Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: सोनाली बेंद्रे का वो को-स्टार, जिसने 31 की उम्र में ले ली थी अपनी जान, गर्लफ्रेंड हुई अरेस्ट, फिर…
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » सोनाली बेंद्रे का वो को-स्टार, जिसने 31 की उम्र में ले ली थी अपनी जान, गर्लफ्रेंड हुई अरेस्ट, फिर…

Featuredदेश - विदेशमनोरंजन

सोनाली बेंद्रे का वो को-स्टार, जिसने 31 की उम्र में ले ली थी अपनी जान, गर्लफ्रेंड हुई अरेस्ट, फिर…

Hum Vatan News
Last updated: May 25, 2025 3:55 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

फिल्मी दुनिया चकाचौंध से भरी होती है, जिसके आगे कई बार इस इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले सेलेब्स की खुद की जिंदगी अंधेरे में डूबने लगती है। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार रहे, जिन्होंने भरी जवानी में मौत को गले लगा लिया। साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने सबको चौंका दिया था। आज भी अभिनेता के फैंस उनके लिए न्याय मांग रहे हैं। ऐसे ही सालों पहले एक और एक्टर ने मौत को गले लगा लिया था, जिनकी मौत की गुत्थी आज तक नहीं सुलझ पाई है। इस एक्टर ने सोनाली बेंद्रे के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अचानक उन्होंने ऐसा फैसला लिया, जिसने सबको चौंका दिया।

Contents
कुणाल सिंह की मौतकधलार धिनम से किया डेब्यूपहली हिट के बाद सारी फिल्में फ्लॉपशादी, बच्चे और तलाकमौत के बाद पुलिस ने गर्लफ्रेंड को हिरासत में लियागर्लफ्रेंड का बयानफिर खोला गया केससीबीआई को सौंपा गया केस

कुणाल सिंह की मौत

ये एक्टर हैं कुणाल सिंह, जो 90 के दशक के अंत और 2000 के शुरुआती दौर में काफी लोकप्रिय हुए। कुणाल ने सोनाली बेंद्रे के साथ अपना करियर शुरू किया, लेकिन अचानक उनकी मौत की खबर आई, जिसने लोगों के मन में सवाल खड़े कर दिए। अभिनेता की मौत के बाद उनके पिता ने दावा किया था कि ये कोई सुसाइड नहीं था, बल्कि कुणाल को ये कदम उठाने के लिए उकसाया गया था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

कधलार धिनम से किया डेब्यू

कुणाल का जन्म हरियाणा के कर्नल राजेंद्र सिंह के घर में हुआ। उन्होंने तमिल सिनेमा से बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की। 1999 में सोनाली बेंद्रे के साथ ‘कधलार धिनम’ से डेब्यू किया। ये मूवी इतनी पॉपुलर हुई कि इसे मेकर्स ने हिंदी में भी डब किया और इसे ‘दिल ही दिल में’ के नाम से रिलीज किया। इस फिल्म का गाना ‘ऐ नाजनीन सुनो ना’ आज भी कल्ट माना जाता है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

पहली हिट के बाद सारी फिल्में फ्लॉप

हिट डेब्यू के बाद कुणाल ने कई और तमिल फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। ऐसे में उनकी कई फिल्में डब्बा बंद हो गईं। कुछ शूट हुईं, लेकिन मेकर्स इसे रिलीज करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। जब कुणाल को अच्छे रोल मिलना बंद हो गए तो उन्होंने भी एक्टिंग छोड़ असिस्टेंड एडिटर की नौकरी पकड़ ली और फिल्म मेकिंग की ओर बढ़ चले।

