Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ब्रांड की बोरियों में बेचा जा रहा लोकल चावल, दो राइस मिलरों पर FIR की तैयारी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ब्रांड की बोरियों में बेचा जा रहा लोकल चावल, दो राइस मिलरों पर FIR की तैयारी

Featuredछत्तीसगढ़

ब्रांड की बोरियों में बेचा जा रहा लोकल चावल, दो राइस मिलरों पर FIR की तैयारी

Hum Vatan News
Last updated: June 13, 2025 11:59 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर: राजधानी में लोकल चावल में चर्चित ब्रांड का लेबल लगाकर ऊंची कीमत में बेचने का नया मामला सामने आया है। दिल्ली कोर्ट के आदेश पर नियुक्त अफसरों की टीम ने छापा मारकर 180 टन चावल जब्त किया है। इसमें 90 टन तो अब्बा हुजूर ब्रांड का चावल है। ये चर्चित ब्रांड में से एक है। अब्बा हुजूर का लेबल लगाकर निम्न क्वालिटी का चावल बोरियों में भरकर बेचा जा रहा था और कीमत अब्बा हुजूर के हिसाब से ली जा रही थी। इसमें दो राइस मिलरों की भूमिका जांच के घेरे में है। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

- Advertisement -
HTML5 Icon

अब्बा हुजूर के मेन सप्लायरों तक शिकायत पहुंचने के बाद दिल्ली से टीम भेजी गई थी। उसी टीम ने छापा मारकर 180 टन चावल जब्त किया है। राजधानी में अब्बा हुजूर ब्रांड के चावल की अभी अच्छी डिमांड है। इस चावल का प्रोडक्शन वासंता राइस इंडस्ट्रीज मिर्यालगुडा तेलंगाना वाले करते हैं। पिछले महीने ही उन्हें सूचना मिली थी कि उनके ब्रांड का दुरुपयोग किया जा रहा है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

 

उनकी इंडस्ट्रीज में बनीं बोरियों का डुप्लीकेट बनाकर उसमें लोकल चावल भरकर बेचा जा रहा है। उन्होंने ऐसे राइस मिलरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पटियाला हाउस कोर्ट दिल्ली में याचिका दायर की। कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला देते हुए 2 न्यायालय आयुक्तों की नियुक्ति कर छापा मारने के आदेश दिए थे।

टैगोरनगर, एकता नगर और टेमरी के गोदाम में जांच

दिल्ली से आई आयुक्तों की टीम ने रायपुर में टैगोर नगर, एकता नगर, टेमरी में स्थित गोदामों की जांच की। ये गोदाम आराध्या एग्रोटेक नाम की कंपनी है। इसके संचालक नरेंद्र खेतपाल और किशन खेतपाल हैं। इन गोदामों में भारी मात्रा में चावल का स्टॉक रखा गया था। जांच में पता चला कि अन्य चावल की बोरियों के बीच अब्बा हुजूर और अन्य चर्चित ब्रांड की लेबल वाली बोरियों में 180 टन लोकल चावल रखा गया है। इसमें 90 टन चावल अब्बा हुजूर ब्रांड का है। टीम ने पूरा चावल जब्त कर गोदामों को सील कर दिया है। अफसरों की टीम ने बताया कि मिलरों ने डुप्लीकेट पैकेजिंग का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं इसे ओरिजनल अब्बा हुजूर चावल की कीमत पर बेचा जा रहा था। गुणवत्ता से भी समझौता किया जा रहा था इसलिए पूरा चावल जब्त कर लिया गया।

छापामारी के दौरान दिल्ली कोर्ट द्वारा नियुक्त आयुक्तों के साथ माना थाने की पुलिस और वासंता राइस इंडस्ट्रीज स्टाफ भी मौजूद था। इन गोदामों से कई हजार खाली कट्टे भी मिले हैं, जिनमें अब्बा हुजूर ब्रांड की पैकेजिंग की गई है। जल्द ही इस मामले में माना थाना में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल डुप्लीकेट पैकेजिंग से बचने के लिए खेतपाल और अन्य को अब्बा हुजूर ब्रांड चावल को बेचने से रोक दिया गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

Sabarimala Supreme Court Hearing
Sabarimala Supreme Court Hearing : सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी , ईश्वर और उसकी रचना (इंसान) के बीच अपवित्रता का भेद कैसे हो सकता है
Featured देश - विदेश
22 साल बाद बड़ा धमाका’ Salman Khan और Abhishek Bachchan साथ दिखेंगे ‘Raja Shivaji’ में, फैंस एक्साइटेड!
Featured मनोरंजन
Gulshan Khemani Arrested
Gulshan Khemani Arrested : करण खेमानी की तलाश तेज , बड़ा क्रिकेट सट्टा रैकेट उजागर, भाई की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
Featured छत्तीसगढ़
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai : छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार पर लगाम , सीएम हेल्पलाइन के जरिए सीधे मंत्रालय की निगरानी में होंगे जिले के अधिकारी
Featured छत्तीसगढ़
IPL 2026 में बड़ा ट्विस्ट’ लखनऊ सुपर जाइंट्स को मिली राहत, जोश इंग्लिस की वापसी से बदलेगा खेल
Featured खेल
Rice Mill Fire
Rice Mill Fire : आग का तांडव , राइस मिल के अंदर रखे 2 लाख से ज्यादा नए बारदाने जलकर हुए राख
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : NH-130 पर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन’ पुलिया निर्माण की मांग को लेकर चक्काजाम, घंटों ठप रहा यातायात
Featured छत्तीसगढ़
CG Special Train 2026
CG Special Train 2026 : 2026 समर वेकेशन अपडेट , छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने घोषित की 13 अतिरिक्त ट्रेनें
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Chhattisgarh Census 2026
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Census 2026 : जनगणना 2026 सुरक्षा अपडेट , अपनी निजी जानकारी देने से पहले गणनाकर्मी का आधिकारिक आई-कार्ड जरूर चेक करें

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Big Decision of CG High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला’ मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव, फिर भी बच्ची की गवाही पर आरोपी को उम्रकैद

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Iran US Conflict : होर्मुज में टकराव के बाद बिगड़े रिश्ते, ईरान ने वार्ता से किया किनारा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?