Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Shaniwar Upay: शनि देव के ये मंत्र आपको दिलाएंगे हर पीड़ा से छुटकारा, शनिवार को जरूर करें ये आसान उपाय
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Shaniwar Upay: शनि देव के ये मंत्र आपको दिलाएंगे हर पीड़ा से छुटकारा, शनिवार को जरूर करें ये आसान उपाय

Featured

Shaniwar Upay: शनि देव के ये मंत्र आपको दिलाएंगे हर पीड़ा से छुटकारा, शनिवार को जरूर करें ये आसान उपाय

Hum Vatan News
Last updated: May 10, 2025 11:27 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

पंचतत्वों में से शनि देव का संबंध वायु तत्व से बताया गया है। इसके अलावा आयु, जीवन, शारीरिक बल, योग, प्रभुता, ऐश्वर्य, प्रसिद्धि, मोक्ष, ख्याति, नौकरी आदि से शनि का संबंध है। किसी व्यक्ति की जन्मपत्रिका में शनि की स्थिति में इन सब विषयों पर विचार किया जाता है। शनि देव का वाहन गिद्ध द्वारा खींचा जाने वाला रथ है। ये धनुष, बाण और त्रिशूल धारण किए रहते हैं। शनि देव की पूजा के लिए शनिवार का दिन सबसे प्रशस्त है। लिहाजा आज शनिवार के दिन कुछ खास उपाय करने से आपको शनि के अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही कार्यों में सफलता मिलेगी, आपका यश और कीर्ति बढ़ेगी और व्यापार में बढ़ोतरी होगी तो आइए जानते हैं शनिवार के दिन किए जाने वाले विशेष उपायों की।

BSF ने एक झटके में स्वाहा कर दिए पाकिस्तान में बने आतंकी लॉन्च पैड

- Advertisement -
HTML5 Icon

1. अगर आपको उन्नति के मार्ग में आये दिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो शनिवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर एक कच्चे सूत के धागे का गोला लेना चाहिए। इसके बाद पीपल के पेड़ के पास जाना चाहिए और उसके तने पर सात बार वो कच्चा सूत लपेटना चाहिए। फिर दोनों हाथ जोड़कर शनि देव का ध्यान करते हुए उनके मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है- ‘ऊँ ऐं श्रीं ह्रीं शनैश्चराय नमः।’

- Advertisement -
HTML5 Icon

2. अगर आपके दांपत्य जीवन से खुशियां कहीं गायब हो गई हैं तो दांपत्य जीवन में फिर से खुशियां भरने के लिए शनिवार के दिन आपको थोड़े-से काले तिल लेने चाहिए और पीपल के पेड़ के पास चढ़ाने चाहिए। साथ ही पीपल की जड़ में पानी चढ़ाना चाहिए और शनि देव के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है- ‘ऊँ श्रीं शं श्रीं शनैश्चराय नमः।’

3. अगर आप अपनी संतान को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजना चाहते हैं, लेकिन आपको किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो इस परेशानी से बाहर निकलने के लिए शनिवार के दिन आपको शनि के मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। शनि देव का मंत्र इस प्रकार है- ‘ऊँ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः।’

4. अगर आपके घर को किसी की काली नजर लग गई है, जिससे आपके परिवार के सदस्यों की तरक्की नहीं हो पा रही हैं तो इसके लिए शनिवार के दिन स्नान आदि के बाद आपको शनि देव के इस मंत्र का 31 बार जप करना चाहिए। मंत्र है-‘ऊँ श्रीं शं श्रीं शनैश्चराय नमः।’ और जप के बाद एक नीला फूल लेकर गंदे नाले में प्रवाहित कर दें।

5. अगर आपके जीवन में परेशानियों का अंत नहीं हो रहा है, एक के बाद एक परेशानियां आती जा रही हैं तो उनसे छुटकारा पाने के लिए शनिवार के दिन आपको एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर और उसको अपने सामने रखकर, उस पर शनि देव के तंत्रोक्त मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है- ‘ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:।’ कटोरी में रखे सरसों के तेल पर कम से कम 11 बार इस मंत्र का जप करना है और जप के बाद उस कटोरी को ढक्कर एक तरफ रख दें। कटोरी में रखे इस तेल का उपयोग आपको शनिवार के दिन करना है। शनिवार शनिवार के दिन आपको इस तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाना है।

