Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG BREAKING – ओड़िशा से महुआ शराब बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG BREAKING – ओड़िशा से महुआ शराब बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Featuredछत्तीसगढ़

CG BREAKING – ओड़िशा से महुआ शराब बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Hum Vatan News
Last updated: June 10, 2025 7:38 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायगढ़ – पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत जूटमिल थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में ओड़िशा से रायगढ़ में महुआ शराब की आपूर्ति कर रहे गिरोह के 5 सदस्यों को धरदबोचा गया है। आरोपियों के कब्जे से 580 लीटर कच्ची महुआ शराब, एक मारुति वैन और एक स्कूटी सहित डेढ़ लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।

जानकारी के अनुसार 9 जून की शाम जूटमिल टीआई को मुखबिर से सूचना मिली कि औरदा निवासी खेमराम साव एक सफेद मारुति वैन (क्रमांक CG-11-BB-7598) में भारी मात्रा में कच्ची शराब लेकर आ रहा है, जबकि डुमरपाली निवासी शिव कुमार साहू उर्फ सोनू एक बिना नंबर प्लेट वाली नीली TVS जुपिटर स्कूटी से पायलटिंग कर रहा है। दोनों वाहन ओड़िशा की सीमा से होकर कोड़ातराई की ओर कच्ची महुआ शराब की खेप लेकर जा रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुंजेडबरी प्रवेश द्वार के पास घेराबंदी कर रेड डाली। शिव कुमार स्कूटी पर आगे-आगे चलते मिला, जबकि खेमराम साव वैन में सवार था। वैन की तलाशी में 10 बोरियों में पारदर्शी प्लास्टिक पैकिंग में करीब 580 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

- Advertisement -
HTML5 Icon
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ओड़िशा से शराब लाकर तरकेला निवासी प्रदीप सारथी, कोड़ातराई निवासी राजकुमार सारथी और कुंजेडबरी निवासी जनकराम यादव को सौंपते थे, जो उसे विभिन्न इलाकों में खपाते थे। आरोपियों की निशानदेही पर इन तीनों डिस्ट्रीब्यूटर्स को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पूरे मामले में मारुति वैन (कीमत लगभग ₹80,000), स्कूटी (कीमत ₹60,000) और 580 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹1,16,000) जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत थाना जूटमिल में दर्ज अपराध संख्या 208/2025 धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई करते हुए सभी पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशांत राव, एएसआई राजेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र भगत, खीरेन्द्र जलतारे, आरक्षक परमानंद पटेल, बंशी रात्रे, सुशील यादव, नरेश रजक की अहम भूमिका और आरोपियों की घेराबंदी में साइबर सेल की टीम की विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी:
1. खेमराम साव पिता फागुलाल साव (30 वर्ष), निवासी औरदा, थाना पुसौर
2. शिव कुमार साहू उर्फ सोनू साहू (25 वर्ष), निवासी डुमरपाली, थाना भूपदेवपुर
3. प्रदीप सारथी पिता धर्मेंद्र सारथी (24 वर्ष), निवासी डीपापारा तरकेला
4. राजकुमार सारथी उर्फ राजू पिता रामो सारथी (35 वर्ष), निवासी हरिजनपारा कोड़ातराई
5. जनकराम यादव पिता सत्यानंद यादव (31 वर्ष), निवासी कुंजेडबरी, थाना जूटमिल
जूटमिल पुलिस की इस कार्यवाही से स्पष्ट है कि जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार मजबूत होता जा रहा है।
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Nepal Flood : नेपाल बाढ़ में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों की बढ़ी चिंता, मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : रक्षाबंधन पर जेल में दिखेगा भाई-बहन का प्यार, राखी बांधने पहुंचेंगी बहनें’ तीन स्तरों पर जांच
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल को लेकर High Court’ का कड़ा रुख, सुविधाएं जल्द दुरुस्त करने के आदेश
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : राखी के पर्व पर शराब पार्टी को लेकर विवाद, बजरंग दल ने जताया विरोध
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : खाना खाने के बाद बिगड़ी 3 बहनों की तबीयत, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम’ तीसरी की रास्ते में मौत
Featured छत्तीसगढ़
राखी टूट जाए तो क्या करें’ Raksha Bandhan’ के बाद राखी के विसर्जन का जानें सही तरीका
Featured religion
BREAKING NEWS : नेपाल में फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, मृतकों का आंकड़ा 162 पहुंचा’ 133 भारतीय भी लापता
Featured देश - विदेश
Weather Update
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट, बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब, 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredreligion

27 August 2026 Horoscope : इन राशि के जातकों की पुरानी समस्या हो सकती है दूर, जानिए अपना राशिफल…

By
Hum Vatan News
2 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

By
Hum Vatan News
9 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG BREAKING : रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DRI ने गांजा लदे ट्रक को किया जब्त

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?