Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Aaj Ka Rashifal 1 June 2025: आज का दिन रहेगा नई ऊर्जा से भरा, इन 3 राशियों को मिलेंगे मनचाहे परिणाम, पढ़ें दैनिक राशिफल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Aaj Ka Rashifal 1 June 2025: आज का दिन रहेगा नई ऊर्जा से भरा, इन 3 राशियों को मिलेंगे मनचाहे परिणाम, पढ़ें दैनिक राशिफल

Featured

Aaj Ka Rashifal 1 June 2025: आज का दिन रहेगा नई ऊर्जा से भरा, इन 3 राशियों को मिलेंगे मनचाहे परिणाम, पढ़ें दैनिक राशिफल

Hum Vatan News
Last updated: June 1, 2025 9:26 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

1 June 2025 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रविवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 8 बजे तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 37 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आगे हम इसी पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

मेष राशि- मेष राशि वालों का आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज लंबे समय से चल रही किसी समस्या से आपको निजात मिलेगा और आपकी चतुराई और योग्यता की सराहना होगी। आज किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री संबंधी रुका काम पूरा हो जाएगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी और विशेष मुद्दों पर बातचीत भी होगी जो कि सकारात्मक रहेगी। शाम को परिवार के साथ कोई मनोरंजन प्रोग्राम भी बन सकता है। आज आपको कोई शुभ सूचना मिलने वाली है। व्यापार में आपको अपने सहयोगियों की हेल्प मिलेगी और ज्यादा से ज्यादा लाभ होगा। मैजेंटा रंग और 9 नंबर आपके लिए लकी है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज दिन भर भागा-दौड़ी की स्थिति रहेगी लेकिन कार्य भी सुचारू रूप से बनते जाएंगे। सूझबूझ और व्यवहार कुशलता से अपने काम के प्रति व्यस्त रहेंगे। आज व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी लेकिन आप अपने कार्यों को सहज ही पूरा भी कर लेंगे। आज कार्यक्षेत्र में बदलाव संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी और योजनाबद्ध तरीके से काम करना आपको मन मुताबिक सफलता भी देगा। आज कोई भी बड़ा फैसला लेते समय अपने शुभचिंतकों की राय की अनदेखी करने की भूल न करें। आज आपकी किसी उपलब्धि से घर परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। किसी काम में बड़ों की सलाह मिलेगी जिसका आपको लाभ मिलेगा। गोल्डन रंग और 2 नंबर आपके लिए लकी है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मिथुन राशि- आपके लिए आज का दिन खास होने वाला है। किसी भी नए निवेश के बारे में प्लान करें, आपको अच्छा लाभ हो सकता है। घर में किसी नन्हें मेहमान के आगमन संबंधी शुभ समाचार मिलने से उत्सव का माहौल रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किए गए काम में आपको सफलता मिलेगी। आज कोई भी विशेष निर्णय लेते समय बेहतर होगा कि आप किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें, इससे काम में आसानी भी होगी। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कठिन परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। आज के दिन आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। टेक्सटाइल का काम करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा। लाल रंग और 3 नंबर आपके लिए लकी है।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी समारोह में शामिल होंगे तो आपकी उपस्थिति को महत्व मिलेगा। कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का आज समाज में दबदबा बना रहेगा। आज रुका हुआ पैसा मिल सकता है। हालांकि, दिन की शुरुआत में चुनौतियां रहेंगी लेकिन किसी अनुभवी की मदद से रास्ते आसान हो जाएंगे और कामों में भी सफलता मिलेगी। घर का माहौल सुकूनदायक रहेगा। इस राशि की महिलाएं अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकती हैं, अधिक लाभ होगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, सोच समझकर ही अपने काम करें। हरा रंग और 9 नंबर आपके लिए लकी है।

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यस्थल पर गंभीरता और ईमानदारी से अपने प्रोजेक्ट को अंजाम दें, इस समय आपकी तरक्की के भी योग बन रहे हैं। आज समय आपके पक्ष में है। काम आसानी से बनेंगे और किसी नई योजना पर भी काम करने का अवसर मिलेगा। परिवार और फाइनेंस से संबंधित लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय सकारात्मक रहेंगे और पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी निदान होगा। आज घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। आज किसी भी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास न करें, आपको नुकसान हो सकता है। गुलाबी रंग और 1 नंबर आपके लिए लकी है।

कन्या राशि- आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप अपने बड़े भाई से प्रॉपर्टी से रिलेटेड कोई बात करेंगे और फाइनेंस संबंधित कुछ योजनाएं बनेंगी। आज आपका काम करने का जुनून आपको मेहनत करने की क्षमता प्रदान करेगा। आज किसी भी ऑफिशियल यात्रा को करने के लिए समय अनुकूल है। आज पारिवारिक सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य की भावना बनी रहेगी। लवमेट में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान और विश्वास रखेंगे। आज आपका किसी इंटरव्यू में सलेक्शन होगा और अच्छी जॉब मिलेगी। आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। मरून रंग और 3 नंबर आपके लिए लकी है।

