Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: इस दिन पीएम मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट चलाएंगी महिलाएं, इंस्टा और एक्स पर साझा करेंगी अपने अनुभव, जानिए वजह
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » इस दिन पीएम मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट चलाएंगी महिलाएं, इंस्टा और एक्स पर साझा करेंगी अपने अनुभव, जानिए वजह

Featuredदेश - विदेश

इस दिन पीएम मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट चलाएंगी महिलाएं, इंस्टा और एक्स पर साझा करेंगी अपने अनुभव, जानिए वजह

Hum Vatan News
Last updated: February 23, 2025 1:07 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट अब महिलाएं चलाएंगी। पीएम मोदी ने खुद इसका ऐलान किया है। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट, जिसमें एक्स और इंस्टाग्राम भी शामिल हैं। इन दोनों सोशल मीडिया अकाउंट को एक दिन के लिए प्रेरक महिलाओं के एक चुनिंदा समूह को सौंप देंगे। इस दौरान ये महिलाएं अपने काम और अनुभवों को अपने देशवासियों के साथ साझा कर सकेंगी।

Contents
नारी शक्ति को समर्पित रहेगा पीएम मोदी का अकाउंटनमो एप के जरिए लोगों को किया आमंत्रितमहिलाएं दुनिया तक पहुंचाएं अपना संदेश- पीएम मोदी

MLA देवेंद्र यादव फिर गिरफ्तार होंगे? गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान

- Advertisement -
HTML5 Icon

नारी शक्ति को समर्पित रहेगा पीएम मोदी का अकाउंट

मन की बात के 119वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा, ‘इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूं जो हमारी नारी शक्ति को समर्पित होगी। इस खास मौके पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे एक्स और इंस्टाग्राम को एक दिन के लिए देश की कुछ प्रेरक महिलाओं को सौंपने जा रहा हूं। ऐसी महिलाओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता हासिल की है, कुछ नया किया है और अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है। 8 मार्च को वे अपने काम और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी।’

- Advertisement -
HTML5 Icon

नमो एप के जरिए लोगों को किया आमंत्रित

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा, ‘सोशल मीडिया का प्लेटफॉर्म का मंच भले ही मेरा हो, लेकिन वहां उनके अनुभवों, चुनौतियों और उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी।’ पीएम मोदी ने महिलाओं को नमो ऐप के जरिए इस खास पहल में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। उनसे अपने संदेशों को वैश्विक स्तर पर फैलाने का आग्रह किया है।

छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के दौरान हुआ बवाल, इस बात को लेकर जिपं प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

महिलाएं दुनिया तक पहुंचाएं अपना संदेश- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘अगर आप चाहते हैं कि यह अवसर आपका हो, तो नमो ऐप पर बनाए गए विशेष मंच के जरिए इस प्रयोग का हिस्सा बनें और मेरे एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपना संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाएं। इस महिला दिवस पर आइए हम महिलाओं की अदम्य शक्ति का जश्न मनाएं और उसका सम्मान करें।’

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

05 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Blog
Sunny Deol Film Controversy : सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ का विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, NMC को भेजा गया कानूनी नोटिस
Featured छत्तीसगढ़
CG BREAKING : अमित जोगी की बढ़ीं मुश्किलें, घर पर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस’ 24 घंटे में थाने में होना होगा पेश
Featured छत्तीसगढ़
CG Politics : भूपेश बघेल की चुनाव याचिका पर कल होगी सुनवाई, विजय बघेल की होनी थी गवाही
Featured छत्तीसगढ़
सेजेस संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 – उत्तर पुस्तिका 5 नवंबर को होगी जारी, 8 नवंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी…महतारी वंदन योजना की 33 वीं किस्त जारी, महिलाओं में उत्साह का माहौल..
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
बस्तर और सरगुजा सहित जनजातीय एवं दूरस्थ अंचलों के युवाओं तक पहुंचे विश्वस्तरीय वैज्ञानिक शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण का लाभ : मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG ACB Action : रिश्वतखोरी के आरोप में प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब…छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार.

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : महंगी कार खरीदने का ऐसा जुनून’ बेटे ने खुद के अपहरण का नाटक कर पिता से मांगे 5 लाख

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?