Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: 105 बार लिखा गया 65 साल पहले बना सबसे महंगा गाना, शूट करने में लग गए थे दो साल से भी ज्यादा
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » 105 बार लिखा गया 65 साल पहले बना सबसे महंगा गाना, शूट करने में लग गए थे दो साल से भी ज्यादा

Featuredमनोरंजन

105 बार लिखा गया 65 साल पहले बना सबसे महंगा गाना, शूट करने में लग गए थे दो साल से भी ज्यादा

Hum Vatan News
Last updated: March 18, 2025 3:53 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

संजय लीला भंसाली की फिल्मों के सेट हमेशा अपनी भव्यता और लागत के कारण चर्चा में रहते हैं। साउथ की कई बड़ी फिल्मों के सेट भी करोड़ों की लागत से तैयार किए जा रहे हैं। एसएस राजामौली की ‘बाहुबली’ का सेट भी काफी भव्य और महंगा था, लेकिन महंगे और भव्य सेटों का निर्माण भारतीय सिनेमा के उदय के समय से ही चल रहा है। करीब 65 साल पहले जब ‘मुगल-ए-आजम’ बन रही थी, तब सिर्फ एक गाने की शूटिंग के लिए लाखों रुपये की लागत से शीश महल बनाया गया था। आइए जानते हैं इस महल के निर्माण की कहानी और उस दौर में इसकी धूम के बारे में।

Contents
शीश महल बनाने में लगा था वक्त1.5 करोड़ रुपये में बनी थी फिल्मफिल्म का सबसे महंगा गाना

IPL 2025: सभी 10 टीमों के सपोर्ट स्टाफ में एक से बढ़कर एक दिग्गज, जानें किस टीम का कौन है हेड कोच

- Advertisement -
HTML5 Icon

शीश महल बनाने में लगा था वक्त

1960 में रिलीज हुई ‘मुगल-ए-आजम’ को बनने में 14 साल लगे थे। फिल्म के एक गाने का सेट बनने में दो साल लगे थे। गाना था ‘जब प्यार किया तो डरना क्या’। गाने में जब अभिनेत्री मधुबाला डांस करती हैं तो महल में लगे सभी शीशों में वह नजर आती हैं, लेकिन इसे फिल्माना आसान नहीं था। एक समय तो यह सीन क्रिएट करना लगभग नामुमकिन हो गया था। हॉलीवुड से भी एक्सपर्ट बुलाए गए, लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया। बात 15 लाख रुपये में बने शीश महल को गिराने तक पहुंच गई, लेकिन तब सिनेमैटोग्राफर आरडी माथुर ने इसका उपाय निकाला। कैमरा लगते ही उसकी लाइट शीशों पर पड़ती। इसे रोकने के लिए रिफ्लेक्टर लगाए गए, लेकिन जब लाइट उन पर पड़ती तो आंखें चौंधिया जातीं और शूटिंग मुश्किल हो जाती। माथुर ने अपने कैमरे से सेट पर एक ऐसा कोना ढूंढा, जहां लाइट उछल रही थी। वहां से कोई रिफ्लेक्शन नहीं आ रहा था। फिर मधुबाला अनारकली के वेश में रंग-बिरंगे शीशों में घूमती नजर आईं और यह हिंदी सिनेमा का आइकॉनिक सीन बन गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

1.5 करोड़ रुपये में बनी थी फिल्म

जब एक गाने का सेट तैयार करने में 15 लाख रुपये खर्च किए गए तो स्वाभाविक है कि फिल्म का बजट करोड़ों में रहा होगा। यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। फिल्म में कलाकारों ने जो भी कपड़े पहने थे, वे दिल्ली में सिले गए थे और सूरत में उकेरे गए थे। हैदराबाद में आभूषण, राजस्थान में हथियार और आगरा में जूते बनाए गए थे। फिल्म में 2000 ऊंट और 4000 घोड़े इस्तेमाल किए गए थे। इन सबके चलते फिल्म का बजट 1.5 करोड़ रुपए तक पहुंच गया था।

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: SIT ने कोर्ट में पेश की 1200 से अधिक पन्नों की चार्जशीट

फिल्म का सबसे महंगा गाना

फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ का सबसे महंगा गाना ‘प्यार किया तो डरना क्या’ है। ये गाना सिर्फ फिल्म ही नहीं उस दौर का भी सबसे महंगा गाना रहा। इस गाने को मंजूरी मिलने से पहले 105 बार लिखा गया था। उस समय मिक्सिंग की सुविधा नहीं थी, इसलिए नौशाद ने गाने में गूंज लाने के लिए इसे लता मंगेशकर के साथ स्टूडियो के वॉशरूम में रिकॉर्ड किया था।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

बीजापुर में IED विस्फोट से दहशत, नक्सलियों के लगाए प्रेशर बम की चपेट में तीन लोग घायल
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : सोशल मीडिया पर हीरो बनने की कोशिश नाकाम, खतरनाक बाइक रील बनाने वाले को पुलिस ने सिखाया सबक
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अवसरों का मिला सकारात्मक परिणाम…. नीट-2026 में सफल एकलव्य विद्यालयों के 10 विद्यार्थियों ने कलेक्टर से की सौजन्य भेंट.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ VSK App को लेकर गरमाया विवाद, शिक्षा मंत्री ने कहा- छात्रों और शिक्षकों की सुविधा सर्वोपरि
Featured छत्तीसगढ़
संसाधनों की कमी नहीं रोक सकी किसान पुत्र रमन की उड़ान…. दूरस्थ आदिवासी अंचल के छात्र ने बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से नीट परीक्षा में पाई सफलता.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सखी वन स्टॉप सेंटर बना सहारा, अवसाद से जूझ रही महिला को मिला नया जीवन….. महिला एवं बाल विकास विभाग की संवेदनशील पहल से महिला हुई नशा मुक्त, बेटी के साथ सुरक्षित जीवन की ओर लौटी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना….प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान भोलेनाथ से मांगा आशीर्वाद.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
करोड़ों युवाओं के सुरक्षित भविष्य, ईमानदार प्रतिभा और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की दिशा में ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम – मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता’ मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्त में, बीजापुर में 8 नक्सलियों ने भी किया सरेंडर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Raigarh Steel Plant Accident : रायगढ़ के स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, फर्नेस में ब्लास्ट जैसी बॉयलिंग से चार श्रमिक घायल, दो की हालत नाजुक

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredमनोरंजन

Sanjay Dutt के बर्थडे सेलिब्रेशन पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फैन को मिली सशर्त अनुमति

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?