Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: अदाणी फाउंडेशन के तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र से 7 छात्रों का हुआ चयन…
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » अदाणी फाउंडेशन के तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र से 7 छात्रों का हुआ चयन…

Featuredछत्तीसगढ़

अदाणी फाउंडेशन के तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र से 7 छात्रों का हुआ चयन…

Hum Vatan News
Last updated: June 28, 2025 6:35 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायगढ़: रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र से सात छात्रों का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण में हुआ है. चयनित छात्रों को संबंधित प्रशिक्षण केन्द्रों में निःशुल्क छात्रावास, भोजन और राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा तीरंदाजी प्रशिक्षण की सुविधा प्राप्त होगी. इसके साथ ही उन्हें अंतर्राज्यीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा, जिससे उनके खेल कौशल को और निखारने का अवसर प्राप्त होगा.

Contents
रायपुर के लिए चयनित छात्र बाएँ से दाएँबिलासपुर के लिए चयनित छात्र बाएँ से दाएँ

राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम एरिना में 21 से 23 अप्रैल 2025 तक आयोजित राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में केंद्र के ग्राम कुंजेमुरा के आत्मानंद स्कूल में वर्ष 2024-25 के दौरान की स्थापना की गई थी. इस केन्द्र में 17 वर्ष से कम उम्र के 15 विद्यार्थियों को कोच एनोस सिंह द्वारा तीरंदाजी का प्रशिक्षण दिया गया. यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

अदाणी फाउंडेशन के प्रशिक्षण केन्द्र से चार छात्रों का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण रायपुर के लिए हुआ. चयनित छात्रों में साहिल रजक (पुत्र जागेश्वर रजक), प्रियांश निषाद (पुत्र साधराम, निवासी कुंजेमुरा), आर्यन दास महंत (पुत्र पंचम दास महंत, निवासी रूमकेरा) और सुधीर सिदार (पुत्र चैनसिंह सिदार, निवासी ग्राम गारे) शामिल हैं. ये सभी छात्र आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल कुंजेमुरा में कक्षा 10 वीं और 11 वीं में अध्ययनरत हैं.

- Advertisement -
HTML5 Icon

इसके अतिरिक्त, 29 और 30 अप्रैल 2025 को आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी चयन ट्रायल में भाग लेने वाले पाँच छात्रों में से तीन छात्रों का भी चयन राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर में हुआ. इन छात्रों में चित्रसेन निषाद (पुत्र टिकेश्वर निषाद, निवासी कुंजेमुरा), रिंकु पुरसेठ (पुत्र कमल पुरसेठ, निवासी पाता) और आदित्य चौहान (पुत्र हरीशंकर चौहान, निवासी बजरमुडा) शामिल हैं.

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी इसी प्रशिक्षण केन्द्र से दो छात्रों का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण रायपुर में हुआ था. इनमें से एक कुमारी विनिशा मिंज ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व कर गौरव बढ़ाया है. अदाणी फाउंडेशन की यह पहल ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण बन रही है.

रायपुर के लिए चयनित छात्र बाएँ से दाएँ

1. प्रियांश निषाद

2. एनोस सिंह ट्रेनर

3. सुधीर सिदार

4. साहिल रजक

बिलासपुर के लिए चयनित छात्र बाएँ से दाएँ

1. रिंकू पुरसेठ

2. आदित्य चौहान

3. चित्रसेन निषाद

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

The Origin of Lord Brahma
The Origin of Lord Brahma : विष्णु पुराण कथा, जानिए क्षीर सागर में शयन कर रहे श्री हरि की नाभि से कैसे उत्पन्न हुए भगवान ब्रह्मा
Featured religion
24 जून 2026 Horoscope : मिथुन वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, मकर-मीन के प्रेम जीवन में आएगी गहरी समझ, जानते हैं आज का भविष्यफल
Featured religion
सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, चांदी ₹10,318 और सोना ₹2,315 सस्ता
business Featured देश - विदेश
CM Sai’ की बड़ी पहल’ श्रमिक परिवारों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के लिए आवेदन शुरू
Featured छत्तीसगढ़
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर राज्य सरकार का सख्त, पेंड्रा रोड के डी.डी. हॉस्पिटल को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
साय सरकार की पहल से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा बेहतर भविष्य, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए .

By
Hum Vatan News
4 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी – मुख्यमंत्री श्री साय.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
CM Vishnu Deo Sai
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘नेशन फर्स्ट’ संकल्प और सुरक्षा बलों के शौर्य से बस्तर में लौटी शांति और विकास की नई रोशनी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय.

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?