Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: फूट-फूटकर रोते हुए हुमा कुरैशी की भाभी ने सुनाया पति की मौत का खौफनाक सच, बोलीं- मेरे आदमी को मार डाले
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » फूट-फूटकर रोते हुए हुमा कुरैशी की भाभी ने सुनाया पति की मौत का खौफनाक सच, बोलीं- मेरे आदमी को मार डाले

Featuredमनोरंजन

फूट-फूटकर रोते हुए हुमा कुरैशी की भाभी ने सुनाया पति की मौत का खौफनाक सच, बोलीं- मेरे आदमी को मार डाले

Hum Vatan News
Last updated: August 8, 2025 5:11 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के परिवार से जुड़ी एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में 7 अगस्त की रात उनके चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की हत्या कर दी गई। यह घटना मामूली सी पार्किंग को लेकर हुए विवाद से शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। इस हादसे में आसिफ की जान चली गई और अब उनकी पत्नी का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो इस दुखद घटना की पूरी आपबीती सुना रही हैं। वीडियो में आसिफ की पत्नी शाइना फूट-फूट कर रोते हुए कहती हैं कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं थी, बल्कि उनके पति को जान-बूझकर और सोच-समझकर मारा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी उनके पति से बेवजह झगड़ा करते रहते थे।

Contents
क्या बोली आसिफ की पत्नीक्या है हुमा कुरैशी के पिता का कहना

क्या बोली आसिफ की पत्नी

उन्होंने कहा, ‘मेरा आदमी तो भाई-भाई कहकर बात कर रहा था, लेकिन सामने वाले गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे।’ आसिफ की पत्नी ने यह भी बताया कि घटना रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच की है, जब वे दोनों बाहर खाना खाने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि स्कूटी गेट पर खड़ी थी और उनके पति ने सामने वाले से कहा, ‘भाई थोड़ा साइड कर लो, पैर में रॉड लगी है, चोट लग जाएगी।’ इस छोटी सी बात पर बहस शुरू हो गई और स्थिति अचानक बेकाबू हो गई। उनकी पत्नी के अनुसार गालियों के साथ-साथ अचानक ही बिल्डिंग से लोग बाहर निकलकर आए और आसिफ पर हमला करने लगे। शाइना बोलीं, ‘वो सब मेरे आदमी पर चढ़ गए, उसे मारा, उसके खून निकलने लगा।’

- Advertisement -
HTML5 Icon

क्या है हुमा कुरैशी के पिता का कहना

इस हमले के बाद उन्होंने तुरंत अपने देवर को फोन किया और जब तक वे अस्पताल पहुंचे, डॉक्टरों ने आसिफ को मृत घोषित कर दिया। इस पूरे मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है, जिसमें झगड़े की शुरुआत और मारपीट के कुछ दृश्य कैद हुए हैं। हुमा कुरैशी के पिता सलीम कुरैशी ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि विवाद स्कूटी को लेकर शुरू हुआ था। उन्होंने कहा, ‘घर के बाहर किसी ने स्कूटर खड़ा कर दिया था, जिस पर आसिफ ने हटाने को कहा और बात बढ़ गई।’

- Advertisement -
HTML5 Icon
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, ट्रक की टक्कर और बाइक भिड़ंत से मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
CG Transfer News : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 102 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : 6 महीने पहले पति और बच्चे को छोड़ प्रेमी संग गई महिला की पिटाई, मामला पुलिस तक पहुंचा
Featured छत्तीसगढ़
Ethanol Fuel : सरकार का बड़ा फैसला’ 100% एथेनॉल वाले ईंधन से चलेंगी गाड़ियां, जानें क्या होगा बदलाव
Featured देश - विदेश
CG Holiday News : छत्तीसगढ़ में छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को अवकाश घोषित
Featured छत्तीसगढ़
CG News : रेण नदी हादसे से दहला सूरजपुर, चार लोगों की मौत के बाद गांव में पसरा मातम
Featured छत्तीसगढ़
आईटीएम विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर राज्यपाल ने दिया जोर.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG PWD Transfer : छत्तीसगढ़ में PWD विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 91 सब इंजीनियरों के तबादले का आदेश जारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Politics : स्मृति ईरानी ने छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के साथ की अहम बैठक, शिकायतों के बीच भाजपा संगठन में हलचल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featurednationalछत्तीसगढ़

Train Travel Insurance: सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा कवर, ट्रेन यात्रियों के लिए जानें नियम

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?