Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: LPG Cylinder Price :1 अक्टूबर से बदल रही आपकी जेब की गणित: UPI पेमेंट से लेकर पेंशन तक, आम आदमी पर सीधा असर
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » LPG Cylinder Price :1 अक्टूबर से बदल रही आपकी जेब की गणित: UPI पेमेंट से लेकर पेंशन तक, आम आदमी पर सीधा असर

Featuredदेश - विदेश

LPG Cylinder Price :1 अक्टूबर से बदल रही आपकी जेब की गणित: UPI पेमेंट से लेकर पेंशन तक, आम आदमी पर सीधा असर

Hum Vatan News
Last updated: September 28, 2025 5:26 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

दिल्ली: कल यानी 1 अक्टूबर से देश में कई बड़े नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव से लेकर UPI ट्रांजैक्शन और रेलवे टिकट बुकिंग के नियमों तक में संशोधन किया जा रहा है। नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से जुड़े नियम भी बदलेंगे।

Contents
1. एलपीजी सिलेंडर की कीमतें (LPG Cylinder Price)2. रेलवे टिकट बुकिंग नियम (Railway Ticket Booking)3. यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) में बदलाव4. पेंशन नियम (NPS/APY) में सुधार5 ऑनलाइन गेमिंग (Online Gaming) पर निगरानी

नगरीय निकायों में खुलेंगे आदर्श सुविधा केंद्र ,छत्तीसगढ़ के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने मंजूर किए 50 करोड़, पहले चरण में सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं में शुरू होगी सुविधा.

- Advertisement -
HTML5 Icon

 

- Advertisement -
HTML5 Icon

1. एलपीजी सिलेंडर की कीमतें (LPG Cylinder Price)

हर महीने की पहली तारीख की तरह, 1 अक्टूबर को भी LPG गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाएगी। उम्मीद है कि त्योहारी सीजन को देखते हुए घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है, जिसका असर आपके रसोई बजट पर पड़ेगा।

2. रेलवे टिकट बुकिंग नियम (Railway Ticket Booking)

ऑनलाइन टिकट बुकिंग में दलाली और धांधली को रोकने के लिए रेलवे ने अहम बदलाव किया है।

  • आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य: 1 अक्टूबर से IRCTC वेबसाइट या ऐप पर ऑनलाइन टिकट रिज़र्वेशन खुलने के शुरुआती 15 मिनट में केवल वही यात्री टिकट बुक कर पाएंगे, जिनका आधार वेरिफिकेशन पूरा हो चुका होगा।
  • यह नियम दलालों पर लगाम लगाने और सामान्य यात्रियों को टिकट बुकिंग में प्राथमिकता देने के लिए लाया गया है।
  • आज ही कर लें यह काम: यदि आप ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, तो IRCTC अकाउंट को तुरंत आधार से लिंक और वेरीफाई करा लें ताकि आपको शुरुआती 15 मिनट का लाभ मिल सके।

3. यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) में बदलाव

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने डिजिटल लेनदेन को और सुरक्षित बनाने के लिए UPI के एक खास फीचर को बंद करने का फैसला किया है।

  • P2P ‘कलेक्ट रिक्वेस्ट’ बंद: 1 अक्टूबर से UPI का पीयर-टू-पीयर (P2P) ‘कलेक्ट रिक्वेस्ट’ या ‘पुल ट्रांजैक्शन’ फीचर पूरी तरह से बंद हो सकता है।
  • यह वही सुविधा है जिसके जरिए आप किसी दूसरे व्यक्ति को पेमेंट के लिए रिक्वेस्ट भेजकर सीधे पैसे मांगते थे। यह कदम ऑनलाइन धोखाधड़ी और फिशिंग की घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है।

4. पेंशन नियम (NPS/APY) में सुधार

नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) और अटल पेंशन योजना (APY) से जुड़े नियमों में निवेशकों को अधिक लचीलापन देने के लिए बदलाव किए जा रहे हैं।

  • मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क (NPS): 1 अक्टूबर से गैर-सरकारी कर्मचारी, कॉर्पोरेट पेशेवर और गिग वर्कर्स अब एक ही पैन नंबर के जरिए NPS की कई स्कीमों में निवेश कर पाएंगे। इससे रिटायरमेंट प्लानिंग और बेहतर हो सकेगी।
  • फीस संरचना में बदलाव: पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने NPS और APY खाताधारकों के लिए फीस संरचना में भी संशोधन किया है, जिससे कुछ शुल्क कम हो सकते हैं।

5 ऑनलाइन गेमिंग (Online Gaming) पर निगरानी

ऑनलाइन गेमिंग को लेकर सरकार ने कड़े नियम लागू किए हैं। 1 अक्टूबर से ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी, जिसका उद्देश्य धोखाधड़ी को रोकना और गेमिंग को अधिक पारदर्शी तथा सुरक्षित बनाना है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Jitiya Vrat 2026 : जितिया व्रत में भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें नहाय-खाय, निर्जला उपवास और पारण के नियम
Featured religion
CG Crime News : छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज मामला, 6 महीने पहले हुई थी शादी, घर में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव
Featured छत्तीसगढ़
CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ में 21 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी
Featured छत्तीसगढ़
CG Weather Today : प्रदेश से लौटने लगा मानसून, 48 घंटे में इन इलाकों में दिखेगा मौसम का बदलाव
Featured छत्तीसगढ़
02 October 2026 Horoscope : आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
CG News : गुरु बालक दास की मूर्ति खंडित होने से मचा बवाल, सैकड़ों ग्रामीणों का थाने में प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Featured छत्तीसगढ़
भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के बीच महत्वपूर्ण एमओयू.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Liquor Scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में उदय राव को राहत बरकरार, EOW/ACB केस के बीच सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

बिहान योजना ने बदली गीता की दुनिया..सब्जी खेती और बकरी पालन से बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

महानदी जल विवाद के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

By
Hum Vatan News
7 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : आयुष्मान योजना में अनियमितताओं पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, 17 अस्पतालों की होगी जांच, दोषियों पर कार्रवाई के संकेत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?