दंतेवाड़ा : आज दंतेवाड़ा में आयोजित ‘बस्तर पंडुम-2025’ के तृतीय चरण में बस्तरिया संस्कृति और विराट सभ्यता पर आधारित विभिन्न स्टॉलों का गृहमंत्री विजय शर्मा ने कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के साथ अवलोकन कर जनजातीय समुदाय के लोगों से संवाद किया। बस्तर के इतने स्वादिष्ट व्यंजनों ने मन मोह लिया, बेल पेय, तिखुर पेय, मडीया पेय और विभिन्न बस्तरिया व्यजंनों का स्वाद लिया। बस्तर के प्रसिद्ध वाद्ययंत्र तुरही बजाया। इस दौरान विधायक चैतराम अटामी जी सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

CG News : छिपकली गिरने से मध्यान्ह भोजन हुआ जहरीला, 50 से अधिक बच्चों की बिगड़ी तबीयत

बता दें कि गृहमंत्री विजय शर्मा गुरुवार को नक्सली कमांडर हिड़मा और देवा के कोर इलाके रायगुडेम पहुंचे थे। उन्होंने नक्सलियों के गढ़ में हेलीपेड से लेकर गांव तक बाइक का सफर तय किया। वहीं गांव में जन चौपाल लगाकर नक्सल प्रभावित इलाके के ग्रामीणों से बातचीत भी किया।
PM मोदी ने थाईलैंड में देखी रामायण, प्रधानमंत्री ने भेंट किया “The World Tipitaka”, जानें ये क्या है
दरअसल, हाल ही में रायगुडेम में सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित किया गया है। यहां नक्सलियों की बटालियन नंबर 1 सक्रिय है। सेंट्रल कमेटी मेंबर माड़वी हिड़मा और बटालियन नंबर 1 के कमांडर देवा का वर्चस्व रहा है। कैंप खुलने के बाद नक्सली बैकफुट हुए हैं।