Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: तेलंगाना: सुरंग में मलबा-पानी से बचाव कार्य में आ रही दिक्कत, 8 मजदूरों की जान बचाने के लिए NDRF की टीम मौके पर
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » तेलंगाना: सुरंग में मलबा-पानी से बचाव कार्य में आ रही दिक्कत, 8 मजदूरों की जान बचाने के लिए NDRF की टीम मौके पर

Featuredदेश - विदेश

तेलंगाना: सुरंग में मलबा-पानी से बचाव कार्य में आ रही दिक्कत, 8 मजदूरों की जान बचाने के लिए NDRF की टीम मौके पर

Hum Vatan News
Last updated: February 23, 2025 12:06 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

तेलंगाना के श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) सुरंग में 8 मजदूर फंसे हुए हैं। सुरंग में फंसे मजदूरों के लिए रविवार सुबह भी बचाव अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ( NDRF) की टीम मौके पर मौजूद है। सुरंग में मलबे और जमा पानी के कारण एनडीआरएफ टीम को बचाव कार्य में कुछ दिक्कत भी आ रही है।

Contents
लोकोमोटिव और कन्वेयर बेल्ट की ली जा रही मददफंसे मजदूरों से चिल्ला कर बात करने की कोशिशसुरंग से निकाला जा रहा पानीसुरंग का रास्ता हुआ जामशनिवार सुबह सुरंग का हिस्सा धंसा

Mann ki Baat: ISRO, नारी शक्ति से लेकर AI तक, 119 वें एपिसोड में क्या बोले पीएम मोदी? यहां जानें सबकुछ

- Advertisement -
HTML5 Icon

लोकोमोटिव और कन्वेयर बेल्ट की ली जा रही मदद

एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट सुखेंदु दत्ता ने कहा कि टीम ने सुरंग के अंदर लगभग 13.5 किलोमीटर की दूरी तय की है, जिसमें मुख्य रूप से लोकोमोटिव और कन्वेयर बेल्ट का उपयोग किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए दत्ता ने कहा, ‘कल रात करीब 10 बजे हम यह देखने के लिए अंदर गए कि स्थिति क्या है। सुरंग के अंदर जाने के लिए इंजनों का इस्तेमाल किया गया था। सुरंग के गेट से हमने कुल मिलाकर लगभग 13.5 किमी की दूरी तय की है। हमने ट्रेन से 11 किमी की दूरी तय की और फिर हमने शेष 2 किमी कन्वेयर बेल्ट और पैदल चलकर तय किया है।’

- Advertisement -
HTML5 Icon

फंसे मजदूरों से चिल्ला कर बात करने की कोशिश

अधिकारी ने कहा कि ढह गए हिस्से का अंतिम 200 मीटर मलबे से पूरी तरह बंद है। इस कारण फंसे हुए मजदूरों की स्थिति या सटीक स्थान की पुष्टि करना मुश्किल हो गया है। अधिकारी ने कहा, ‘हम सुरंग बोरिंग मशीन, टीबीएम के अंत तक पहुंच गए थे। सुरंग के अंदर चिल्लाकर उनसे बात करने की कोशिश की गई। फंसे हुए मजदूरों से किसी भी तरह से जवाब पाने की कोशिश नाकाम रही। लगभग 200 मीटर का एक पैच है, जो मलबे से भरा है।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक मलबा साफ नहीं हो जाता, सुरंग में फंसे मजदूरों की सही स्थिति नहीं जान सकते हैं।

Mahashivratri Puja Samagri: महाशिवरात्रि की पूजा में इन 15 सामग्रियों का होना बेहद आवश्यक, शामिल न किया तो पूजा रहेगी अधूरी

सुरंग से निकाला जा रहा पानी

एनडीआरएफ टीम सुरंग के अंदर जमा पानी को निकालने का काम कर रही है। अधिकारी ने कहा, ’11 से 13 किलोमीटर के बीच का हिस्सा पानी से भरा हुआ है, इसलिए अभी हम पानी निकालने की प्रक्रिया में हैं। जब यह काम पूरा हो जाएगा, तो हम बचाव अभियान शुरू करेंगे।’

सुरंग का रास्ता हुआ जाम

इससे पहले एनडीआरएफ और एसडीआरएफ दोनों टीमों को ढहे हुए हिस्से तक पहुंचने में गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ा। एसडीआरएफ के एक अधिकारी ने कहा, ‘सुरंग के अंदर जाने का कोई रास्ता नहीं है। यह पूरी तरह से ढह गई है और घुटनों तक कीचड़ भरा हुआ है। हमें एक और कदम उठाना होगा।’

शनिवार सुबह सुरंग का हिस्सा धंसा

बता दें कि शनिवार की सुबह तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में डोमलपेंटा के पास एसएलबीसी सुरंग के निर्माणाधीन हिस्से की छत का तीन मीटर हिस्सा गिर गया। 14 किलोमीटर लंबी सुरंग में 8 मजदूर फंसे हुए हैं। NDRF और SDRF के अलावा भारतीय सेना की इंजीनियर रेजिमेंट को स्टैंडबाय मोड पर रखा गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

दिशा सालियान केस में CBI का बड़ा कदम, मौत की जांच के लिए दर्ज हुई FIR
Featured देश - विदेश
Operation Sindoor : सिविल विमानों के बीच छिपा था पाकिस्तानी सैन्य विमान, 314 किमी दूर से हुई पहचान
Featured international
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल* *इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर की संध्या हर घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का किया आह्वान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CM Vishnu Deo Sai
अंबिकापुर के सड़क की वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर की चर्चा, सड़क को तत्काल सुधारने के दिए निर्देश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Crime News : स्पा सेंटर की जांच करने पहुंची पुलिस, कई युवतियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छत्तीसगढ़ में छात्रा की मौत से सनसनी, NSUI नेता पर ब्लैकमेल करने का आरोप’ पुलिस ने दर्ज किया केस
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : फार्मासिस्ट से अभद्रता करना पड़ा भारी, SIMS अस्पताल का VIDEO वायरल’ पुलिस ने युवक को पकड़ा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

ATM में चोरी की कोशिश नाकाम, तोड़फोड़ कर रहा था आरोपी’ पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

PM Awas Yojana : PM आवास योजना में नया नियम’ 2024 तक शहर में रहने वालों को मिल सकता है पक्के घर का लाभ

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?