Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Aaj Ka Rashifal 24 June 2025: मंगलवार को हनुमान जी की बरसेगी 3 राशियों पर कृपा, बनेंगे बिगड़े काम, पढ़ें दैनिक राशिफल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Aaj Ka Rashifal 24 June 2025: मंगलवार को हनुमान जी की बरसेगी 3 राशियों पर कृपा, बनेंगे बिगड़े काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

Featured

Aaj Ka Rashifal 24 June 2025: मंगलवार को हनुमान जी की बरसेगी 3 राशियों पर कृपा, बनेंगे बिगड़े काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

Hum Vatan News
Last updated: June 24, 2025 7:14 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Aaj Ka Rashifal 24 June 2025: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज शाम 7 बजे तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 54 मिनट से शुरू हो कर शाम 7 बजे तक स्थायीजय योग रहेगा। आज दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

Contents
  • मेष राशि
  • वृष राशि
  • मिथुन राशि
  • कर्क राशि
  • सिंह राशि
  • कन्या राशि
  • तुला राशि
  • वृश्चिक राशि
  • धनु राशि
  • मकर राशि
  • कुम्भ राशि
  • मीन राशि

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपको कुछ ऐसा मिलेगा जिसकी आपको बहुत दिनों से ख्वाहिश थी। आज किसी इम्पोर्टेन्ट विषय में अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। आज आपके जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट सकते हैं इसके अलावा साझेदार की गतिविधियों पर भी ध्यान दें। बिजनेस में फायदा हो सकता है और रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। आज आप घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी कर सकते हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon
  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 08

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा हो सकता हैं। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। छात्र अपने अधूरे काम पूरे कर लेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं, आज अपने खान-पान पर कंट्रोल रखें और बदलते मौसम में सेहत के लिहाज से अपना ध्यान रखेंगे। आज आपसे कोई मदद मांग सकता है आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। आज जबरदस्ती किसी पर अपने काम या विचार थोपने की कोशिश न करें। आज किसी के साथ बहस में न फंसे, इससे आपका समय ख़राब होगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon
  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 02

मिथुन राशि

आपके लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए आज जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते है। आज दिखावे की प्रवृत्ति की वजह से बेवजह कामों में धन खर्च हो सकता है, अपने बजट को नजरअंदाज ना करें, वरना थोड़ा सा मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। आज बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करेंगे तो रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज बिजनेस में किसी खास काम में और अनुभव लेने की जरूरत है। आज ऑफिशियल मामलों में चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से सावधान रहें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 07

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज निजी जीवन में सकारात्मकता लाने की कोशिश करेंगे और इसके लिए आप किसी महापुरुष का अनुसरण करेंगे। आपकी ज्यादातर योजनाएं पूरी हो सकती है। आज लोगों से मिलने और बात करने में खुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में तालमेल रहेगा। आज आपकी जिद से दूसरों को भी परेशानी हो सकती है इसका आप ख्याल रखेंगे। बेटे को सफलता मिलने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। आपका दांपत्य जीवन सौहार्द से भरा रहेगा।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 06

सिंह राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपके शत्रु परास्त होंगे। अगर आप नया वाहन लेने का विचार कर रहे है तो परिवार वालों से आपको मदद मिल सकती है। आपके काम के प्रति मेहनत देख कर आपके जूनियर आपसे सीखने की कोशिश करेंगे। दूसरे लोग भी आपकी योजना से प्रभावित होंगे। ज्वेलरी की डिजाइनिंग कर रहे लोगों को काम में सफलता मिलेगी। बाहर की मसालेदार चीजों को खाने से बचें, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। करियर में अच्छे बदलाव के योग हैं।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 08

कन्या राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटाने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। धैर्य और विनम्रता बनाये रखें। पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत होगी। आपको समाधान भी मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। आज आपका बिजनेस अच्छा रहेगा। क्रिएटिव वर्क में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपके रिश्तों में नई चेतना का संचार होगा। स्टूडेंट्स को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 01

तुला राशि

आपके लिए आज का दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज किसी विशेष कार्य के प्रति चल रहे प्रयासों के आज बेहतर परिणाम मिलेंगे। लेकिन अपने उसूलों के साथ आप किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे। आज आपका समाज में उचित सम्मान बना रहेगा। आज किसी के साथ भी व्यर्थ के वाद – विवाद में नही पड़ेगे। आज किसी उलझे हुए मामले को सुलझाने के लिए बहुत अधिक धैर्य की जरूरत है। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे है। आज आपका झुकाव किसी नए काम की ओर हो सकता है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 05

