Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG में ‘कलयुग के कल्कि’ का आतंक जारी : हत्या और 5 लोगों को मारने की धमकी के बाद अब मुक्तिधाम में छोड़ी तलवार-चिट्ठी, गांव में दहशत
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG में ‘कलयुग के कल्कि’ का आतंक जारी : हत्या और 5 लोगों को मारने की धमकी के बाद अब मुक्तिधाम में छोड़ी तलवार-चिट्ठी, गांव में दहशत

Featuredछत्तीसगढ़

CG में ‘कलयुग के कल्कि’ का आतंक जारी : हत्या और 5 लोगों को मारने की धमकी के बाद अब मुक्तिधाम में छोड़ी तलवार-चिट्ठी, गांव में दहशत

Hum Vatan News
Last updated: March 4, 2025 2:47 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में इन दिनों ‘कलयुग के कल्कि’ ने लोगों की नींद उड़ा रखी है. यह एक कातिल है, जो नवापारा गांव में खुद को ‘कलयुग का कल्कि’ बता रहा है. यह अज्ञात आरोपी अब तक एक हत्या कर चुका है और धमकी भरे संदेश से पूरे गांव को दहशत में डाल दिया है. अब इस सस्पेंस से भरे मामले में एक नया मोड़ आया है. आरोपी द्वारा हत्या किये गए रामसिंह कंवर का अंतिम संस्कार जिस मुक्तिधाम में हुआ था. वहीं एक तलवार और उसके नीचे एक चिट्ठी रखी मिली. इस घटना के बाद फिर से डर का माहौल बन गया है. इस रहस्य को सुलझाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है.

Contents
हत्या के बाद 5 लोगों को मारने की दी धमकीमुक्तिधाम में छोड़ी तलवार और चिट्ठी

CG Crime : पूर्व सांसद के नाती का मर्डर, चाकू मारकर कातिल फरार

- Advertisement -
HTML5 Icon

- Advertisement -
HTML5 Icon

हत्या के बाद 5 लोगों को मारने की दी धमकी

बता दें कि कोरबा जिले के नवापारा गांव में 25 फरवरी, मंगलवार को रामसिंह कंवर (60 वर्ष) रामसिंह कंवर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था. इस हमले में गंभीर रूप से घायल रामसिंह की अगले दिन इलाज के दौरान मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी ने गांव की दीवारों पर धमकी भरे संदेश लिख दिए, जिससे ग्रामीणों में खौफ और बढ़ गया.

आरोपी ने जितेंद्र कंवर के घर की बाहरी दीवार पर भी एक धमकी भरा संदेश लिखा है, जिसमें उसने खुद को ‘कलयुग का कल्कि’ बताया और अगली हत्या की चेतावनी दी. संदेश में लिखा था कि अगली वारदात पकरिया गांव में होगी और इस बार मोनू उसका निशाना बनेगा. इसके अलावा आरोपी ने गांव में शराबबंदी की मांग भी की.

मुक्तिधाम में छोड़ी तलवार और चिट्ठी

गांव में पहले से ही दहशत का माहौल था, लेकिन अब मुक्तिधाम में तलवार और चिट्ठी मिलने से सनसनी मच गई. जिस स्थान पर रामसिंह कंवर का अंतिम संस्कार हुआ था, वहीं के एक पिलर पर ढाई फीट लंबी तलवार और उसके नीचे एक चिट्ठी रखी मिली है. चिट्ठी में क्या लिखा है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है. पुलिस ने चिट्ठी को अपने कब्जे में ले लिया है. इस मामले को शुरू हुए एक हफ्ता हो गया है, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है.

गांव के सरपंच पति ने बताया कि जिस किसी ने भी ऐसा किया है, उसे जल्द से जल्द पकड़ना बेहद जरूरी है, नहीं तो लोग चैन की नींद नहीं सो पाएंगे.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Instagram Facebook Digital Bedtime: रात 12 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा सोशल मीडिया! बच्चों के लिए Meta का बड़ा ट्रायल
Featured national
Ankit Baliyan Murder: जिम के बाहर हरियाणवी सिंगर की हत्या, 20 राउंड फायरिंग; गैंग ने ली जिम्मेदारी
Featured national
Nepal Flood: सूखे तिनकों की तरह बह गए गांव और सड़कें, हवाई तस्वीरों में दिखी तबाही
Featured international
Sushmita Sen Comeback: शादी से लेकर फिल्मों तक, सुष्मिता सेन ने खोले दिल के राज; 16 साल बाद कमबैक का दिया संकेत
Featured मनोरंजन
CMF Buds Neo
CMF Buds Neo First Sale India: 1,999 रुपये की कीमत में 52 घंटे बैटरी लाइफ वाले TWS ईयरबड्स की सेल शुरू, जानें फीचर्स
Featured tech
Nepal Flood : नेपाल बाढ़ में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों की बढ़ी चिंता, मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : रक्षाबंधन पर जेल में दिखेगा भाई-बहन का प्यार, राखी बांधने पहुंचेंगी बहनें’ तीन स्तरों पर जांच
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल को लेकर High Court’ का कड़ा रुख, सुविधाएं जल्द दुरुस्त करने के आदेश
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : राखी के पर्व पर शराब पार्टी को लेकर विवाद, बजरंग दल ने जताया विरोध

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : खाना खाने के बाद बिगड़ी 3 बहनों की तबीयत, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम’ तीसरी की रास्ते में मौत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredreligion

राखी टूट जाए तो क्या करें’ Raksha Bandhan’ के बाद राखी के विसर्जन का जानें सही तरीका

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?