Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छावा के मेकर्स को 36वें दिन लगा झटका, पुलिस का लेना पड़ा सहारा, बॉक्स ऑफिस हिट होने के बाद भी बढ़ी मुश्किलें
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छावा के मेकर्स को 36वें दिन लगा झटका, पुलिस का लेना पड़ा सहारा, बॉक्स ऑफिस हिट होने के बाद भी बढ़ी मुश्किलें

Featuredमनोरंजन

छावा के मेकर्स को 36वें दिन लगा झटका, पुलिस का लेना पड़ा सहारा, बॉक्स ऑफिस हिट होने के बाद भी बढ़ी मुश्किलें

Hum Vatan News
Last updated: March 22, 2025 1:52 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘छावा’ बीते महीने 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। छावा अब तक अकेले भारत में ही 574 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर इस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की इस फिल्म ने करीब 1 महीने तक सिनेमाघरों में लोगों को खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होने के बाद अब छावा के मेकर्स के लिए बुरी खबर आई है। छावा फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है और ऑनलाइन भी लीक हो गई है। जिसके चलते छावा के मेकर्स को पुलिस का सहारा लेना पड़ा है। साइबर पुलिस में छावा के लीक होने पर शिकायत दर्ज की गई है।

Contents
धांसू कमाई के बीच मुश्किलों में छावा?इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म बनी छावाशंभाजी महाराज बन चमके विक्की कौशल

कबड्डी वर्ल्ड कप 2025: भारत ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री, अब इस टीम से होगी कड़ी टक्कर

- Advertisement -
HTML5 Icon

धांसू कमाई के बीच मुश्किलों में छावा?

एएनआई की खबर के मुताबिक अगस्त एंटरटेनमेंट के सीईओ रजत राहुल हस्कर ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया कि फिल्म ‘1,818 internet links’ के नाम से लीक हो रही है। लीक होने के बाद इसके मेकर्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। साउथ मुंबई साइबर पुलिस ने सीआर नंबर 23/2025 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(2) और 308(3), कॉपीराइट अधिनियम की धारा 51, 63 और 65ए, सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 (संशोधन 2023) की धारा 6एए, और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 43 और 66 के तहत मामला दर्ज किया है। अब साइबर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर अच्छे कलेक्शन के बीच छावा के लीक होने पर मेकर्स की चिंता बढ़ गई है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

CG BREAKING : EOW ने पांच अधिकारियों को किया गिरफ्तार, दो जीएम के अलावा हेल्थ विभाग के डिप्टी डायरेक्टर शामिल…

इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म बनी छावा

बता दें कि विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म छावा बीते महीने की 14 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय खन्ना ने विलेन का किरदार निभाया था। छावा ने अपनी ओपनिंग पर ही हिट होने के संकेत दे दिए थे और 31 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की थी। पहले ही वीकेंड पर छावा 219 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर सुपरहिट का तमगा हासिल कर लिया था। अब तक फिल्म ने 36 दिनों में अकेले भारत में ही 574 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्ड वाइड कमाई भी इससे कहीं ज्यादा रहने वाली है। अब देखना होगा कि ऑनलाइन लीक होने के बाद छावा के कलेक्शन पर कितना प्रभाव पड़ता है।

शंभाजी महाराज बन चमके विक्की कौशल

विक्की कौशल को इस फिल्म में काफी पसंद किया गया है। फिल्म में विक्की ने क्षत्रपति महाराज के बेटे शंभाजी महाराज का किरदार निभाया था। इस किरदार में विक्की कौशल ने कमाल का काम किया है। साथ ही लोगों ने डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर की ये कहानी भी काफी पसंद आई है। फिल्म सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रही है। साथ ही विक्की कौशल के करियर में भी ये फिल्म चार चांद लगाएगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Job Alert : स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए एग्जाम की तैयारी पूरी, 31 अक्टूबर से परीक्षा शुरू
Featured छत्तीसगढ़
CG Dhan Kharidi 2026 : धान बेचने के लिए किसानों को मिलेगी राहत, टोकन व्यवस्था में बदलाव’ जानें नए नियम
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के बालोद में नाबालिग से कथित गैंगरेप, मां की शिकायत पर FIR दर्ज
Featured छत्तीसगढ़
Karwa Chauth Moonrise Time 2026 : छत्तीसगढ़ में करवा चौथ की पूजा का समय तय, रायपुर-बिलासपुर समेत इन शहरों में जानें चांद निकलने का वक्त
Blog Featured छत्तीसगढ़
CG News : सड़क पर अचानक दिखा सफेद भालू, अनोखा नजारा देखने जुटे लोग’ सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Featured छत्तीसगढ़
Amazon Layoffs 2026: सुबह-सुबह कर्मचारियों को मिला ईमेल, 250 पदों पर कटौती का ऐलान
Featured देश - विदेश
Diwali-Chhath Special Train : त्योहारों में घर जाना होगा आसान, दुर्ग-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी
Featured छत्तीसगढ़
UP Government Job Rules 2026: सरकारी नौकरी से पहले होगी अभ्यर्थियों के अतीत की जांच, योगी सरकार ने लागू की नई व्यवस्था
Featured national

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Cyclone Arnab : चक्रवात अर्नब के खतरे पर अमित शाह की नजर, तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लिया हालात का जायजा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredinternational

US Court Rejects Trump Administration: अमेरिका में चुनाव से पहले बढ़ा विवाद, कैलिफोर्निया में वोटों की गिनती रोकने से कोर्ट का इनकार

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featurednational

Muskan Rastogi News: अहोई अष्टमी पर जेल में पूजा करेंगी मुस्कान, रविता ने भी ली सामग्री

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?