Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: शेफाली जरीवाला का पहला बॉयफ्रेंड था TV का सुपरस्टार, रात के अंधेरे में हार्ट अटैक से गई थी जान, फिटनेस का था दीवाना
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » शेफाली जरीवाला का पहला बॉयफ्रेंड था TV का सुपरस्टार, रात के अंधेरे में हार्ट अटैक से गई थी जान, फिटनेस का था दीवाना

मनोरंजन

शेफाली जरीवाला का पहला बॉयफ्रेंड था TV का सुपरस्टार, रात के अंधेरे में हार्ट अटैक से गई थी जान, फिटनेस का था दीवाना

Hum Vatan News
Last updated: July 2, 2025 5:42 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

‘कांटा लगा’ गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के अचानक और असामयिक निधन ने पूरे मनोरंजन जगत और उनके चाहने वालों को गहरे शोक में डाल दिया है। अपने ग्लैमरस लुक्स और दमदार व्यक्तित्व के लिए पहचानी जाने वाली शेफाली ने न सिर्फ म्यूजिक वीडियो से फैंस के दिलों में जगह बनाई, बल्कि रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में भी उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की। इस दुखद घड़ी में जहां प्रशंसक और साथी कलाकार उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर उनकी एक पुरानी पोस्ट काफी वायरल हो रही है, जो उन्होंने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड और बिग बॉस 13 के सह-प्रतियोगी सिद्धार्थ शुक्ला के लिए लिखी थी। इसके साथ ही एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो बिग बॉस के घर के अंदर का है।

Contents
बिग बॉस से पहले भी जुड़ा था रिश्तासिद्धार्थ शुक्ला को लेकर शेफाली की आखिरी पोस्टक्या पराग त्यागी को थी असुरक्षा?

बिग बॉस से पहले भी जुड़ा था रिश्ता

बहुत कम लोग जानते हैं कि शेफाली और सिद्धार्थ का रिश्ता बिग बॉस में आने से करीब 15 साल पहले शुरू हुआ था। दोनों एक समय एक-दूसरे के बेहद करीब थे। हालांकि यह रिश्ता बाद में खत्म हो गया और शेफाली ने 2014 में अभिनेता पराग त्यागी से शादी कर ली, लेकिन जब दोनों बिग बॉस 13 में आमने-सामने आए तो दर्शकों ने उनके बीच सम्मान, समझ और परिपक्वता देखी। घर में शेफाली ने शहनाज गिल के सामने अपने रिश्ते की सच्चाई बयां की थी। वायरल हो रहे वीडियो में शेफाली शहनाज से कहती हैं कि तुम प्यार में हो, जिस पर शहनाज कहती हैं, ‘तुम तो नहीं करती प्यार।’ इसके जवाब में शेफाली कहती हैं, ‘मैं बहुत प्यार करती हूं इसको।’

- Advertisement -
HTML5 Icon

सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर शेफाली की आखिरी पोस्ट

शहनाज गिल के बगल में बैठे सिद्धार्थ शुक्ला कहते हैं, ‘गर्लफ्रेंड थी।’ शेफाली भी कहती हैं कि वो रिलेशनशिप में थे। सिद्धार्थ आगे कहते हैं कि बहुत सालों से प्यार करती है, शेफाली भी कहती हैं हैं कि बहुत सालों से प्यार है। आगे दोनों मजाक में कहते हैं, ‘अब हम लोग सबके सामने मिल सकते हैं। अब तीन चार बचे टॉयलेट के पास मिलने की जरूरत नहीं है। अभी सब ओपन।’ वीडियो में दोनों मिलकर शहनाज को चिढ़ाते दिखते हैं और फिर एक साथ वॉशरूम में भी जाते हैं। साल 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उस समय शेफाली ने एक फोटो ट्वीट की थी, जिसमें वह सिद्धार्थ के साथ नजर आ रही थीं। इसके साथ उन्होंने एक भावनात्मक कैप्शन में लिखा था कि वो उन्हें याद कर रही हैं। अब, शेफाली के निधन के बाद यह पोस्ट फिर से सोशल मीडिया पर सामने आई है, और फैंस इसे बेहद भावुक नजरों से देख रहे हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

क्या पराग त्यागी को थी असुरक्षा?

एक पुराने इंटरव्यू में शेफाली ने बताया था कि बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ के साथ रहना बिल्कुल सहज था। दोनों के बीच बातचीत में विज्ञान, अंतरिक्ष और भविष्य की तकनीक जैसे विषय शामिल होते थे, जो यह दर्शाता है कि उनका रिश्ता सिर्फ अतीत की बातों तक सीमित नहीं था, बल्कि एक बौद्धिक कनेक्शन भी था। शेफाली से कई बार पूछा गया कि क्या उनके पति पराग त्यागी, बिग बॉस में उनके और सिद्धार्थ के मिलन से असहज थे। इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके रिश्ते की बुनियाद भरोसे और ईमानदारी पर टिकी है। उन्होंने बताया कि पराग पहले से ही उनके और सिद्धार्थ के अतीत को जानते थे और उन्होंने कभी असुरक्षा महसूस नहीं की। बल्कि पूरे शो के दौरान पराग शेफाली के लिए एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम बने रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

LPG Scam : LPG घोटाले का बड़ा खुलासा’ 6 टैंकरों से 90 टन गैस पार, 1.5 करोड़ के गबन में मैनेजर गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
Jabalpur Bargi Dam Hadsa : बरगी डैम क्रूज हादसा’ 12 घंटे बाद भी साथ मिले मां-बेटे, मौत भी नहीं तोड़ पाई ममता का बंधन
Featured देश - विदेश
CG NEWS : डी-माइनिंग के दौरान हुआ धमाका ‘DRG के 4 वीर जवानों की शहादत से देश शोक में
Featured छत्तीसगढ़
*मनरेगा के तहत छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात : भारत सरकार से 1333 करोड़ रुपए स्वीकृत, 212 करोड़ की मजदूरी राशि का भुगतान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय.
Blog अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
धान छोड़ फूलों की खेती ने बदली आनंदराम की तकदीर…22 हजार के बदले कमाए 3 लाख रुपए.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CM Vishnu Deo Sai Digital Governance
वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
14 साल में Sharmila Tagore’ को मिला सत्यजीत रे का साथ, फिर बिकिनी सीन से मचाया तहलका
Featured मनोरंजन

You Might Also Like Related

Featuredमनोरंजन

Ramayan के ‘जटायु’ सुनील पांडे की कहानी’ 39 साल बाद गुमनामी में गुजर रही जिंदगी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Sankat Mochan Hanuman
Featuredमनोरंजन

Sankat Mochan Hanuman : Sony Pal पर बड़ी वापसी , 4 मई से फिर शुरू होगा ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ का सफर, भक्ति में डूबेगा देश

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredमनोरंजन

फिर छाने को तैयार Priyanka Chopra ‘वाराणसी’ के बाद मीरा नायर’ प्रोजेक्ट में एंट्री, फैंस में जबरदस्त उत्साह

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?