Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: सेहत के साथ युवाओं को मिल रही मुख्यधारा की रोशनी…जिला प्रशासन की अनूठी पहल से संवर रही जिंदगी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » सेहत के साथ युवाओं को मिल रही मुख्यधारा की रोशनी…जिला प्रशासन की अनूठी पहल से संवर रही जिंदगी

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सेहत के साथ युवाओं को मिल रही मुख्यधारा की रोशनी…जिला प्रशासन की अनूठी पहल से संवर रही जिंदगी

Hum Vatan News
Last updated: May 16, 2026 10:01 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 16 मई 2026/बीते पांच साल सुकमा निवासी 39 वर्षीय श्रीमती सीमा सिंह के लिए किसी दुःस्वप्न से कम नहीं थे। माइग्रेन के दर्द से तड़पती सीमा ने राहत की चाह में दूर-दूर के बड़े शहरों के चक्कर काटे, एलोपैथी की ढेरों दवाइयां खाईं, लेकिन बीमारी जस की तस रही। निराशा के इन बादलों के बीच उम्मीद की एक किरण तब जागी, जब वे बीते 4 मई को ‘आयुष स्पेशलिटी क्लिनिक सुकमा’ पहुँचीं। यहाँ अनुभवी चिकित्सक डॉ. मनोरंजन पात्रो की देखरेख में लगभग एक सप्ताह तक चले आयुर्वेदिक इलाज, सटीक दवाइयों और पंचकर्म की ‘शिरोधारा’ पद्धति के जादू ने कमाल कर दिया। वर्षों पुराना वह दर्द गायब हो गया जिसने उनकी रातों की नींद छीन रखी थी। दर्द से इस मुफ्ती ने सीमा के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है, जिसके लिए उन्होंने दिल से शासन-प्रशासन का आभार जताया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*बदलती स्वास्थ्य व्यवस्था की सुखद तस्वीर*
सीमा सिंह की यह मुस्कान सुकमा जिला प्रशासन के उन संजीदा प्रयासों का नतीजा है, जो दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को आम लोगों तक पहुँचाने के लिए किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री अमित कुमार के पदभार संभालते ही जिला आयुष चिकित्सालय की तस्वीर बदलने के प्रयास तेज कर दिए गए। अस्पताल में न केवल बुनियादी ढाँचे को मजबूत किया गया, बल्कि पारंपरिक और बेहद असरदार ‘पंचकर्म’ चिकित्सा की भी शुरुआत की गई। प्रशासन की इसी विशेष पहल का असर है कि आज यह अस्पताल रविवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है, जहाँ हर दिन औसतन 14 से 15 मरीज डॉ. पात्रो की देखरेख में नया और स्वस्थ जीवन पा रहे हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*बंदूकों के साए से बाहर, मुख्यधारा का सहारा*
कलेक्टर श्री अमित कुमार की यह मुहिम सिर्फ मरीजों को ठीक करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बेहद संवेदनशील और मानवीय दृष्टिकोण भी छिपा है। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ सुकमा के युवाओं के पुनर्वास की भी एक अनूठी मिसाल पेश की है। कलेक्टर की विशेष पहल पर दो आत्मसमर्पित युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा गया और उन्हें इसी आयुष चिकित्सालय में ‘कलेक्टर दर’ पर सम्मानजनक रोजगार प्रदान किया गया। कभी गुमराह रहे इन युवाओं के हाथों को रोजगार देकर प्रशासन ने न सिर्फ उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा दी है, बल्कि जिले में शांति और विकास का एक नया अध्याय भी लिखा है।

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन का सुकमा मॉडल*
सुकमा का आयुष चिकित्सालय आज सिर्फ एक अस्पताल नहीं, बल्कि उम्मीद और पुनर्वास का एक जीवंत केंद्र बन चुका है। एक तरफ जहाँ असाध्य बीमारियों से जूझ रहे आम नागरिकों को सुकमा की वादियों में ही विश्वस्तरीय आयुर्वेदिक और पंचकर्म उपचार मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ भटके हुए युवाओं को रोजगार देकर देश की मुख्यधारा में वापस लाया जा रहा है। स्वास्थ्य क्रांति और सामाजिक सुधार के इस बेजोड़ संगम ने साबित कर दिया है कि अगर प्रशासनिक इच्छाशक्ति मजबूत हो, तो नक्सल प्रभावित माने जाने वाले सुकमा जैसे दूरस्थ अंचलों में भी संवेदनशीलता और सुशासन की नई इबारत लिखी जा सकती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Honda Rebel 300 vs Royal Enfield Goan Classic 350
Honda Rebel 300 vs Royal Enfield Goan Classic 350: बॉबर सेगमेंट की जंग में कौन सी बाइक है आपके लिए सही
automobile
Kiara Advani: ‘टॉक्सिक’ के बाद कियारा को मिला 10 साल पुरानी हिट फिल्म के सीक्वल का ऑफर!
Featured मनोरंजन
Women’s Asia Cup 2026: 3.5 ओवर में 3 विकेट लेकर मिताली ने मचाया कहर, श्रीलंका ने UAE को चटाई धूल
Featured खेल
Nepal Flood: तबाही के बाद नेपाल पर मंडराया स्वास्थ्य संकट, 579+ शव बरामद; अस्पताल हुए फुल
Featured international
High Court
CG High Court : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 20 कोर्ट मैनेजरों की नियुक्ति पर लगाई मुहर, बिलासपुर से लेकर कोरबा-दुर्ग और रायपुर तक मिली नई जिम्मेदारी
Featured छत्तीसगढ़
CG News : मैनपाट में बारिश बनी आफत, तेज बहाव में बह गए बाइक सवार युवक-युवती’ करीब एक किलोमीटर दूर युवती का हुआ रेस्क्यू, युवक लापता
Featured छत्तीसगढ़
Puja Rules : भगवान को भोग लगाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम’ मंदिर में प्रसाद रखने को लेकर क्या कहते हैं पूजा के नियम, जानिए पूरी जानकारी
Featured religion
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लगातार 5 दिन बरसेंगे बादल’ गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

जहां कभी बंदूक थी, वहां बंधा रिश्तों का धागा……बस्तर में राखी ने बदली ‘दुश्मनी’ की परिभाषा.

By
Hum Vatan News
7 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?