शादी, बच्चे और तलाक

कुणाल ने अनुराधा नाम की महिला से शादी की थी, उनकी दो बेटियां हुईं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि कुणाल, अनुराधा के साथ खुश नहीं थे, क्योंकि उनकी नजदीकियां एक्ट्रेस लवीना भाटिया के साथ बढ़ रही थीं। अनुराधा को जैसे ही इस बात की भनक लगी, उन्होंने कुणाल को छोड़ दिया और अपने बच्चों के साथ अहमदानगर चली गईं और अपने माता-पिता के साथ रहने लगीं।

kunal singh

मौत के बाद पुलिस ने गर्लफ्रेंड को हिरासत में लिया

7 फरवरी 2008 को अचानक कुणाल की मौत की खबर ने सबको चौंका दिया। अभिनेता का शव एक्ट्रेस लवीना भाटिया के मुंबई स्थित घर में लटका हुआ पाया गया। कुणाल ने मौत से कुछ घंटे पहले ही लवीना और ‘योगी’ फिल्म की टीम के साथ मुलाकात की थी, जिसमें वह काम कर रहे थे। कुणाल की मौत के बाद पुलिस ने लवीना को हिरासत में ले लिया, क्योंकि अभिनेता की मौत के समय वही उनके साथ घर में मौजूद थीं।

गर्लफ्रेंड का बयान

पुलिस को दिए बयान में लवीना ने बताया था कि वह 10 मिनट के लिए वॉशरूम गई थीं और जब वापस लौटीं तो देखा कि कुणाल ने खुद को फांसी लगा ली है। लवीना के खिलाफ इस केस में कोई सबूत नहीं मिले। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें महीनों हिरासत में रखने के बाद रिहा कर दिया था। पुलिस को मामले में कोई गड़बड़ी नहीं मिली, ऐसे में इसे आत्महत्या का केस बताया गया। हालांकि, ये पहली बार नहीं था जब कुणाल ने आत्महत्या की कोशिश की थी, इससे पहले भी वह अपनी कलाई काटकर अपनी जान देने की कोशिश कर चुके थे।

फिर खोला गया केस

कुणाल सिंह के पिता ने दावा किया कि मामले में कोई गड़बड़ी है, उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अस्पताल से कुणाल का शव लिया, उस पर कई चोट और कट के निशान थे। उन्होंने दावा किया कि कुणाल की हत्या के बाद इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। उनका कहना था कि – ‘कुणाल के दाहिने हाथ पर चोट के निशाने थे और साथ ही गर्दन पर बी। ऐसा लग रहा था जैसे कुणाल को गला घोंटने के बाद फांसी पर लटकाया गया हो।’

सीबीआई को सौंपा गया केस

कुणाल के पिता का कहना था कि जब कोई घर में मौजूद था तो वो आत्महत्या कैसे कर सकता है? कर्नल सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामले को 45 मिनट के अंदर आत्महत्या बता दिया और कई फैक्ट्स को नजरअंदाज किया है। उन्होंने ये भी बताया कि मौत से एक घंटे पहले ही म्यूजिक डायरेक्टर डब्बू मलिक ने कुणाल को मैसेज करके अपने घर बुलाया था। कुणाल सिंह के पिता के दावे के बाद केस सीबीआई को सौंपा गया, लेकिन सीबीआई ने भी मामले को सुसाइड बताया था।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

High Court Order: हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, आबकारी कमिश्नर समेत 2 अफसरों को नोटिस
Featured छत्तीसगढ़
Israeli PM Netanyahu honors Indian pilot Captain Smit Machhar: भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद हुए नेतन्याहू, कैप्टन स्मित मच्छार को दिया खास न्योता
Featured देश - विदेश
Pitru Paksha 2026: पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए क्यों जरूरी माना जाता है श्राद्ध?
Featured religion
CG NEWS : बाथरूम में धोए जा रहे थे मिठाई के बर्तन
Featured छत्तीसगढ़
Aprilia SXR GT
Aprilia SXR GT मैक्सी-स्कूटर रेंज से उठा पर्दा: SXR GT 175 और GT 125 की बुकिंग भारत में शुरू
automobile
Chhattisgarh Weather Update
CG Weather Today : रायपुर में आज साफ रहेगा आसमान, 34 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
Featured छत्तीसगढ़
04 October 2026 Horoscope : आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
सेवा मेरा योगदान’: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने 350 दिव्यांगजनों को वितरित किए सहायक उपकरण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक वर्ष : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा.

By
Hum Vatan News
12 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल….SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को उन्नत खेती के लिए मिल रहा प्रोत्साहन और तकनीकी मार्गदर्शन….आधुनिक कृषि तकनीक और बेहतर फसल प्रबंधन से बढ़ी आमदनी.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?