Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: किसने लगाया था सबसे पहले सिंदूर, कैसे शुरू हुई परंपरा? इन धार्मिक शास्त्रों में है इसका जवाब
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » किसने लगाया था सबसे पहले सिंदूर, कैसे शुरू हुई परंपरा? इन धार्मिक शास्त्रों में है इसका जवाब

Featured

किसने लगाया था सबसे पहले सिंदूर, कैसे शुरू हुई परंपरा? इन धार्मिक शास्त्रों में है इसका जवाब

Hum Vatan News
Last updated: May 8, 2025 12:11 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

सिंदूर हर हिंदू विवाहित महिला की पहचान है। सिंदूर को अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है और ये विवाहित महिला की शक्ति और समर्पण का भी प्रतीक है। यही वजह है कि हर हिंदू महिला विवाह के बाद मांग में सिंदूर भरती है। कई हिंदू धर्म शास्त्रों में सिंदूर लगाने के महत्व के बारे में बताया भी गया है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि सिंदूर लगाने की परंपरा कब से शुरू हुई थी और सबसे पहले सिंदूर किसने लगाया था।

Contents
सिंदूर को लेकर क्या लिखा है धर्म शास्त्रों में?सिंदूर सबसे पहले किसने लगाया? त्रैता और द्वापर युग में भी महिलाएं लगाती थीं सिंदूर सिंधु घाटी सभ्यता और सिंदूर

CG BREAKING: बारूदी सुरंग में विस्फोट से तीन पुलिसकर्मी शहीद, कई घायल, तलाशी के दौरान माओवादियों ने दिया अंजाम…

- Advertisement -
HTML5 Icon

सिंदूर को लेकर क्या लिखा है धर्म शास्त्रों में?

वैदिक काल में भी स्त्रियां अपनी मांग में सिंदूर लगाती थीं, इस बात के साक्ष्य हमको ऋग्वेद और अथर्ववेद में मिलते हैं। वेदों में बताया गया है कि विवाहित स्त्रियां अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सिंदूर लगाती थीं। वैदिक काल के दौरान सिंदूर को कुंकुम कहा जाता था। सिंदूर को वैदिक काल में पंच-सौभाग्य में शामिल किया गया था। पंच सौभाग्य बालों पर पुष्प, मंगल सूत्र, पैर की उंगली में छल्ले, चेहरे पर हल्दी और सिंदूर को कहा गया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

सिंदूर सबसे पहले किसने लगाया? 

शिव पुराण में वर्णन मिलता है कि माता पार्वती ने वर्षों तक शिव जी को वर के रूप में प्राप्त करने के लिए तपस्या की थी। जब भगवान शिव ने मां पार्वती को अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार कर लिया तो मां पार्वती ने सुहाग के प्रतीक के रूप में सिंदूर मांग में लगाया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि जो स्त्री सिंदूर लगाएगी उसकी पति को सौभाग्य और लंबी आयु की प्राप्ति होगी। धार्मिक मतों के अनुसार सबसे पहले माता पार्वती ने ही सिंदूर लगाया था और तभी से ये परंपरा चल पड़ी।

सुशासन तिहार : आवेदनों के निराकरण में रायपुर अव्वल, शिविर में आए 3583 आवेदनों, 3420 मांगों और 163 शिकायतों का शत-प्रतिशत हुआ समाधान

त्रैता और द्वापर युग में भी महिलाएं लगाती थीं सिंदूर 

रामायण कालीन एक कथा है कि एक बार हनुमान जी ने माता सीता को सिंदूर लगाते देख लिया। इसके बाद जिज्ञासावश हनुमान जी ने माता सीता से पूछा कि आप सिंदूर क्यों लगाती हैं। सीता जी बोलीं की राम जी की दीर्घायु और सुख के लिए। यह सुनकर रामभक्त हनुमान जी ने अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लिया था, ताकि उनके प्रभु को लंबी आयु और सुख प्राप्त हो। इसलिए आज भी हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाया जाता है। यानि त्रेता युग में भी सिंदूर का प्रचलन था। इसके साथ ही द्वापर युग में द्रौपदी के सिंदूर लगाने का वर्णन स्कंद पुराण में मिलता है।

सिंधु घाटी सभ्यता और सिंदूर

दुनिया की प्राचीन सभ्यताओं में से एक सिंधु घाटी की सभ्यता से भी कुछ ऐसे सबूत मिलते हैं जो बताते हैं कि सिंदूर लगाने की परंपरा तब भी थी। सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ी कुछ ऐसी मूर्तियां मिली हैं जिनमें महिलाओं की मांग में सिंदूर लगाने के साक्ष्य हैं। इस काल से जुड़ी देवियों की कुछ ऐसी मूर्तियां मिली हैं जिनके सिर के बीच में एक सीधी रेखा है और उस पर लाल रंग भरा गया है। पुरातत्वविदों का मानना है कि यह और कुछ नहीं बल्कि सिंदूर है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

31 अगस्त को नवा रायपुर में क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स की 8वीं किश्त की नीलामी पर होगा रोड शो.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
लोक भवन में गूंजा अपनत्व का संदेश, दिव्यांग बच्चों ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को बांधा रक्षा सूत्र.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री ने लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बगिया विश्राम गृह सहित विकास कार्यों का किया भूमिपूजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
केरसई में बहनों ने मुख्यमंत्री श्री साय को बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने कहा – आपका सम्मान, सुरक्षा और खुशहाली मेरी जिम्मेदारी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री…. चयनित विद्यार्थियों को बेंगलुरु भ्रमण और अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मिलने का मिलेगा अवसर. प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री ने ‘साइंस ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी, अब स्कूलों तक पहुंचेगी प्रयोगों की चलती-फिरती विज्ञानशाला.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त ने रक्षाबंधन की तैयारियों को बनाया आसान, ‘विष्णु के सुशासन’ से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : रेलवे सुरंग में ट्रैक पर घूमता दिखा तेंदुआ, लोको पायलट ने कैमरे में कैद किया नजारा
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : पटवारी पर ऑफिस में जानलेवा हमला’ लोहे की रॉड से सिर पर वार, घटना का वीडियो सामने आया

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG BREAKING : महापौर के कार से उतरते ही मचा हड़कंप, देखते ही देखते आग की लपटों में घिरा वाहन

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Electricity Privatization : छत्तीसगढ़ में बिजली वितरण के निजीकरण का विरोध तेज, टाटा पावर को जिम्मेदारी देने की तैयारी पर उठे सवाल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?