संबोधित करते हैं। अपने इस संबोधन में वह  राष्ट्र से संबंधित मुद्दों और विषयों पर बातचीत करते हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13318/11

Advertisement Carousel

Latest Post

जल संचय, जन भागीदारी अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए महासमुंद जिले को मिला प्रथम स्थान……. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने पुरस्कार ग्रहण किया.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
कृषक लक्ष्मण, छगन और खोरबाहरा को धान विक्रय में नहीं हुई परेशानी, आसानी से धान बेच पाए…..समिति में सभी सुविधाएं दुरुस्त
छत्तीसगढ़ देश - विदेश
नवंबर में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र के लिए विशेष अभियान: अब पेंशनर किसी भी बैंक में जमा कर सकेंगे DLC.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने हॉकी मेन्स जूनियर वर्ल्ड कप ट्रॉफी 2025 का किया भव्य अनावरण… प्रदेश में प्रतिष्ठित ट्रॉफी का आगमन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने किया राज्य स्तरीय ‘आवास मेला 2025’ के लोगो का अनावरण.
अन्य उद्योग छत्तीसगढ़ देश - विदेश
कोरबा डकैती केस: 19 आरोपियों की गिरफ्तारी, अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा
Featured छत्तीसगढ़
Horoscope
Horoscope : 19 नवंबर 2025 का राशिफल
Featured religion
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से, विकसित भारत 2047 पर होगी व्यापक चर्चा
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

KVS NVS teacher recruitment
Featuredदेश - विदेश

KVS NVS teacher recruitment : केंद्रीय व नवोदय विद्यालय में बंपर भर्ती—TGT, PGT, PRT सहित 14,967 पद खाली, 14 नवंबर से आवेदन शुरू

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा विशेष सत्र: CM विष्णु देव साय ने तीन वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को दी श्रद्धांजलि

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Bastar Naxal Operation
Featuredछत्तीसगढ़

Bastar Naxal Operation : बस्तर में सुरक्षा बलों की बड़ी जीत, हिडमा ढेर, देवजी के 9 गार्ड सहित 31 माओवादी पकड़े गए

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?