Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मुख्यमंत्री श्री साय से एनएमआईएमएस के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात…. एडुसिटी नया रायपुर में नारसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के कैंपस खोलने का मिला प्रस्ताव.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मुख्यमंत्री श्री साय से एनएमआईएमएस के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात…. एडुसिटी नया रायपुर में नारसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के कैंपस खोलने का मिला प्रस्ताव.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री साय से एनएमआईएमएस के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात…. एडुसिटी नया रायपुर में नारसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के कैंपस खोलने का मिला प्रस्ताव.

Hum Vatan News
Last updated: December 3, 2025 7:09 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

 रायपुर, 03 दिसंबर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में नारसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) के प्रतिनिधि श्री जगदीश वी पारिख ने सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे विशेष प्रयासों तथा नई संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

श्री पारिख ने मुख्यमंत्री को संस्थान द्वारा नया रायपुर के एडुसिटी में अपना कैंपस स्थापित करने के प्रस्ताव से अवगत कराया। उन्होंने एनएमआईएमएस द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों, शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी भी साझा की। साथ ही श्री पारिख ने उन्हें आज आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ पी चौधरी से हुए मुलाकात के बारे में बताया और उनके माध्यम से हर संभव विभागीय सहयोग मिलने की बात कही।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ नया रायपुर में एडुसिटी का विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि एडुसिटी के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की उत्कृष्ट संस्थाओं में पढ़ने का अवसर मिलेगा और उन्हें बड़े शहरों की ओर जाने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि नारसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के आने से राज्य के युवाओं को मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त होगी। एडुसिटी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के संचालन से युवाओं के कौशल विकास को नई दिशा मिलेगी और रोजगार के बेहतर अवसर सृजित होंगे।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार नया रायपुर को एजुकेशनल हब के रूप में विकसित करने के लिए एडुसिटी का निर्माण कर रही है। इसमें मल्टी-डिसिप्लीनरी यूनिवर्सिटी, रिसर्च सेंटर, इन्क्यूबेशन हब, डिजिटल लाइब्रेरी, विज्ञान एवं नवाचार केंद्र तथा अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं की स्थापना प्रस्तावित है। इससे प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा, शोध और स्टार्टअप के अवसर मिलेंगे।
नया रायपुर में पहले से ही आईआईआईटी, आईआईएम, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान संचालित हैं। एडुसिटी के विकसित होने से यहां शिक्षा का एक सशक्त और आधुनिक पारिस्थितिकी तंत्र तैयार होगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, नया रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चंदन कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
HTML5 Icon
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

15 अगस्त को टीम इंडिया रचेगी सुनहरा इतिहास’ Shubman Gill’ की कप्तानी में भारत खेलेगा अपना 600वां टेस्ट
Featured खेल
नहीं रहे अभिनेता Pradeep Rawat’ 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सिनेमा जगत में शोक की लहर
Featured मनोरंजन
CG News : 11 KV हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो मजदूर, करंट से मौके पर ही मौत
Featured छत्तीसगढ़
रील बनाने के लिए सड़क पर स्टंट पड़ा भारी, High Court’ सख्त, SSP से मांगा जवाब
Featured छत्तीसगढ़
CG News : एक ही जगह 3 साल से जमे अफसर-कर्मचारियों का होगा तबादला, शासन ने जारी किए निर्देश
Featured छत्तीसगढ़
CG Eye Flu : बारिश के साथ बढ़ा कंजंक्टिवाइटिस का कहर, 600 से अधिक लोग संक्रमित
Featured छत्तीसगढ़
Sawan 2026 : सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय बोलें भगवान शिव के ये 3 विशेष नाम, जानें धार्मिक मान्यता
Featured religion
Karnataka Chemical Leak : यादगीर की फैक्ट्री में केमिकल लीक: फैक्ट्री में गैस रिसाव से मचा हड़कंप, तीन मजदूरों ने गंवाई जान
Featured national

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

रायपुर में MBBS इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ₹30 हजार स्टाइपेंड की मांग को लेकर बाइक रैली

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CM Vishnu Deo Sai’ का बड़ा ऐलान, संत रविदास जयंती पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश, उनके नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

UCC लागू करने की तैयारी तेज, सरकार ने जनता और संगठनों से मांगी राय, समिति शुरू करेगी परामर्श

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?