Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Ahmedabad Plane Crash: हादसे से पहले बोइंग 787 में थीं गंभीर तकनीकी खामियां, FAS का बड़ा दावा
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Ahmedabad Plane Crash: हादसे से पहले बोइंग 787 में थीं गंभीर तकनीकी खामियां, FAS का बड़ा दावा

Featuredदेश - विदेश

Ahmedabad Plane Crash: हादसे से पहले बोइंग 787 में थीं गंभीर तकनीकी खामियां, FAS का बड़ा दावा

Hum Vatan News
Last updated: January 23, 2026 4:40 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Ahmedabad Plane Crash :अहमदाबाद। 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए भीषण एअर इंडिया विमान हादसे को लेकर चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। अमेरिका स्थित फाउंडेशन फॉर एविएशन सेफ्टी (FAS) ने दावा किया है कि दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में हादसे से पहले ही कई गंभीर तकनीकी और इलेक्ट्रिकल समस्याएं मौजूद थीं। संगठन के मुताबिक, विमान के इलेक्ट्रिकल सिस्टम फेल होने से एक के बाद एक कई अहम सिस्टम बंद हो गए, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।

टेकऑफ के कुछ ही सेकेंड बाद रिहायशी इलाके में गिरा विमान
एअर इंडिया का यह बोइंग 787 विमान टेकऑफ के कुछ ही सेकेंड बाद अहमदाबाद के रिहायशी इलाके में जा गिरा था। इस भयावह हादसे में 270 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 60 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। हादसे में केवल एक व्यक्ति ही चमत्कारिक रूप से जीवित बच सका।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Raipur Police Commissioner : रायपुर को मिला पहला पुलिस कमिश्नर’ डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पदभार, नई पुलिसिंग व्यवस्था की शुरुआत

- Advertisement -
HTML5 Icon

2014 से ही आ रही थी तकनीकी खराबी
FAS की रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान वर्ष 2014 से परिचालन में था और शुरुआत से ही इसमें बार-बार तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही थीं। व्हिसलब्लोअर्स से मिले दस्तावेजों के हवाले से संगठन ने कहा कि विमान में सिस्टम फेलियर और तकनीकी खामियों की शिकायतें लगातार मिलती रही थीं।

चार साल पहले उड़ान के दौरान लगी थी आग
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि वर्ष 2022 में एक उड़ान के दौरान विमान में आग लगने की घटना हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि इस घटना से विमान के अंदरूनी इलेक्ट्रिकल और तकनीकी सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंचा होगा। FAS का आरोप है कि इस तरह की घटनाओं की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।

इलेक्ट्रिकल फेलियर से एक साथ फेल हुए कई सिस्टम
FAS का कहना है कि आधुनिक विमानों में अधिकांश सिस्टम बिजली और सॉफ्टवेयर पर आधारित होते हैं। ऐसे में अगर इलेक्ट्रिकल सप्लाई में खराबी आती है, तो कई सिस्टम एक साथ बंद हो सकते हैं। यही स्थिति इस हादसे में भी सामने आई हो सकती है।
हालांकि संगठन ने यह भी कहा कि विमान की तकनीकी स्थिति और कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (CVR) से जुड़ा पूरा डेटा अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सिस्टम किस क्रम में फेल हुए।

दूसरे देशों में भी बोइंग 787 को लेकर शिकायतें
FAS ने दावा किया कि यह समस्या केवल भारत तक सीमित नहीं है। अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में उड़ रहे बोइंग 787 विमानों को लेकर करीब 2,000 तकनीकी फेलियर की शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। संगठन ने इसे पूरी 787 फ्लीट से जुड़ा गंभीर सुरक्षा मुद्दा बताया है।

एअर इंडिया को 15 हजार करोड़ के घाटे का अनुमान
अहमदाबाद विमान हादसे और क्षेत्रीय एयरस्पेस बंद होने का सीधा असर एअर इंडिया की वित्तीय स्थिति पर पड़ा है। अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में कंपनी को 15,000 करोड़ रुपए से अधिक का रिकॉर्ड घाटा हो सकता है। वहीं पाकिस्तान द्वारा भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस बंद किए जाने से यूरोप और अमेरिका की उड़ानों का खर्च भी काफी बढ़ गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

Chhattisgarh Breaking News : यूनिपोल पर चढ़ी युवती, 40 मिनट तक अटकी रही राहगीरों की सांसें
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : जमानत पर हाईकोर्ट का सख्त रुख , प्रक्रियात्मक खामियों को दूर करने के लिए अधिसूचना जारी
Featured छत्तीसगढ़
Sentimental Wedding Tradition : विदाई में चावल फेंकने की परंपरा’ मायके की खुशहाली से जुड़ा भावुक अर्थ जानें
Featured religion
BJP
छत्तीसगढ़ BJP में बड़ी सर्जरी , कोर ग्रुप का पुनर्गठन, दिग्गजों की विदाई और नए चेहरों की एंट्री
Featured छत्तीसगढ़
Pakistan Exposed : नूर खान एयरबेस बना साजिश का अड्डा’ पाकिस्तान पर ईरानी विमानों को छिपाने के आरोप
Featured international
CG NEWS
CG NEWS : BSP सीवरेज लाइन कार्य में भारी लापरवाही, मिट्टी खिसकने से महिला समेत 3 मजदूरों की मौत
Featured छत्तीसगढ़
Pratik Yadav Passes Away : राजनीतिक गलियारों में शोक’ मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन
Featured देश - विदेश
बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एक्टिव, छत्तीसगढ़ में बारिश-अंधड़ की चेतावनी
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredreligion

13 May 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को व्यापार और निवेश दोनों में मिलने वाला है लाभ, जानिए अपना राशिफल …

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG BREAKING : दिल दहला देने वाला हादसा’ सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 4 जिंदा जले, मासूम भी नहीं बची

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CGPSC 2003 Recruitment Scam : CGPSC घोटाले में समझौते से साफ इनकार’ वर्षा डोंगरे बोलीं- ‘भ्रष्टाचार पर कोई सुलह नहीं’

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?