Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CM साय का बड़ा बयान, कहा- ‘छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार के निर्देश का किया जाएगा पालन’, पाकिस्तानियों को छोड़ना पड़ेगा राज्य
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CM साय का बड़ा बयान, कहा- ‘छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार के निर्देश का किया जाएगा पालन’, पाकिस्तानियों को छोड़ना पड़ेगा राज्य

Featuredछत्तीसगढ़

CM साय का बड़ा बयान, कहा- ‘छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार के निर्देश का किया जाएगा पालन’, पाकिस्तानियों को छोड़ना पड़ेगा राज्य

Hum Vatan News
Last updated: April 26, 2025 5:16 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर : छत्तीसगढ़ में रह रहे पाकिस्तान मूल के नागरिकों को जल्द ही राज्य छोड़ना पड़ेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। सभी शॉर्ट वीजा को निरस्त कर दिया गया है और अब पाकिस्तानी नागरिकों को वापस जाना होगा।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सख्त निर्देश

गौरतलब है बीते 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा कूटनीतिक एक्शन लिया है। इसके तहत भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं और उन्हें जल्द से जल्द देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा अब केवल 27 अप्रैल तक ही वैध रहेगा, जबकि मेडिकल वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक की मोहलत दी गई है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

रायपुर केंद्रीय जेल में कैदी ने किया सुसाइड

- Advertisement -
HTML5 Icon

भारत ने कहा है कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों को अगले 3 दिनों के भीतर भारत छोड़ देना होगा। यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

भारत सरकार के आदेश के तहत अब छत्तीसगढ़ में भी पाकिस्तानी नागरिकों की जांच शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में करीब 2000 पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं, जिनमें से लगभग 1800 अकेले रायपुर में रहते हैं। इनमें अधिकांश सिंधी समुदाय से हैं। पुलिस द्वारा वीजा और अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

गृह मंत्री अमित शाह ने दिए निर्देश

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात कर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक तय समय सीमा से अधिक भारत में न रहे।

दीर्घकालिक वीजा धारकों को राहत

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि हिंदू पाकिस्तानी नागरिकों को जारी दीर्घकालिक वीजा रद्द नहीं किए जाएंगे और उन्हें देश छोड़ने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, बिजनेस, मेडिकल या धार्मिक वीजा पर आए लोगों को निर्धारित समयसीमा में भारत छोड़ना अनिवार्य होगा। सार्क वीजा धारकों को फिलहाल तत्काल निकासी की जरूरत नहीं है, लेकिन उनकी भी जांच जारी है।

EOW ने 4 अफसरों को कोर्ट में किया पेश, भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में गिरफ्तारी

गौरतलब है कि रायपुर में पाकिस्तानी मूल के सिंधी समाज के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। ये लोग आमतौर पर अपने रिश्तेदारों से मिलने, इलाज कराने या धार्मिक उद्देश्यों से भारत आते हैं। कई लोग बिजनेस और मेडिकल वीजा के तहत भी यहां बसे हैं। सड्‌डू, महावीरनगर, बोरियाकला और माना रोड जैसे इलाकों में उन्होंने अपने घर बना लिए हैं। इनमें से कुछ को भारतीय नागरिकता मिल चुकी है, जबकि कई अभी भी प्रक्रिया में हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता

पहलगाम हमले के बाद केंद्र ने पाकिस्तान से भारत आने वाले सभी व्यक्तियों की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस अब वीजा की वैधता, नागरिकता स्थिति और गतिविधियों की जांच कर रही है ताकि राष्ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13318/11

Advertisement Carousel

Latest Post

CG TET 2025 अधिसूचना जारी : 1 फरवरी 2026 को होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, जानें पात्रता, परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण तिथियां
Featured छत्तीसगढ़
Bihar Election Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट,  243 सीटों पर गिनती जारी, शुरुआती रुझानों में NDA को बढ़त; राघोपुर से तेजस्वी, महुआ से तेजप्रताप आगे
Featured देश - विदेश
जनदर्शन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमजन की समस्याएँ सुनीं, मौके पर दिए त्वरित समाधान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सपनों को मिले पंख, उम्मीदों को मिला सहारा… मुख्यमंत्री जनदर्शन संवेदनशील शासन की बनी पहचान.
अन्य छत्तीसगढ़
पेंटर शिवकुमार निराला ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को भेंट किया विशिष्ट ‘राजनीतिक मानचित्र’.
छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.
छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Horoscope
Horoscope : 14 नवंबर 2025 का राशिफल
religion
Naxali Atank Samapt
Naxali Atank Samapt : नेशनल पार्क मुठभेड़ में सुरक्षाबलों की ऐतिहासिक जीत, 27 लाख के इनामी 6 माओवादी ढेर
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Suitcase Murder Case : पत्नी ने सील बट्टे से पति की हत्या कर लाश छिपाई, महाराष्ट्र से गिरफ्तार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Commotion in the fort
Featuredछत्तीसगढ़

Commotion in the fort : नगर निगम जल घर से शव बरामद, दुर्ग में जल आपूर्ति पर उठे गंभीर सवाल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला: 14 नवंबर से दिल्ली में बिखरेगी छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की छटा.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?