Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: बस्तर ओलिंपिक 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खेलों के माध्यम से शांति और समरसता का संदेश.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » बस्तर ओलिंपिक 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खेलों के माध्यम से शांति और समरसता का संदेश.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

बस्तर ओलिंपिक 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में खेलों के माध्यम से शांति और समरसता का संदेश.

Hum Vatan News
Last updated: October 23, 2025 5:56 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 22 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजातीय बाहुल्य बस्तर संभाग में युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से ‘बस्तर ओलंपिक 2025’ का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में गृह (पुलिस) विभाग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला यह आयोजन प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में बस्तर की नई पहचान बनेगा।

बस्तर ओलंपिक 2025 के प्रति लोगों में उत्साह का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक बस्तर संभाग के 7 जिलों से 3 लाख 91 हजार 289 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें 1 लाख 63 हजार 668 पुरुष और 2 लाख 27 हजार 621 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। यह संख्या न केवल बस्तर के युवाओं का खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि बस्तर की धरती पर अब खेल एक नई सामाजिक चेतना और समान भागीदारी का प्रतीक बन चुके हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*बस्तर की खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर लाने की पहल*

- Advertisement -
HTML5 Icon

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बस्तर के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना और उनके भीतर निहित नैसर्गिक खेल प्रतिभा को पहचानना है। यह पहल केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि शासन और जनता के बीच विश्वास व संवाद का सेतु बनेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा था – “बस्तर ओलंपिक केवल एक खेल आयोजन नहीं है, यह ऐसा मंच है जहां विकास और खेल का संगम हो रहा है, जहां हमारे युवा अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं और एक नए भारत का निर्माण कर रहे हैं।”यह मॉडल पूरे देश में ‘खेल के माध्यम से शांति और विश्वास’ की अनूठी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, फुटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, कराते, वेटलिफ्टिंग और हॉकी जैसे खेल शामिल हैं। इसमें न केवल आधुनिक खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा, बल्कि स्थानीय परंपरा से जुड़े खिलाड़ियों को भी मंच मिलेगा।

बस्तर ओलंपिक में जूनियर (14-17 वर्ष) और सीनियर वर्ग के अलावा विशेष श्रेणी के प्रतिभागियों—नक्सल हिंसा से दिव्यांग हुए व्यक्ति और आत्मसमर्पित नक्सलियों—को भी सम्मिलित किया जा रहा है। यह पहल खेल के माध्यम से पुनर्वास, पुनर्जीवन और सामाजिक एकीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

प्रतियोगिताएं तीन स्तरों—विकासखण्ड, जिला और संभाग स्तर—पर आयोजित हो रही हैं। विकासखण्ड स्तर पर प्रतियोगिता 25 अक्टूबर से, जिला स्तर पर 5 नवम्बर से और संभाग स्तर पर 24 नवम्बर से आयोजित की जाएगी। विजेताओं को जिला और संभाग स्तर पर नगद पुरस्कार, मेडल, ट्रॉफी और शील्ड प्रदान की जाएगी। नगद राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से खिलाड़ियों के बैंक खाते में जमा की जाएगी। संभागीय स्तर के विजेता खिलाड़ियों को “बस्तर यूथ आइकॉन” के रूप में प्रचारित किया जाएगा। यह ‘स्पोर्ट्स फॉर पीस’ मॉडल बस्तर में नई सामाजिक चेतना का प्रतीक बनेगा।

‘बस्तर ओलंपिक 2025’ के लिए वन भैंसा और पहाड़ी मैना को शुभंकर (Mascot) बनाया गया है, जो बस्तर की जीवंतता और सामुदायिक शक्ति का प्रतीक हैं। यह आयोजन न केवल खेलों का, बल्कि बस्तर की संस्कृति, सौहार्द और विकास के नए युग का उत्सव बनेगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 7

Advertisement Carousel

Latest Post

Border 2
Border 2 : क्लाइमेक्स में छुपा है खास सरप्राइज, Dhurandhar 2 टीम की नई रणनीति
Featured मनोरंजन
CG News : जंगल गया युवक आईईडी बम की चपेट में आया, विस्फोट में मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Jharkhand Accident : छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर भीषण हादसा’ बस पलटने से 10 की मौत, 19 गंभीर घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : मुठभेड़ में 4 महिला नक्सली समेत 6 नक्सली ढेर
Featured छत्तीसगढ़
Road Accident : आवारा कुत्तों के हमले से बचने की कोशिश में थाना प्रभारी की दर्दनाक मौत, ट्रक की चपेट में आए
Featured छत्तीसगढ़
kishtavaad Encounter : किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी, जैश के तीन आतंकी घेरे में
Featured देश - विदेश
Cyber ​​Crime In Raipur : महिला अफसर का फोन चोरी, UPI से 2.26 लाख की निकासी
Featured छत्तीसगढ़
CG Breakin News
CG Breakin News : एमआईसी के निर्णय के बाद प्रमुख सड़कों पर नो-फ्लैक्स जोन के बोर्ड लगाए गए
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Spain Train Accident : स्पेन में बड़ा रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की आमने-सामने भिड़ंत में 21 की मौत

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

orchestra Dance Video Viral : ऑर्केस्ट्रा में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, BJP नेता पर फ्लाइंग किस देने का आरोप; सियासी घमासान तेज

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Dec    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?