Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: प्रज्ञानानंदा को हुआ तगड़ा फायदा, भारत के लिए हासिल की सर्वोच्च रैंकिंग; डी गुकेश को पछाड़ा
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » प्रज्ञानानंदा को हुआ तगड़ा फायदा, भारत के लिए हासिल की सर्वोच्च रैंकिंग; डी गुकेश को पछाड़ा

खेल

प्रज्ञानानंदा को हुआ तगड़ा फायदा, भारत के लिए हासिल की सर्वोच्च रैंकिंग; डी गुकेश को पछाड़ा

Hum Vatan News
Last updated: June 28, 2025 4:52 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा उज चेस कप मास्टर्स 2025 जीतने के बाद लाइव रेटिंग में भारत के टॉप रैंकिंग वाले शतरंज खिलाड़ी बन गए। इस जीत से प्रज्ञानानंदा की लाइव रेटिंग 2778.3 तक पहुंच गई, जिससे वह तीन स्थान की उछाल से दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी बन गए। इस तरह उन्होंने अपने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग हासिल की।​​ इस 19 साल के खिलाड़ी ने विश्व चैंपियन डी गुकेश (2776.6) और अर्जुन एरिगैसी (2775.7) को पछाड़ दिया जो भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी थे। लेकिन अब दुनिया के छठे नंबर पर खिसक गए। मैग्नस कार्लसन (2839.2) टॉप पर बने हुए हैं।

Contents
  • प्रज्ञानानंदा ने किया कमाल
  • प्रज्ञानानंदा ने साल का जीता तीसरा खिताब
  • विश्वनाथन आनंद ने की तारीफ

प्रज्ञानानंदा ने किया कमाल

उज चेस कप मास्टर्स 2025 में आर प्रज्ञानानंदा ने अंतिम दिन स्थानीय दावेदार नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव से एक अंक पीछे और जावोखिर सिंदारोव से आधा अंक पीछे से शुरुआत की। अंतिम दौर में अब्दुसत्तोरोव पर एक अहम जीत ने उन्हें राउंड-रॉबिन चरण के अंत में 5.5 अंक के साथ दोनों खिलाड़ियों के बराबर लाने में मदद की। अर्जुन एरिगैसी ने अरविंद चितंबरम के साथ ड्रा करके इसे चार खिलाड़ियों का टाई बनाने का मौका गंवा दिया। टाईब्रेक के पहले दौर में तीनों खिलाड़ियों ने डबल राउंड-रॉबिन ब्लिट्ज में दो अंक हासिल किए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

प्रज्ञानानंदा ने साल का जीता तीसरा खिताब

अब्दुसत्तोरोव और सिंदारोव ने अपनी दोनों बाजी ड्रॉ की जबकि प्रज्ञानानंदा ने दोनों को सफेद मोहरों से हराया लेकिन काले मोहरों से हार गए। दूसरे टाईब्रेक में प्रज्ञानानंदा ने अब्दुसत्तोरोव के साथ सफेद मोहरों से ड्रॉ किया और सिंदारोव को काले मोहरों से हराया। सिंदारोव की अब्दुसत्तोरोव पर जीत ने भारतीय खिलाड़ी के लिए खिताब पक्का कर दिया। यह प्रज्ञानानंदा का इस साल का तीसरा खिताब है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

विश्वनाथन आनंद ने की तारीफ

इससे पहले उन्होंने टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट और रोमानिया में ग्रैंड शतरंज टूर सुपरबेट क्लासिक में जीत हासिल की थी। इस महीने की शुरुआत में स्टीफन अवग्यान मेमोरियल में भी वह उपविजेता रहे थे। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने सोशल मीडिया पर प्रज्ञानानंदा को बधाई देते हुए लिखा कि उज्बेकिस्तान शतरंज कप जीतने के लिए आर प्रज्ञानांनदा को बधाई। इस साल यह उनकी तीसरी बड़ी क्लासिकल जीत। उन्होंने अर्जुन एरिगैसी को हराया और आज अहम मैच में अब्दुसत्तोरोव को हराकर पहला स्थान हासिल किया। वह शतरंज की दुनिया में नए चौथे नंबर के और भारत में सर्वोच्च रेटिंग वाले खिलाड़ी हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

Board Exam Cheating
Board Exam Cheating : बोर्ड परीक्षा न्यूज़ गणित के पेपर में चिट से लिख रहे थे छात्र, उड़नदस्ता टीम ने 3 को रंगे हाथों पकड़ा
Featured छत्तीसगढ़
Religious Conversion Case : बड़ा फैसला, धार्मिक प्रतीकों से नहीं साबित होता धर्मांतरण
Featured देश - विदेश
Sheetala Ashtami 2026
Sheetala Ashtami 2026 : जानें किस तारीख को मनाया जाएगा बासोड़ा, क्यों लगता है माता को बासी भोजन का भोग?
Featured religion
Karnataka’s Big Decision : 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन
Featured देश - विदेश
Chhattisgarh Crime News
Chhattisgarh Crime News : सवा साल में उजड़ गया सुहाग, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने बुलाई पुलिस
Featured छत्तीसगढ़
Rustam Sarang Assistant Director
Rustam Sarang Assistant Director : खिलाड़ियों की जीत रुस्तम सारंग को मिली खेल विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, सहायक संचालक के पद पर प्रतिनियुक्ति
Featured खेल छत्तीसगढ़
Iran Crisis Hits Inflation : LPG सिलेंडर के दाम फिर बढ़े, आम जनता परेशान
business Featured देश - विदेश
Chhattisgarh Conversion Case : होली के दिन मारपीट और घर में तोड़फोड़ का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसएसपी से लगाई गुहार
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredखेलमनोरंजन

वानखेड़े में बॉलीवुड का जलवा, राहा संग टीम इंडिया को चीयर करने पहुंचे रणबीर-आलिया

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredखेल

Sara Tendulkar : भाई की बारात में सारा तेंदुलकर का डांस वायरल, पिंक साड़ी में दिखा ग्लैमरस अंदाज़

By
Hum Vatan News
2 Min Read
T20 World Cup 2026
Featuredखेल

T20 World Cup 2026 : सेमीफाइनल अंपायर लिस्ट भारत-इंग्लैंड मैच में क्रिस गफ्फनी और अल्लाहुद्दीन पालेकर संभालेंगे कमान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?