Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: दुकान का ताला तोड़कर चोरी, नागपुर से 4 आरोपी गिरफ्तार, 87 मोबाइल, 20,000 कैश और दो एक्टिवा जब्त
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » दुकान का ताला तोड़कर चोरी, नागपुर से 4 आरोपी गिरफ्तार, 87 मोबाइल, 20,000 कैश और दो एक्टिवा जब्त

Featuredछत्तीसगढ़

दुकान का ताला तोड़कर चोरी, नागपुर से 4 आरोपी गिरफ्तार, 87 मोबाइल, 20,000 कैश और दो एक्टिवा जब्त

Hum Vatan News
Last updated: July 24, 2025 6:46 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर: राजधानी के कटोरा तालाब स्थित शोभा टेलीकॉम दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सिविल लाइन पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट ने मुख्य आरोपी नवीन पिंजानी और शेख इमरोज को नागपुर से ट्रेन में पकड़ा. आरोपियों के पास से चोरी के कुल 87 मोबाइल फोन, नगदी 20,000 और दो एक्टिवा जब्त की गई है. आरोपी शेख इमरोज पहले भी लूट और आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है. पूरे मामले का खुलासा आज रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने किया.

प्रार्थी विशाल विरनानी ने थाना सिविल लाईन में कटोरा तालाब स्थित शोभा टेलीकॉम मोबाइल दुकान से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया था कि वह 22 जुलाई 2025 को रात्रि 10 बजे अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था. अगले दिन सुबह 06.30 बजे पड़ोसी ने उसे फोन कर बताया कि आपके दुकान का आधा शटर खुला हुआ है. दुकान जाकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था. अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखें विभिन्न कंपनियों के नये एवं पुराने मोबाइल फोन एवं नगदी रकम नहीं था.

- Advertisement -
HTML5 Icon

कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के दुकान में लगे शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर दुकान में रखे कुल 87 नग नए/पुराने मोबाइल फोन, नगदी रकम, मोबाइल बिल एवं रजिस्टर को चोरी कर ले गया था. प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना सिविल लइन पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया.

- Advertisement -
HTML5 Icon

टीम के सदस्यों ने घटना स्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाए. अज्ञात आरोपी की पतासाजी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुये चोरी के आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र की गई. चोरी के पुराने आरोपियों की गतिविधियों पर निगाह रखकर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किए जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को सिविल लाईन कटोरा तालाब निवासी नवीन पिंजानी की घटना में संलिप्तता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई.

पुलिस टीम ने आरोपी नवीन पिंजानी की पतासाजी कर उसे पकड़ा. प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी नवीन पिंजानी से कड़ाई एवं गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य साथी शेख इमरोज एवं अन्य 02 नाबालिग के साथ मिलकर मोबाइल दुकान में चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया. टीम के सदस्यों ने शेख इमरोज व विधि के साथ संघर्षरत दोनों बालकों की पतासाजी करना प्रारंभ किया.

पतासाजी के दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि तीनों ट्रेन में बैठकर महाराष्ट्र की ओर फरार हो रहे हैं. इस पर पुलिस टीम ने पहले से नागपुर (महाराष्ट्र) में उपस्थित पुलिसकर्मियों से समन्यवय स्थापित कर आरोपियों के संबंध में जानकारी साझा की. नागपुर रेलवे स्टेशन में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने ट्रेन में आरोपी/अपचारी की पतासाजी करते हुए तीनों को फरार होने के दौरान ट्रेन में पकड़ा. तीनों आरोपियों को रायपुर लाया गया. चारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की विभिन्न कंपनियों के कुल 87 नग नये/पुराने मोबाईल फोन, नगदी रकम 20,000/ रुपए तथा घटना में प्रयुक्त 02 नग एक्टिवा वाहन जब्त किया गया.

गिरफ्तार आरोपी

  1. नवीन पिंजानी पिता अशोक पिंजानी उम्र 27 साल निवासी कटोरा तालाब गली नंबर 04.
  2. शेख इमरोज पिता शेख अनवर उम्र 22 साल निवासी अखाड़ा के पास बैजनाथ पारा थाना कोतवाली रायपुर.
  3. विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

एनएसटीआई से मिलेगी कौशल को नई पहचान, 45 वर्ष की आयु सीमा से अनुभव को लाभ-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अवसरों का विस्तार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य खेल छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती…6 जिलों में 44 मुख्य सड़क कार्यों के लिए 1,093.73 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की…17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, जनभागीदारी और जनसेवा को दिया जाएगा व्यापक स्वरूप.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की आत्मीय बातचीत, एक हजार रुपए देकर किया उसके श्रम और स्वावलंबन का सम्मान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जशपुर में जनजातीय पर्यटन को बड़ी सौगात, पीएम-जुगा के तहत क्लस्टर होमस्टे परियोजना को मिली मंजूरी.
Blog अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल श्री रमेन डेका.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में बड़ा अपडेट’ सरकार को Supreme Court’ से झटका, वेटिंग लिस्ट अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग का रास्ता साफ

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : कागजों में नो फ्लैक्स जोन, जमीन पर बैनर ही बैनर’ रायपुर में नियमों की खुलेआम अनदेखी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime : कुएं में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप’ पुलिस को आत्महत्या का शक, जांच जारी

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?