Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: टोल प्लाज़ा में चक्काजाम पर NSUI अध्यक्ष समेत 9 पदाधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज, रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर लगा था लंबा जाम
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » टोल प्लाज़ा में चक्काजाम पर NSUI अध्यक्ष समेत 9 पदाधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज, रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर लगा था लंबा जाम

Featuredछत्तीसगढ़

टोल प्लाज़ा में चक्काजाम पर NSUI अध्यक्ष समेत 9 पदाधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज, रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर लगा था लंबा जाम

Hum Vatan News
Last updated: July 14, 2025 2:41 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर : तरपोंगी टोल प्लाज़ा पर बीते रविवार को हुए NSUI के विरोध प्रदर्शन के मामले में अब कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। चक्काजाम और यातायात बाधित करने के आरोप में NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे सहित 9 नामजद पदाधिकारियों और अन्य अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामला धरसीवां थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

Contents
क्या था मामला?FIR में नामजद पदाधिकारीFIR में किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला?NSUI की प्रतिक्रियाक्या है NSUI की प्रमुख मांगें ?

क्या था मामला?

13 जुलाई को NSUI रायपुर जिला इकाई द्वारा टोल टैक्स, छात्र हित, और स्थानीय बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर तरपोंगी टोल प्लाज़ा पर प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन की अगुवाई NSUI के जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने की, जबकि प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे की मौजूदगी में सैकड़ों छात्र कार्यकर्ता टोल प्लाज़ा पर जुटे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने टोल का घेराव कर चक्काजाम किया, जिससे रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर लंबा जाम लग गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

FIR में नामजद पदाधिकारी

  • नीरज पांडे (प्रदेश अध्यक्ष)
  • प्रशांत गोस्वामी (जिला अध्यक्ष)
  • अमित शर्मा (उपाध्यक्ष)
  • लेमन सोनवानी
  • विशाल कुकरेजा
  • जग्गू जांगड़े
  • वैभव मुजेवार
  • भावेश साहू
  • जितेश वर्मा सामेत कई अन्य अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई दर्ज हुई है।

FIR में किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला?

बता दें कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बी.एन.एस की धारा 191 (2) यानी दंगा करने और 126 (2) गलत तरीके से रोकने के तहत मामला दर्ज किया गया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

NSUI की प्रतिक्रिया

NSUI की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान FIR को लेकर नहीं आया है, लेकिन संगठन पहले ही यह स्पष्ट कर चुका है कि यदि उनकी चार सूत्रीय मांगे पूरी नहीं होतीं, तो 10 दिन के भीतर और भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

क्या है NSUI की प्रमुख मांगें ?

  1. CG 04 पासिंग वाहनों से टोल टैक्स समाप्त किया जाए, जिले की सीमाओं पर टोल लगाना अन्यायपूर्ण है। स्थानीय नागरिकों पर यह आर्थिक बोझ गैरवाजिब है और इसे तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए।
  2. छात्रों के लिए “स्टूडेंट टोल पास” की व्यवस्था की जाए, प्रतिदिन रायपुर आकर पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं है। NSUI ने मांग की कि विद्यार्थियों के लिए टोल टैक्स पूरी तरह माफ किया जाए या रियायती “स्टूडेंट पास” की व्यवस्था हो, जिससे वे शिक्षा के लिए निर्बाध आवागमन कर सकें।
  3. टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा यात्रियों से दुर्व्यवहार रोका जाए, कई बार टोल कर्मचारियों द्वारा आम नागरिकों, खासकर वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें आई हैं। NSUI ने मांग की कि टोल स्टाफ को व्यवहार-कुशलता का प्रशिक्षण दिया जाए और किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाए।
  4. स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए, टोल प्लाजा में बाहरी लोगों को नौकरी पर रखा जा रहा है जबकि आसपास के स्थानीय युवाओं को रोजगार से वंचित किया जा रहा है। NSUI की मांग है कि टोल प्लाजा में प्राथमिकता स्थानीय बेरोजगार युवाओं को मिले।

इस मामले में पुलिस द्वारा अन्य प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा रही है, जिसके बाद उनकी भी गिरफ्तारी हो सकती है। साथ ही, जिला प्रशासन भी टोल प्लाज़ा की सुरक्षा व्यवस्था और प्रदर्शन के दौरान हुई चूक की जांच में जुटा है। यह मामला अब केवल आंदोलन का नहीं रहा, बल्कि प्रशासन और छात्र संगठन के बीच सीधा टकराव बन गया है। अब देखना होगा कि NSUI अपनी अगली रणनीति में क्या रुख अपनाता है, और क्या सरकार उनकी मांगों पर विचार करती है या सख्ती के रास्ते पर आगे बढ़ती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

CM Say’ का ‘फ्री हिट’ अंदाज’ सुशासन तिहार में बल्ला थामकर बच्चों संग खेला क्रिकेट
Featured छत्तीसगढ़
Big Allegation By Vinesh Phogat : ‘मैं भी शोषण की शिकार’, बृजभूषण शरण सिंह पर साधा निशाना
Featured देश - विदेश
Salman Khan : ‘टोपी खुद पहनो, पहनाओ नहीं’ सलमान खान का सीक्रेट मैसेज, नया लुक हुआ वायरल
Featured मनोरंजन
Chhattisgarh Liquor Scam ED News
Chhattisgarh Liquor Scam ED News : छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ , शराब घोटाले में 13 ठिकानों पर एक साथ छापा
Featured छत्तीसगढ़
Babu Khemani Case
Babu Khemani Case : बाबू खेमानी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा , अब तक 29 आरोपी गिरफ्तार, जांच का दायरा बढ़ा
Featured छत्तीसगढ़
Jabalpur Cruise Accident : मां-बेटे का एक ही कब्र में अंतिम संस्कार, खजान बस्ती में पसरा सन्नाटा
Featured देश - विदेश
CG NEWS : बड़ी स्ट्राइक , ‘चलती-फिरती ड्रग फैक्ट्री’ का पर्दाफाश, 800 लीटर हशीश ऑयल जब्त
Featured छत्तीसगढ़
Satta Bazar prediction
Satta Bazar prediction : सट्टा बाजार के दावों ने उड़ाई नींद , 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों पर आया चौंकाने वाला रुझान
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG BREAKING NEWS : लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला’ पत्रकार पर जानलेवा वार, आरोपी मजहर खान पर आरोप

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : इलाके में दहशत ‘सराईपाली के शिशुपाल पर्वत के पास दो शव मिलने से फैली सनसनी

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Kumar Vishwas Hoarding News
Featuredदेश - विदेश

Kumar Vishwas Hoarding News : पुरानी दोस्ती या नया दांव , कुमार विश्वास के कार्यक्रम में ‘आप’ नेताओं को न्योता या तंज

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?