Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: PM मोदी ने थाईलैंड में देखी रामायण, प्रधानमंत्री ने भेंट किया “The World Tipitaka”, जानें ये क्या है
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » PM मोदी ने थाईलैंड में देखी रामायण, प्रधानमंत्री ने भेंट किया “The World Tipitaka”, जानें ये क्या है

Featuredदेश - विदेश

PM मोदी ने थाईलैंड में देखी रामायण, प्रधानमंत्री ने भेंट किया “The World Tipitaka”, जानें ये क्या है

Hum Vatan News
Last updated: April 3, 2025 5:25 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

बैंकाक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को थाईलैंड की अपनी समकक्ष पैंटोंगटॉर्न शिनावात्रा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस दौरान उन्होंने थाई कलाकारों द्वारा प्रस्तुत “रामायण” का अद्भुद और अलौकिक मंचन भी देखा। बता दें कि पीएम मोदी बृहस्पतिवार को छठे बिम्सटेक (बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर थाईलैंड पहुंचे, जिसके बाद उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। इसके बाद उन्होंने रामकियेन – थाई रामायण की मनमोहक प्रस्तुति भी देखी।

Contents
थाईलैंड की प्रधानमंत्री ने दिया ‘द वर्ल्ड टिपिटका”भारती विदेश मंत्रालय ने किया खास पोस्ट

श्री वेंकेटेश्वर स्वामी की शरण में पहुंचे आकाश अंबानी, गऊ माता को खिलाया चारा, पुष्प चढ़ाकर की पूजा

- Advertisement -
HTML5 Icon

थाईलैंड की प्रधानमंत्री ने दिया ‘द वर्ल्ड टिपिटका”

पीएम मोदी को इस दौरान थाईलैंड की प्रधानमंत्री ने  “The World Tipitaka-Sajjhaya Phonetic Edition” भेंट किया। इसे हिंदी में “विश्व टिपिटका: सज्जया ध्वन्यात्मक संस्करण” कहा जाता है। टिपिटका को संस्कृत में त्रिपिटक भी कहते हैं। यह भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का एक प्रतिष्ठित संकलन है, जिसमें 108 खंड हैं और इसे प्रमुख बौद्ध धर्मग्रंथ माना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी को भेंट किया गया यह धार्मिक संस्करण पाली और थाई लिपियों में लिखा गया है। जिसे बहुत ही सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है और इसमें नौ मिलियन से अधिक अक्षरों का सटीक उच्चारण समाहित है। यह विशेष संस्करण 2016 में थाई सरकार द्वारा राजा भूमिबोल अदुल्यादेज (राम IX) और रानी सिरीकिट के 70 साल के शासनकाल के उपलक्ष्य में विश्व टिपिटका परियोजना के हिस्से के रूप में प्रकाशित किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी को त्रिपिटक भेंट करना भारत के आध्यात्मिक नेतृत्व और बौद्ध देशों के साथ उसके स्थायी संबंध का प्रमाण है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

योग आयोग के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने ली शपथ, सीएम साय बोले – स्वस्थ तन-मन के लिए योग को करें अपनी दिनचर्या में शामिल

भारती विदेश मंत्रालय ने किया खास पोस्ट

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “गार्ड ऑफ ऑनर के साथ थाईलैंड की प्रधानमंत्री ने आज बैंकॉक के गवर्नमेंट हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।”दोनों नेता भविष्य में भारत-थाईलैंड साझेदारी का मार्ग प्रशस्त करने के लिए व्यापक चर्चा करेंगे।” प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने बैंकॉक पहुंचने के बाद रामकियेन की प्रस्तुति देखी। पीएमओ ने कहा कि यह भारत और थाईलैंड के बीच समृद्ध सभ्यतागत संबंधों को प्रदर्शित करता है।

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “एक अद्वितीय सांस्कृतिक जुड़ाव! थाई रामायण, रामकियेन की मनोरम प्रस्तुति देखी। यह वास्तव में शानदार अनुभव था, जिसमें भारत और थाईलैंड के बीच साझा सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया।” उन्होंने कहा, “रामायण वास्तव में एशिया के कई हिस्सों में दिलों और परंपराओं को जोड़ती है।”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

मुख्यमंत्री ने लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बगिया विश्राम गृह सहित विकास कार्यों का किया भूमिपूजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
केरसई में बहनों ने मुख्यमंत्री श्री साय को बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने कहा – आपका सम्मान, सुरक्षा और खुशहाली मेरी जिम्मेदारी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री…. चयनित विद्यार्थियों को बेंगलुरु भ्रमण और अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मिलने का मिलेगा अवसर. प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री ने ‘साइंस ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी, अब स्कूलों तक पहुंचेगी प्रयोगों की चलती-फिरती विज्ञानशाला.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त ने रक्षाबंधन की तैयारियों को बनाया आसान, ‘विष्णु के सुशासन’ से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : रेलवे सुरंग में ट्रैक पर घूमता दिखा तेंदुआ, लोको पायलट ने कैमरे में कैद किया नजारा
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : पटवारी पर ऑफिस में जानलेवा हमला’ लोहे की रॉड से सिर पर वार, घटना का वीडियो सामने आया
Featured छत्तीसगढ़
CG BREAKING : महापौर के कार से उतरते ही मचा हड़कंप, देखते ही देखते आग की लपटों में घिरा वाहन
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Electricity Privatization : छत्तीसगढ़ में बिजली वितरण के निजीकरण का विरोध तेज, टाटा पावर को जिम्मेदारी देने की तैयारी पर उठे सवाल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

बिजली उपभोक्ता ध्यान दें’ eKYC में नाम गलत मिला तो रुक सकता है सत्यापन, पहले कर लें जांच

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredjobछत्तीसगढ़

CG Job Vacancy : छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड-3 के 100 पदों पर होगी सीधी भर्ती, नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?