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आप करीबी व्यक्ति के बारे में गहराई से विचार करके रिश्ता सुधारेंगे। आज जिम्मेदारियां रहेंगी, लेकिन उनसे भागने के बजाय उन्हें बेहतर तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज जल्दबाजी और भावुकता में कोई निर्णय न लें। आज कारोबारी महिलाओं को पारिवारिक और व्यवसायिक तालमेल बनाकर रखना है। कोई ऑफिशियल यात्रा करना लाभदायक रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई उपहार आदि भी मिल सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे। शिक्षकों की मेहनत और लगन को देखकर लोगों के बीच सम्मान बढ़ेगा। भूरा रंग और 6 नंबर आपके लिए लकी है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज किसी भी नकारात्मक स्थिति में घबराने के बजाय उसका समाधान ढूंढें तो जल्दी ही हल भी मिलेगा। वाहन अथवा किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। आज अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने से नए अवसर मिलने वाले हैं। दोपहर के बाद आपको अपने भविष्य से संबंधित कोई खुशखबरी भी मिलने वाली है। अपने किसी खास मिशन को लेकर किए गए प्रयास सफल होंगे। महिलाओं की धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। बच्चों को अपना टाइम दें जिससे उनका प्यार आपको ज्यादा से ज्यादा मिल सके। पीच रंग और 7 नंबर आपके लिए लकी है।

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और आप सामान की खरीददारी करने मार्किट जा सकते हैं। आज कारोबार में नई तकनीक का इस्तेमाल करने संबंधी कार्य प्रणाली पर विचार-विमर्श होगा। योजना को गति देने में आपकी मेहनत बनी रहेगी। लवमेट के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा। आज घर के बड़े व्यक्तियों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करने से समाधान भी मिलेंगे। इस राशि के जो लोग बड़ी कंपनियों में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही परेशानियां जल्द ही दूर होंगी। पर्पल रंग और 5 नंबर आपके लिए लकी है।

मकर राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज किसी भी काम को करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करेंगे, फिर उस पर काम करेंगे। इससे आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। घर में बुजुर्गों का भी प्यार और आशीर्वाद शांतिपूर्ण माहौल बनाकर रखेगा। किसी रुके हुए काम को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। आज आपकी कठिन परिस्थितियों में आपका परिवार आपकी ढाल बनकर सामने रहेगा, इससे आपको साहस मिलेगा। स्वास्थ्य से रिलेटेड परेशानी आज दूर होगी। आप एनर्जेटिक रहेंगे। सिल्वर रंग और 7 नंबर आपके लिए लकी है।

कुम्भ राशि- आपके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सकारात्मक सोच जीवनयापन में आपकी मदद करेगी। आज घर तथा बाहर दोनों जगह किसी बड़े फैसले को लेने में आपका विशेष योगदान रहेगा। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो उसकी वसूली के लिए प्रयास करें, सफलता मिल सकती है। धार्मिक संस्था के लिए आपका योगदान रहेगा। मांगलिक कार्य होने के भी योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा, एक-दूसरे को बेहतर समझेंगे। सफेद रंग और 8 नंबर आपके लिए लकी है।

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर सहमति बन जाने से राहत की सांस लेंगे। छोटों की गलतियों को माफ करते चलेंगे और वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन पर अमल करेंगे। किसी भी योजना के पहले उचित रूपरेखा बनाएं, बाद में उस पर काम करें। आज किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना बन रही है, तो दिन शुभ है। आपको किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने का अवसर मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। काला रंग और 4 नंबर आपके लिए लकी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

Rice Mill Fire
Rice Mill Fire : आग का तांडव , राइस मिल के अंदर रखे 2 लाख से ज्यादा नए बारदाने जलकर हुए राख
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : NH-130 पर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन’ पुलिया निर्माण की मांग को लेकर चक्काजाम, घंटों ठप रहा यातायात
Featured छत्तीसगढ़
CG Special Train 2026
CG Special Train 2026 : 2026 समर वेकेशन अपडेट , छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने घोषित की 13 अतिरिक्त ट्रेनें
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Census 2026
Chhattisgarh Census 2026 : जनगणना 2026 सुरक्षा अपडेट , अपनी निजी जानकारी देने से पहले गणनाकर्मी का आधिकारिक आई-कार्ड जरूर चेक करें
Featured छत्तीसगढ़
Big Decision of CG High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला’ मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव, फिर भी बच्ची की गवाही पर आरोपी को उम्रकैद
Featured छत्तीसगढ़
Iran US Conflict : होर्मुज में टकराव के बाद बिगड़े रिश्ते, ईरान ने वार्ता से किया किनारा
Featured देश - विदेश
CG NEWS : अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक खुलेंगी राशन दुकानें, जनता को बड़ी राहत
Featured sarkari yojna छत्तीसगढ़
Operation Sindoor Indian Army
Operation Sindoor Indian Army : 22 अप्रैल की बरसी से पहले दहला पाकिस्तान , भारतीय सेना ने याद दिलाई 2025 वाली 22 मिनट की तबाही
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Cyber Fraud
Featuredदेश - विदेश

Cyber Fraud : बैंकिंग जगत में हड़कंप , राजकोट पुलिस ने 2500 करोड़ के साइबर क्राइम रैकेट में 20 आरोपियों को दबोचा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

दिन में लू, रात में गर्मी—रायपुर में ‘डबल अटैक’ से लोग बेहाल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Rohini Nakshatra 2026
Featuredreligion

Rohini Nakshatra 2026 : 25 मई से 2 जून तक ‘नौतपा’ का पहरा: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के आते ही लू और गर्मी तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?