Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Korba Station Accident : रेलवे यार्ड में बड़ा हादसा, पेंटिंग के दौरान OHE लाइन सक्रिय, एक की मौत, अधिकारी सस्पेंड
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Korba Station Accident : रेलवे यार्ड में बड़ा हादसा, पेंटिंग के दौरान OHE लाइन सक्रिय, एक की मौत, अधिकारी सस्पेंड

Featuredछत्तीसगढ़

Korba Station Accident : रेलवे यार्ड में बड़ा हादसा, पेंटिंग के दौरान OHE लाइन सक्रिय, एक की मौत, अधिकारी सस्पेंड

Hum Vatan News
Last updated: December 1, 2025 6:13 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Korba Station Accident : कोरबा। कोरबा रेलवे स्टेशन यार्ड में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां दुर्घटना राहत वैन (Relief Van) की पेंटिंग के दौरान OHE (Overhead Equipment) लाइन की चपेट में आकर एक ठेका कर्मी की मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मामले की जांच के लिए बनाई गई चार सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कोरबा में पदस्थ SSE जितेंद्र देवांगन को सस्पेंड कर दिया गया है।

Contents
कैसे हुआ हादसा?चार सदस्यीय जांच कमेटी गठितकमेटी ने लापरवाही को बताया मुख्य कारणSSE जितेंद्र देवांगन निलंबितरेलवे प्रशासन चौकन्ना, ठेकेदार पर भी कार्रवाई संभव

Rajya Sabha proceedings adjourned : लोकसभा-राज्यसभा कार्यवाही स्थगित, विपक्ष की रणनीति जारी

- Advertisement -
HTML5 Icon

कैसे हुआ हादसा?

रेलवे के सी एंड डब्ल्यू (Carriage & Wagon) विभाग द्वारा राहत वैन की पेंटिंग का काम पिछले एक सप्ताह से चल रहा था। यह कार्य एक स्थानीय पेटी ठेकेदार को दिया गया था, जिसने नजदीकी बस्ती के युवकों को मजदूरी पर लगाया था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

24 नवंबर की सुबह, काम के दौरान अचानक OHE तार में करंट आने से

  • श्याम चौहान (ठेका कर्मी) गंभीर रूप से झुलस गए

  • प्रेम दास बुरी तरह घायल हो गए

घटना के तुरंत बाद श्याम चौहान को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत बिगड़ने पर उन्हें भिलाई रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित

डिविजन मुख्यालय ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए चार सदस्यीय कमेटी बनाई, जिसमें शामिल थे—

  • एसएस प्रुस्टी, CDTI KRBA

  • पीके स्वामी, SSE OHE KRBA

  • असित विश्वास, SSE C&W KRBA

  • एसके शर्मा, RPF ASI KRBA

कमेटी ने लापरवाही को बताया मुख्य कारण

जांच रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए—

  • 24 नवंबर को सुबह 10:30 बजे पेंटिंग का कार्य शुरू हुआ

  • पावर ब्लॉक लेकर काम किया जा रहा था

  • कार्य 4 बजे समाप्त हुआ और पावर ब्लॉक रद्द करने की लिखित सूचना भेजी गई

  • SSE OHE के बयान के अनुसार, सूचना मिलने के बाद 4:10 PM पर पावर ब्लॉक रद्द किया गया

  • 4:20 PM पर ART लाइन OHE को चार्ज कर दिया गया

रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राउंड लेवल पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया और इसी लापरवाही के कारण यह गंभीर हादसा हुआ।

SSE जितेंद्र देवांगन निलंबित

कमेटी की रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से मानव त्रुटि और सुरक्षा नियमों की अनदेखी को जिम्मेदार बताया गया। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए SSE जितेंद्र देवांगन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

रेलवे प्रशासन चौकन्ना, ठेकेदार पर भी कार्रवाई संभव

घटना के बाद रेलवे अब पेंटिंग कार्य से जुड़े ठेकेदार और अन्य जिम्मेदारों की भूमिका की भी जांच कर रहा है। रेलवे ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे एवं GIS मैपिंग… पुराने कागजी रिकॉर्ड होंगे डिजिटल, हर संपत्ति को मिलेगा यूनिक प्रॉपर्टी आइडेंटिफिकेशन नंबर (UPIN).
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Budget 2027-28 : छत्तीसगढ़ के अगले बजट की तैयारी शुरू, 1 अक्टूबर से खुलेगा बजट मॉड्यूल, सभी विभागों को देनी होगी जानकारी
Featured छत्तीसगढ़
CRIME NEWS : आंध्र प्रदेश में दिल दहला देने वाली वारदात, पैसों के झगड़े में महिला का कत्ल, शव के 9 टुकड़े कर नहर में फेंका
Featured देश - विदेश
Asian Games 2026 : भारतीय महिला रिले टीम ने जीता गोल्ड, पुरुष टीम ने ब्रॉन्ज पर जमाया कब्जा, 52 हुआ कुल मेडल
Featured खेल
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत छह माह का प्रशिक्षण लेकर शुरू किया खुद का व्यवसाय, परिवार के खर्च में बनीं भागीदार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का होगा विस्तार, परिवहन सुविधा से वंचित दूरस्थ अंचलों को प्राथमिकता से जोड़ने के निर्देश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सूरज की रोशनी से रोशन हुआ मनोज का घर, बिजली बिल हुआ शून्य…3 किलोवाट सोलर प्लांट से हर महीने करीब 1,300 रुपये की बचत.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Surajpur Murder Case : मां-बेटी हत्याकांड में 4 आरोपियों पर दोष सिद्ध, 8 अक्टूबर को सजा का ऐलान, मुख्य आरोपी कुलदीप का वीडियो वायरल
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से मल्हनिया जलाशय में बदली मछुआरों की जिंदगी.

By
Hum Vatan News
8 Min Read
Featuredदेश - विदेश

First Lok Sabha Election :पहला आम चुनाव और सुकुमार सेन: कैसे हुई थी भारत के सबसे बड़े लोकतांत्रिक प्रयोग की शुरुआत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा की कहानी…महतारी वंदन से जशपुर की महिलाओं को आर्थिक संबल, 639 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान.

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?