Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: बरसात के बाद अब धरातल पर दिखेंगे सड़कों के काम, लोक निर्माण विभाग ने 6 कार्यों की निविदा को दी मंजूरी.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » बरसात के बाद अब धरातल पर दिखेंगे सड़कों के काम, लोक निर्माण विभाग ने 6 कार्यों की निविदा को दी मंजूरी.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

बरसात के बाद अब धरातल पर दिखेंगे सड़कों के काम, लोक निर्माण विभाग ने 6 कार्यों की निविदा को दी मंजूरी.

Hum Vatan News
Last updated: October 6, 2026 2:12 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर. 6 अक्टूबर 2026. राज्य शासन ने बरसात के बाद सड़कों के निर्माण में तेजी लाने की तैयारी पूरी कर ली है। लोक निर्माण विभाग ने धमतरी जिले में 6 कार्यों के लिए कुल 101 करोड़ 23 लाख 55 हजार रुपए की निविदा को मंजूरी दी है। इनमें पांच सड़कों के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण तथा आमदी नगर पंचायत में फोरलेन गौरव पथ एवं सौंदर्यीकरण का काम शामिल है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने नए कार्यों की निविदा मंजूर करते हुए धमतरी संभाग के कार्यपालन अभियंता को चयनित ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों को कार्यादेश जारी कर तत्काल कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए हैं।

*कई महत्वपूर्ण मार्गों का होगा चौड़ीकरण और मजबूतीकरण*

- Advertisement -
HTML5 Icon

लोक निर्माण विभाग ने धमतरी जिले में मेघा रोड तिराहा-स्टेशन रोड-चरमुड़िया राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में 3.75 किलोमीटर चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 14 करोड़ 45 लाख 12 हजार रुपए, पचपेड़ी-तर्रागोंदी-भेलवाकूदा-टिपानी-सेमरा (बी) मार्ग में पांच किलोमीटर चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 13 करोड़ 32 लाख 82 हजार रुपए, नौ किलोमीटर छाती-गागरा-कंडेल-देवपुर मार्ग के लिए 23 करोड़ 12 लाख 46 हजार रुपए तथा 10 किलोमीटर अर्जुनी-भानपुरी-तरसींवा-कुर्रा-अमलीडीह-हसदा सड़क के लिए 19 करोड़ 42 लाख 22 हजार रुपए की निविदा मंजूर की है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

विभाग ने राजनांदगांव-गुंडरदेही-धमतरी-नगरी सिहावा-बोराई राज्य मार्ग में 23 किलोमीटर लंबाई के मजबूतीकरण एवं डामरीकरण के लिए 11 करोड़ 70 लाख 83 हजार रुपए की निविदा को मंजूरी दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा इसी मार्ग में पड़ने वाले आमदी नगर पंचायत में 3.50 किलोमीटर फोरलेन गौरव पथ के निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए भी 19 करोड़ 26 लाख 10 हजार रुपए की निविदा स्वीकृत की है। विभाग द्वारा इन निविदाओं का अनुमोदन अनुबंध के पूर्व ठेकेदारों से संपूर्ण कार्यावधि के लिए प्रभावशील एपीएस (Additional Performance Security) की राशि की बैंक गारंटी प्राप्त करने की शर्त पर की गई है।

*मापदंडों के अनुसार कार्यों का संपादन और पर्यवेक्षण सुनिश्चित करें, गुणवत्ता व समय-सीमा पर दें विशेष ध्यान – श्री अरुण साव*

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने धमतरी संभाग के कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित कार्यों का संपादन और पर्यवेक्षण विभागीय मापदंडों के अनुसार सुनिश्चित करते हुए कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ये कार्य किसी अन्य को सबलेट नहीं करने तथा कार्य संपादन के लिए पॉवर-ऑफ-अटॉर्नी को मान्य नहीं करने भी कहा है। श्री साव ने अनुबंधित समयावधि में कार्यों को पूर्ण करने, कार्यों का संपादन अनुबंधानुसार प्रशासकीय स्वीकृति एवं आबंटन की सीमा में करने के भी निर्देश दिए हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG High Court Breaking : रिटायरमेंट के बाद भी सरकारी कर्मचारियों की बढ़ सकती है मुश्किल, अतिरिक्त वेतन की होगी वसूली
Featured छत्तीसगढ़
CG Paddy Procurement 2026: धान खरीदी को लेकर कृषि मंत्री का बड़ा बयान, किसानों को नहीं होगी परेशानी, बिचौलियों पर लगेगी लगाम
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : शहर की गंदगी पर नगर निगम का एक्शन, दो अधिकारियों को थमाया कारण बताओ नोटिस
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : कोयला खदान में पार्टनर बनाने का झांसा, कारोबारी से 4.55 करोड़ रुपये की ठगी
Featured छत्तीसगढ़
CG Breaking News : छत्तीसगढ़ में कबरा हाथी का आतंक, 20 स्कूलों में छुट्टी घोषित, वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Featured छत्तीसगढ़
CRPF जवानों पर हमला करने वाले दोनों आतंकी ढेर, लश्कर का कमांडर भी मारा गया
Featured देश - विदेश
CG NEWS : बस्तर के जंगलों से दूसरे राज्य जाएंगे केंद्रीय जवान, 1000 से अधिक CRPF कर्मियों को मणिपुर भेजने का फैसला
Featured छत्तीसगढ़
CG Electricity Bill : बिजली बिल जमा नहीं करने वालों पर गिरेगी गाज, 31 दिसंबर के बाद 7 लाख उपभोक्ताओं के कट सकते हैं कनेक्शन
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CM Vishnudeo Sai’ ने पत्नी कौशल्या संग उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ घाट पर दिखी आस्था की झलक

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : जेल की सुरक्षा को चकमा देकर फरार हुए चार कैदी, तीन NDPS और एक चोरी का आरोपी शामिल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

UK Prince William and Princess Kate India Visit: मुंबई पहुंचे प्रिंस विलियम और केट मिडलटन, अर्थशॉट प्राइज 2026 समारोह में होंगे शामिल

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?