Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ज्‍योति ‘जासूस’ के और कितने ‘हमराज’, पूर्व पाकिस्‍तान पुलिस अधिकारी से पॉडकास्‍ट में खुले राज
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ज्‍योति ‘जासूस’ के और कितने ‘हमराज’, पूर्व पाकिस्‍तान पुलिस अधिकारी से पॉडकास्‍ट में खुले राज

Featuredदेश - विदेश

ज्‍योति ‘जासूस’ के और कितने ‘हमराज’, पूर्व पाकिस्‍तान पुलिस अधिकारी से पॉडकास्‍ट में खुले राज

Hum Vatan News
Last updated: June 7, 2025 7:35 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्‍ली – पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले लोगों के मास्टरमाइंड का खुलासा हो गया है. भारतीय जांच एजेंसियों ने बताया कि पाकिस्तान पुलिस का पूर्व सब इंस्पेक्टर नासिर ढिल्लो इस जासूसी रैकेट का मास्टरमाइंड है और ज्योति मल्होत्रा भी उसके संपर्क में थी. इतना ही नहीं ज्‍योति मल्‍होत्रा ने नासिर ढिल्लो के साथ पॉडकास्‍ट भी किया था. इस पॉडकास्‍ट में ज्‍योति पाकिस्‍तानियों की तारीफ के पुल बांधती हुई नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि ज्‍योति की नासिर से लाहौर में मुलाकात हुई थी. इस दौरान ज्‍योति के साथ जासूसी के आरोप में गिरफ्तार जसबीर उर्फ जान महल भी था.

नासिर ढिल्लो पुलिस से रिटायर्ड होने के बाद से अपना यूट्यूब चैनल चला रहा था. ISI और पाक आर्मी के इशारे पर भारत के यूट्यूबर्स से दोस्ती गांठ कर नासिर ढिल्लो उनसे भारत की सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल करता था. बताया जा रहा है कि नासिर भरतीय यूट्यूबर से दोस्ती करता, ISI एजेंट से मिलवाता और फिर जासूसी के लिए टास्क देता था. ज्‍योति जैसे कई भारतीय जासूस नासिर के संपर्क में थे. नासिर ढिल्लो के दानिश से संबंध के भी सबूत जांच एजेंसी को मिले हैं.

- Advertisement -
HTML5 Icon

ज्‍योति मल्‍होत्रा के साथ भी नासिर ढिल्‍लो ने एक पॉडकास्‍ट किया था. इस दौरान नासिर ने ज्‍योति के अनारकली बाजार में घूमने को लेकर सवाल किये थे. ज्‍योति ने बताया कि इस दौरान उसने अनारकली बाजार में क्‍या-क्‍या खाया था. इस पॉडकास्‍ट में दिखाए जा रहे वीडियो में ज्‍योति साड़ी पहन और काला चश्‍मा लगाए पाकिस्‍तान के बाजार में लोगों से मिलते हुए भी नजर आ रही हैं.

- Advertisement -
HTML5 Icon

ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने बुधवार को बताया कि उनके मुवक्किल को 9 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया जाएगा. इसके बाद आगे फैसला किया जाएगा कि उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जानी चाहिए. कुमार मुकेश ने कहा कि पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार जसबीर सिंह के बारे में पंजाब पुलिस कह रही है कि इसके ज्योति मल्होत्रा से लिंक हो सकते हैं. पुलिस इस तरह का दावा इस आधार पर कर रही है, क्योंकि दोनों ही यूट्यूब चैनल चलाते हैं. हो सकता है कि दोनों के बीच लिंक हो, लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं हो जाता है कि ज्योति मल्होत्रा भी जासूस हो.

उन्होंने कहा कि अब पुलिस जब इस मामले में आरोपपत्र दाखिल करेगी, तभी यह साफ जाहिर हो सकेगा कि अब तक पुलिस ने ज्योति मल्होत्रा से क्या-क्या कबूल करवाया है. पुलिस के आरोपपत्र से यह जाहिर हो जाए कि ज्योति मल्होत्रा से क्या-क्या पूछताछ हुई है. इसके बाद अगर स्थिति हमारे पक्ष में बनी, तो हम कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल करेंगे. उन्होंने बताया कि अब तक पुलिस ने ज्योति मल्होत्रा से एक मोबाइल फोन और तीन लैपटॉप बरामद किए हैं.

साथ ही, उन्होंने ज्योति मल्होत्रा द्वारा वीडियो बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए जाने पर कहा कि अगर यह अवैध होता, तो पुलिस उसे पहले ही गिरफ्तार कर चुकी होती. ज्योति मल्होत्रा ने यह वीडियो आज नहीं, बल्कि दो साल पहले बनाया था. जब दो साल पहले वीडियो बनाया था, तब तो इस मामले में किसी भी प्रकार का अवैध या वैध का पहलू सामने नहीं आया और अब दो साल बाद आप अवैध और वैध वाला एंगल सामने ला रहे हैं.

वहीं, ज्योति मल्होत्रा की वाराणसी पुलिस की तरफ से की गई पूछताछ के बारे में वकील कुमार मुकेश ने कहा कि इसके बारे में तो हिसार पुलिस ही बता सकती है. लेकिन, ज्योति फिलहाल हरियाणा पुलिस की हिरासत में है. पुलिस हिरासत में उससे इस मामले में पूछताछ हो रही है.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Nepal Flood : नेपाल बाढ़ में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों की बढ़ी चिंता, मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : रक्षाबंधन पर जेल में दिखेगा भाई-बहन का प्यार, राखी बांधने पहुंचेंगी बहनें’ तीन स्तरों पर जांच
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल को लेकर High Court’ का कड़ा रुख, सुविधाएं जल्द दुरुस्त करने के आदेश
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : राखी के पर्व पर शराब पार्टी को लेकर विवाद, बजरंग दल ने जताया विरोध
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : खाना खाने के बाद बिगड़ी 3 बहनों की तबीयत, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम’ तीसरी की रास्ते में मौत
Featured छत्तीसगढ़
राखी टूट जाए तो क्या करें’ Raksha Bandhan’ के बाद राखी के विसर्जन का जानें सही तरीका
Featured religion
BREAKING NEWS : नेपाल में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, मृतकों का आंकड़ा 162 पहुंचा’ 133 भारतीय भी लापता
Featured देश - विदेश
Weather Update
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट, बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब, 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredreligion

27 August 2026 Horoscope : इन राशि के जातकों की पुरानी समस्या हो सकती है दूर, जानिए अपना राशिफल…

By
Hum Vatan News
2 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

By
Hum Vatan News
9 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG BREAKING : रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DRI ने गांजा लदे ट्रक को किया जब्त

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?