6. अगर आप पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में मजबूत बने रहना चाहते हैं तो इसके लिए शनिवार के दिन आपको शनि देव के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ‘ऊँ ऐं शं ह्रीं शनैश्चराय नमः।’ आपको इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए और जप के वक्त हाथ में काले तिल लेकर रखने चाहिए। जब जप पूरा हो जाये तो उन तिलों को अपने पास संभालकर रख लें और शनिवार शनिवार के दिन उन्हें पीपल के पेड़ के नीचे रख आएं।

7. अगर आपको पैतृक जमीन जायदाद से संबंधी किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो उस परेशानी से बाहर निकलने के लिए शनिवार के दिन आपको आटे का दीपक बनाना चाहिए और उसमें सरसों का तेल डालकर, बाती लगाकर शनि देव के आगे जलाना चाहिए।

CG : भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में नए खुलासे जल्द

8. अगर आपको किसी सरकारी दफ्तर में कोई अर्जी डालनी है और आपको उससे संबंधित कार्यों में परेशानी आ रही हैं तो इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए शनिवार के दिन आपको शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। शनिवार के दिन आप किसी भी वक्त शनि स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि पाठ करते समय अपना मुंह पश्चिम दिशा की तरफ रखना है क्योंकि पश्चिम दिशा शनि की दिशा है।

9. अगर आपको अपने जीवन में हर काम के लिए बहुत अधिक संघर्ष करना पड़ता है या बहुत मेहनत करने के बाद ही आपको कोई सफलता मिल पाती है तो शनिवार के दिन आपको एक मुट्ठी काले तिल लेने चाहिए और बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए। साथ ही शनि देव का ध्यान करते हुए प्रार्थना करनी चाहिए।

10. अगर आप समाज में यश और सम्मान पाना चाहते हैं तो इसके लिए शनिवार के दिन आपको स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनने चाहिए और फिर शनि देव के मंत्र का 51 बार जप करना चाहिए। शनि देव का मंत्र इस प्रकार है- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:।

11. अगर आप आर्थिक रूप से बड़ा लाभ पाना चाहते हैं तो लाभ पाने के लिए शनिवार के दिन आपको एक रुपये का सिक्का लेना चाहिए। अब उस सिक्के पर सरसों के तेल से एक बिन्दु लगाइए और शनि मंदिर में रख आइए। साथ ही शनि देव से आर्थिक लाभ पाने के लिए प्रार्थना भी करिये।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : बर्खास्त GRP आरक्षक की मुश्किलें बढ़ीं, आय से अधिक संपत्ति मामले में ACB ने पेश किया चालान
Featured छत्तीसगढ़
CG News : अस्पताल के बाहर जिंदगी की जंग लड़ता रहा युवक, डॉक्टर की गैरमौजूदगी के आरोप पर कलेक्टर ने दिए जांच के संकेत
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छत्तीसगढ़ में महंगाई भत्ते को लेकर हलचल, कर्मचारियों-पेंशनरों को 2% DA मिलने की खबर’ एरियर पर भी नजरCG News : छत्तीसगढ़ में महंगाई भत्ते को लेकर हलचल, कर्मचारियों-पेंशनरों को 2% DA मिलने की खबर’ एरियर पर भी नजर
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में स्टेडियम के अंदर स्कॉर्पियो से हुड़दंगबाजी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल’ जांच शुरू
Featured छत्तीसगढ़
CG News : 10 साल बाद फिर दिखा रेड सैंड बोआ’ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ गांव में दुर्लभ सांप मिलने से मची हलचल
Featured छत्तीसगढ़
Bastar Dussehra : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मुरिया दरबार में बढ़ाया बस्तर का मान, पारंपरिक विरासत से जुड़कर बोलीं- मैं मांझी की बेटी हूं
Featured छत्तीसगढ़
बस्तर दशहरा सामाजिक समरसता, सामूहिक आस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक-राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस का एक्शन, ट्रेन में घेरकर 5 मिनट में पकड़े गए हमलावर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : नगर निगम की वेबसाइट पर संदिग्ध सिंबल दिखने से हड़कंप, पुलिस ने शुरू की साइबर जांच

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime : छत्तीसगढ़ डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पैसों के लालच में मां-बेटे की हत्या’ आरोपी गिरफ्तार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?