Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Aaj Ka Rashifal 09 April 2025: गणेश जी की कृपा से इन 3 राशियों को मिलेगी कामयाबी, कई विघ्न-बाधाएं होंगी दूर, पढ़ें आज का राशिफल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Aaj Ka Rashifal 09 April 2025: गणेश जी की कृपा से इन 3 राशियों को मिलेगी कामयाबी, कई विघ्न-बाधाएं होंगी दूर, पढ़ें आज का राशिफल

Featured

Aaj Ka Rashifal 09 April 2025: गणेश जी की कृपा से इन 3 राशियों को मिलेगी कामयाबी, कई विघ्न-बाधाएं होंगी दूर, पढ़ें आज का राशिफल

Hum Vatan News
Last updated: April 9, 2025 9:33 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

09 April 2025 Ka Rashifal: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 10 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 53 मिनट तक स्थायीजयद योग रहेगा। आज सुबह 9 बजकर 57 मिनट मघा नक्षत्र तक रहेगा, उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज वामन द्वादशी का व्रत किया जायेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 09 अप्रैल 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

Contents
मेष राशि: वृष राशि: मिथुन राशि:कर्क राशि: सिंह राशि: कन्या राशि: तुला राशि: वृश्चिक राशि: धनु राशि: मकर राशि: कुंभ राशि: मीन राशि: 

मेष राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त करेंगे। शासन व प्रशासन के कार्यों में सावधानी बरतें। आज निवेश संबंधी योजनाओं को गति मिलेगी। आज किसी अजनबी पर सोच समझकर भरोसा करें। विद्यार्थियों को आज किसी उलझन से छुटकारा मिलेगा, जिससे वे अपने पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बच्चों से अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon
  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 8

वृष राशि: 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। दिनचर्या में सुबह की सैर को शामिल करेंगे, जिससे आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। मित्र या रिश्तेदार आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है आप उसे निराश नहीं करेंगे। आप अपने रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। घर से जुड़ी समस्याओं पर विचार करने की जरूरत है। आज जिंदगी की भाग दौड़ में आप खुद को खुशनसीब महसूस करेंगे क्योंकि आपका जीवनसाथी वाकई बेहतरीन है।

- Advertisement -
HTML5 Icon
  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आज आपको शिक्षा में आ रही समस्या से छुटकारा मिलेगा, आपको ख़ुशी होगी। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज जीवनसाथी से मनपसंद उपहार मिलेगा। मेडिकल के छात्रों को किसी अनुभवी डॉक्टर का मार्गदर्शन मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 1

कर्क राशि: 

आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराईटिस की परेशानी से आज आपको राहत मिलेगी। आज परिवार में सुख- शांति का माहौल बना रहेगा। आज लेखकों के मन में नयी स्टोरी लिखने का भी विचार आ सकता है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि: 

आज का दिन आपके लिए आनंदायक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है। मित्र आपसे मिलने आयेंगे, जिनसे मिलकर अपकी यादें ताजा होंगी। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार से मिलने का मौका मिलेगा। अगर आपने पहले कोई निवेश किया हुआ है तो आज उसका अच्छा लाभ मिलेगा। बच्चे आज किसी खिलौने के लिए जिद्द कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 6

कन्या राशि: 

आज आपका दिन आपके लिए खुशियां लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि: 

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है, इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आपको बेवजह किसी बात को लेकर उलझने से बचना चाहिए। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। वकील वर्ग के लोगों को आज किसी क्लाइंट से अच्छा धन लाभ होगा।

 

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि: 

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोक होगी, इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आप अपने मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग आपकी सहायता करेंगे। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा। आज अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको परिवार के लोगों से मदद मिलेगी।

  • शुभ रंग- मजेंटा
  • शुभ अंक- 9

धनु राशि: 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी कानूनी मामले में जल्दबाजी न दिखाएं। आज अपने काम को समय रहते पूरा कर लेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है। आज आपके जीवनसाथी को करियर में सफलता मिलेगी। आज अपनी आय और व्यय में संतुलन बना कर चलें। आज आप दान-धर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी से चल रही अनबन आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी। आज ऑफिस के कार्य से दूसरे शहर की यात्रा पर जा सकते है।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 5

मकर राशि: 

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आज आपके बढ़ते खर्चे आपको थोड़ी उलझन में डाल सकते है। आज किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में न करें। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। आज किसी पुरानी समस्या को दूर करने के लिए योजनाएं बनायेंगे। आज आपके स्वास्थ्य में पहले से बेहतर सुधार आयेगा, जिससे रिलैक्स फील करेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 4

कुंभ राशि: 

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आपको खुशी होगी। यदि आपने बचत संबंधी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाया तो आप भविष्य के लिए धन संचय करने में कामयाब रहेंगे। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि: 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में तरक्की मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज कुछ बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। संतान के साथ आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं, उनका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। कोर्ट कचहरी के कार्यों में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे रुके काम पूरे होंगे। आज आप कुछ नये विचारों पर काम करेंगे। आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 2
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत’ जल्द लागू हो सकता है वर्क फ्रॉम होम सिस्टम
Featured छत्तीसगढ़
Census Rules Changed : महिलाओं को मिली नई निजता’ जनगणना फॉर्म में पति का नाम बताना अब जरूरी नहीं
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : फेक करेंसी रैकेट पर पुलिस का बड़ा वार’ लाखों के नकली नोट जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
Police Action : पेट्रोल पंप बने सुरक्षा केंद्र, हर जगह दिखेंगे हेल्पलाइन नंबर
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Pattas Distribution 2026 : रायपुर समेत शहरों में पट्टा वितरण की तैयारी, 15 अगस्त तक सर्वे पूरा
Featured छत्तीसगढ़
High Court Dress Code
High Court Dress Code : हाईकोर्ट में ड्रेसकोड विवाद , डिप्टी कमिश्नर के पहनावे पर जस्टिस ने जताई कड़ी आपत्ति
Featured छत्तीसगढ़
Security Alert
Security Alert : कोर्ट में हड़कंप , पुलिस ने दो युवकों को धारदार चाकू के साथ दबोचा
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh News : सिम्पलेक्स एमडी का धमाका , संगीता शाह ने डीएसपी पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG BREAKING : प्रदर्शनकारियों ने रोका नेशनल हाईवे, विजय शर्मा का काफिला फंसा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
NH-30 Four-Lane Project
Featuredदेश - विदेश

MP-CG कनेक्टिविटी को रफ्तार , NH-30 Four-Lane Project की DPR को मिली मंजूरी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
CM Vishnu Deo Sai
Featuredछत्तीसगढ़

युवा वैज्ञानिकों को सम्मान , CM Vishnu Deo Sai ने मेधावी छात्रों को सौंपे गोल्ड मेडल और उपाधियां

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?