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। भाई – बहनों के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी, किसी काम में उनका सहयोग भी मिलेगा आज आपकी निजी समस्या सुलझ सकती है। आपका व्यापार भी अच्छा चलेगा। आज आप पुराने दोस्तों से मिलने की कोशिश करेंगे। आज आपके मदद की जरूरत के समय एक ऐसा व्यक्ति आपकी मदद करेगा जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। आपके पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम पूरे होगे और काम निपटाने के नए तरीके भी आपको मिल सकते हैं।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 06

धनु राशि

आपके लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके नए विचार तथा जागरूकता आपके आत्मविश्वास तथा आत्मबल को बढ़ाएंगे। आज रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज किसी भी स्थिति में घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने की कोशिश करेंगे तो आपको सोल्यूशन मिल जायेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपकी आज विदेश यात्रा भी हो सकती है। आज आप किसी प्रकार का इलेक्ट्रोनिक समान खरीद सकते है। आज आपको किसी नए ग्रुप से जुड़ने का अवसर मिलेगा, आप व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में तालमेल बनाकर चलेंगे।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 04

मकर राशि

आपके लिए आज का दिन ठीक – ठाक बना रहेगा। अपने करियर को लेकर आप थोड़ा उलझन में रह सकते है। आप अपने गुरु से करियर के बारे में परार्मश ले सकते है। आज कार्यस्थल के कामों में उलझनें आएंगी, लेकिन समस्याओं से निजात पाने का रास्ता भी ढूंढ लेंगे। नौकरी में कार्यभार संबंधित कुछ दिक्कतें आएंगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और अनुशासित दिनचर्या रखने से आप स्वयं को ताजगी व ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा , संतान सुख की प्राप्ति होगी। जिससे घर में छोटी -सी पार्टी हो सकती है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 02

कुम्भ राशि

आपके लिए आज का दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। आज आपको जो अच्छा लगता है, उस काम में समय बिताएं। इससे आपको शांति और ऊर्जा मिलेगी। अपने कामों को बहुत सावधानी और कुशलता से करेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज की गई मेहनत के निकट भविष्य में बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद भी आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। आज आप अपने पिता के साथ मार्केट भी जा सकते है , परिवार वालों के लिए शॉपिंग करेंगें।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 08

मीन राशि

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। इससे आपको धनलाभ हो सकता है। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज आपकी मेहनत और सूझबूझ से आपकी उम्मीदें तथा आशाएं पूरी होगी। मनपसंद कामों में दिलचस्पी रहेगी। आनंद महसूस होगा। सामाजिक गतिविधियों में भी योगदान रहेगा। आज बातचीत के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न होंगे। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। आप आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक-04
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के विभागों के लिए 14,655 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
UPSC Results 2026
मुख्यमंत्री श्री साय ने बीएसएस प्रणवानंद स्कूल के ‘कल्चरल एंड हेरिटेज म्यूजियम’ का किया अवलोकन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सिम्स का जन औषधि केंद्र राज्य में सर्वश्रेष्ठ घोषित, प्रोत्साहन कार्यक्रम सम्पन्न.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण को मिलेगी नई रफ्तार… बस्तर के दूरस्थ इलाकों तक सड़क पहुंचाने की दिशा में बड़ा फैसला: केंद्र सरकार ने RCPLWEA और PMGSY-I की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
संसद में ईरान-इजरायल जंग पर संग्राम, विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार बहस को तैयार
Featured देश - विदेश
OnePlus 15T First Look
OnePlus 15T First Look: कॉम्पैक्ट डिजाइन और दमदार कैमरे के साथ जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने जारी की पहली झलक
tech
Vaishakh Kalashtami 2026
वैशाख कालाष्टमी 2026: 9 अप्रैल को रखा जाएगा व्रत, जानें काल भैरव पूजा का सटीक मुहूर्त और महत्व
religion
Gyanesh Kumar ECI West Bengal Visit
Gyanesh Kumar ECI West Bengal Visit : बवाल कालीघाट मंदिर के बाहर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को दिखाए गए काले झंडे
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Chhattisgarh Rajya Sabha Election Results 2026
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Rajya Sabha Election Results 2026 : छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम निर्विरोध निर्वाचित, दिल्ली का टिकट कंफर्म

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

बच्चा चोर समझकर युवक पर टूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बेरहमी से पीटकर पुलिस के हवाले

By
Hum Vatan News
3 Min Read
CG News
Featuredदेश - विदेश

CG News : आमानाका चौपाटी में ‘बोरी वाली शराब’ वायरल वीडियो ने पुलिस प्रशासन की खोली पोल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?