Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: पुलिस की गिरफ्त में आया हिमानी का हत्यारा, खुद को बता रहा बॉयफ्रेंड, खोले कई राज…
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » पुलिस की गिरफ्त में आया हिमानी का हत्यारा, खुद को बता रहा बॉयफ्रेंड, खोले कई राज…

Featuredदेश - विदेश

पुलिस की गिरफ्त में आया हिमानी का हत्यारा, खुद को बता रहा बॉयफ्रेंड, खोले कई राज…

Hum Vatan News
Last updated: March 3, 2025 11:32 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रोहतक: कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्या मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है. सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुद को हिमानी का बॉयफ्रेंड बताया है. साथ ही दावा किया है कि उसने हिमानी के घर पर ही उसकी हत्या की थी. आरोपी के मुताबिक हिमानी को मारने के बाद उसने उसके शव को एक सूटकेस में डाला. ये सूटकेस भी हिमानी का था. 28 फरवरी की सुबह उसने ये सूटकेस झाड़ियों में छोड़ दिया. आरोपी ने दावा किया है कि वो हिमानी के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में था. हालांकि पुलिस आरोपी के दावों की अभी जांच कर रही है

Contents
आरोपी ने क्या कुछ बतायाकैसे पकड़ में आया आरोपी“ईर्ष्या के चलते की हत्या”

आग की चपेट में आने से ननद और भाभी की हुई मौत, परिजन लेकर जा रहे थे मुक्तिधाम, फिर हुआ कुछ ऐसा की सीधे पहुंचे हॉस्पिटल

- Advertisement -
HTML5 Icon

आरोपी ने क्या कुछ बताया

  • आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया है कि वो हिमानी का प्रेमी था.
  • आरोपी बहादुरगढ़ का रहने वाला है.
  • प्रारंभिक जांच में ब्लैकमेल करने की बात भी आई सामने है.
  • आरोपी के अनुसार उसने हिमानी को काफी पैसे दिए थे.
  • वह बार-बार और अधिक पैसे की डिमांड कर रही थी.

कैसे पकड़ में आया आरोपी

पुलिस ने जांच के दौरान सबसे पहले ये पता किया कि हिमानी के करीबी कौन थे. उसने आखिरी बार किससे बात की थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला की हिमानी आरोपी के संपर्क में थी. हर कड़ी को जोड़ते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई.

- Advertisement -
HTML5 Icon

बता दें नरवाल (22) रोहतक के विजय नगर में रहती थीं. शनिवार को रोहतक जिले में एक सूटकेस के अंदर उनका शव मिला था जिस पर चोट के कुछ निशान थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिमानी (22) रोहतक के विजय नगर में रहती थीं. सूटकेस को कुछ राहगीरों ने देखा, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया. हरियाणा पुलिस ने हत्या के मामले की जांच के लिए रविवार को एसआईटी का गठन किया था.

“ईर्ष्या के चलते की हत्या”

नरवाल के परिजनों ने उनके शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और कहा कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता कम समय में नरवाल के राजनीतिक उभार के चलते उनसे ईर्ष्या करते थे. नरवाल की मां सविता ने रोहतक में पत्रकारों के साथ बातचीत में आरोप लगाया था कि कांग्रेस के कुछ नेता कम समय में नरवाल के राजनीतिक उभार के चलते उनसे ईर्ष्या करते थे. उनके साथ उनका बेटा जतिन भी था. सविता ने कहा, ‘‘यह पार्टी में कोई भी व्यक्ति हो सकता है जो उसकी उन्नति से ईर्ष्या करता हो या कोई और भी हो सकता है.”

भारत में इन स्थानों पर नहीं मनाई जाती होली, कारण जान हो जाएंगे हैरान

कांग्रेस की हरियाणा इकाई के नेताओं ने नरवाल को एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता बताया, जिन्होंने राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में भी हिस्सा लिया था. उन्होंने कहा कि वह कानून की पढ़ाई कर रही थीं और पिछले करीब एक दशक से पार्टी से जुड़ी हुई थीं.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्होंने हिमानी नरवाल हत्या मामले के संबंध में रोहतक के पुलिस अधीक्षक से बात की है. उन्होंने कहा कि पुलिस और सरकार को पीड़ित परिवार के लिए शीघ्र न्याय सुनिश्चित करना चाहिए. कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए हुड्डा ने कहा, ‘‘कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी की हत्या के बाद एक बार फिर राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CM Vishnu Deo Sai
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे अध्यक्षता.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सेवा की कहानी: कच्ची झोपड़ी से पक्के घर तक, पीएम जनमन आवास ने बदली रोन्हू के परिवार की जिंदगी*.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सेवा की कहानी: समूह से मिला एक लाख रुपये का सहारा, दुकान और ठेले से आत्मनिर्भर बनीं लाजो.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का नया निवेश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की पहल से अग्रसेन चौक से आरपीएफ पोस्ट होते हुए सीधे रेलवे स्टेशन तक बनेगा नया मार्ग.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर घर जल’ संकल्प से बदली डांडजमड़ी की तस्वीर, सभी 90 घरों तक पहुंचा नल से शुद्ध पेयजल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Chhattisgarh Coal Scam : कोयला घोटाला चार्जशीट में कुमार विश्वास का नाम, 25 लाख के भुगतान का जिक्र
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Rasik Dulari Suicide Case : रसिक दुलारी मौत मामले में नया CCTV फुटेज वायरल, कमरे से निकलकर सीढ़ियों की ओर जाते दिखे

By
Hum Vatan News
6 Min Read
Featurednationalदेश - विदेश

Modi Cabinet Expansion 2026 : मंत्रियों के पास कई मंत्रालय, 13 पद खाली; शीतकालीन सत्र से पहले फेरबदल संभव

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

रायपुर : ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी, जोरंडाझरिया को मिला नया सामुदायिक भवन

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?