Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG : प्रदेश में आज फिर बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश और वज्रपात की संभावना
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG : प्रदेश में आज फिर बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश और वज्रपात की संभावना

Featuredछत्तीसगढ़

CG : प्रदेश में आज फिर बदलेगा मौसम, कई इलाकों में बारिश और वज्रपात की संभावना

Hum Vatan News
Last updated: May 19, 2025 10:07 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कई दिनों से हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. हालांकि उमस से परेशान का सामना भी करना पड़ रहा है. आगामी 1 से 2 दिनों में दक्षिण पश्चिमी मानसून सक्रीय होने की संभावना है, जिससे बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने सोमवार यानी 19 मई को प्रदेश के कई इलाकों में अंधड़ और बारिश की संभावना है.

Contents
आगामी कुछ दिनों में दक्षिण-पूर्व मानसून होगा सक्रियराजधानी रायपुर में आज का मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दुर्ग में 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

आगामी कुछ दिनों में दक्षिण-पूर्व मानसून होगा सक्रिय

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व मानसून अगले एक-दो दिनों में दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीपों के शेष भाग, अंडमान सागर तथा मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में सक्रिय होने की संभावना है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

इस समय पश्चिमी विक्षोभ 61 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर अक्षांश पर मध्य क्षोभमंडल में स्थित है. साथ ही, एक द्रोणिका (ट्रफ) मध्य पंजाब से उत्तर बांग्लादेश तक लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है. वहीं, एक अन्य उत्तर-दक्षिण द्रोणिका पश्चिमी विदर्भ से उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तृत है. इन मौसमी परिस्थितियों के कारण प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बनी हुई हैं.

राज्य में 19 मई को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इसके अलावा, कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और वज्रपात भी हो सकता है. हालांकि, अधिकतम तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 20 मई से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है.

राजधानी रायपुर में आज का मौसम

मौसम विभाग ने रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है. अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS
CG NEWS : बिलासपुर की बड़ी जीत , 3 मई से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान, अब घंटों का सफर मिनटों में
Featured छत्तीसगढ़
Major Changes In Gas Supply : पाइपलाइन के जरिए घरों तक पहुंचेगी रसोई गैस, निगम का प्लान तैयार
Featured छत्तीसगढ़
Murder News
Murder News : मां की हत्या कर कातिल बेटा पहुंचा पुलिस स्टेशन , फैली सनसनी
Featured छत्तीसगढ़
Meerut Neela Drum Case : ‘मेरे बेटे को क्यों मारा’ कोर्ट में फूट-फूटकर रोई सौरभ की मां, ‘नीले ड्रम’ कांड की आरोपी मुस्कान पेश
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh VIP Culture News
Chhattisgarh VIP Culture News : ‘वीआईपी’ तोता , एक पक्षी के लिए , फायर ब्रिगेड ने बहाया हजारों लीटर पानी
Featured छत्तीसगढ़
Abhishek Bachchan
Abhishek Bachchan : आराध्या की ईमानदारी से लगता है डर , अभिषेक बच्चन ने बयां किया अपना सबसे बड़ा खौफ
Featured मनोरंजन
A Major Order From The Government : 3 महीने तक नहीं मिलेगी छुट्टी, ‘सुशासन तिहार’ और जनगणना के चलते सख्ती
Featured छत्तीसगढ़
US-Iran War 2026
US-Iran War 2026 : महायुद्ध की आहट , ट्रंप ने बढ़ाया हाथ, तेहरान ने मारी लात; खाड़ी में तनाव चरम पर
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredreligion

Gajalakshmi Raja Yoga : गजलक्ष्मी राजयोग का महा संयोग’ शुक्र-गुरु की युति से इन राशियों पर धनवर्षा, खुलेंगे तरक्की के द्वार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Pahalgam Terror Attack
Featuredछत्तीसगढ़

Pahalgam Terror Attack : 26 पर्यटकों की शहादत भूला नहीं हिंदुस्तान , पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दी अंतिम चेतावनी

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG E-Challan Fraud : साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करते ही खाली हुआ बैंक खाता

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?