Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Bhutan Glacier Lake Burst: भूटान में ग्लेशियर झील फटने से हड़कंप, पुनाखा-गासा हाईवे पर आवाजाही बंद; बंगाल में हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Bhutan Glacier Lake Burst: भूटान में ग्लेशियर झील फटने से हड़कंप, पुनाखा-गासा हाईवे पर आवाजाही बंद; बंगाल में हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

Featuredदेश - विदेश

Bhutan Glacier Lake Burst: भूटान में ग्लेशियर झील फटने से हड़कंप, पुनाखा-गासा हाईवे पर आवाजाही बंद; बंगाल में हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

Hum Vatan News
Last updated: October 30, 2026 12:40 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Bhutan Glacier Lake Burst: भूटान में ग्लेशियर झील फटने से भारी तबाही हुई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर की देर शाम शिंताफू ग्लेशियर झील से अचानक पानी निकलने के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए। पानी के तेज बहाव में गासा जिले का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, पुनाखा-गासा हाईवे के एक हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते सड़क पर आवाजाही रोकनी पड़ी। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है।

Contents
शिंताफू ग्लेशियर झील फटने से कैसे मची तबाही?भूटान में सिंचाई व्यवस्था और गांव भी प्रभावितभारत के बंगाल और असम में बाढ़ का अलर्टअलीपुरद्वार में 10 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

इस घटना के बाद भारत के पश्चिम बंगाल और असम में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। ग्लेशियर झील से निकला पानी नदी तंत्र के जरिए भारत की ओर बढ़ने की आशंका है। इसे देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है। पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। आपदा प्रबंधन की टीमें भी अलर्ट पर हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

शिंताफू ग्लेशियर झील फटने से कैसे मची तबाही?

जानकारी के मुताबिक, भूटान के गासा जिले के लुंगो और लाया गेओग इलाके में स्थित शिंताफू त्शो झील से 29 अक्टूबर की शाम पानी निकलना शुरू हुआ। यह झील वाकिला पर्वत के नीचे स्थित है और भूटान की संभावित खतरनाक ग्लेशियर झीलों में शामिल है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

झील से निकला पानी तेजी से नीचे की ओर बढ़ा और आसपास के नदी तंत्र में पहुंच गया। रात करीब 8:15 बजे तक बाढ़ का पानी ताकत्सेमाखांग इलाके में पहुंचने की खबर सामने आई। पानी का बहाव इतना तेज था कि गासा त्शाचु हॉट स्प्रिंग के आसपास बने ढांचे और सुविधाओं को नुकसान पहुंचा।

इसके अलावा, कई इलाकों में सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं। पानी के साथ पेड़ और मलबा बहकर आने से पुनाखा-गासा हाईवे पर भी यातायात प्रभावित हुआ। लाया गांव की ओर जाने वाली सड़क का एक हिस्सा बहने के बाद वहां आवाजाही रोक दी गई।

भूटान में सिंचाई व्यवस्था और गांव भी प्रभावित

ग्लेशियर झील से निकले पानी ने भूटान के कई इलाकों में बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है। पुनाखा जिले में लगा सोलर सिंचाई लिफ्टिंग सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसका संचालन बंद हो गया। वहीं, शिंगचाला नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद आसपास के गांवों में पानी घुसने की खबर है।

पुनाखा-गासा हाईवे के द्जोमलिंगथांग इलाके में सड़क पर मलबा और पेड़ जमा हो गए। इससे यातायात बाधित हुआ। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में हालात पर नजर रखी जा रही है।

Shopian Terror Financing Module: शोपियां में ऑनलाइन पेमेंट से टेरर फंडिंग का शक, लश्कर और TRF से जुड़े तारों की जांच

भारत के बंगाल और असम में बाढ़ का अलर्ट

भूटान में ग्लेशियर झील फटने की घटना के बाद भारत के सीमावर्ती इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। रिपोर्टों के मुताबिक, झील से निकला पानी नदी तंत्र के जरिए भारत-भूटान सीमा तक पहुंच सकता है। पानी के संभावित बहाव को देखते हुए पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी के साथ-साथ असम के धुबरी जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है।

भूटान में मो छू और फो छू नदियों से जुड़ा पानी आगे पुनात्सांगछू नदी तंत्र में पहुंचता है। इसके बाद संकोश नदी के जरिए पानी भारत के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है। संकोश नदी आगे चलकर ब्रह्मपुत्र नदी में मिलती है।

इसी आशंका के चलते नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ राहत और बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं।

अलीपुरद्वार में 10 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, 10 हजार से अधिक लोगों को राहत शिविरों और अन्य सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है।

लोगों को सतर्क करने के लिए रातभर सायरन बजाए गए और उन्हें जल्द से जल्द घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और आपदा प्रबंधन से जुड़ी टीमें तैनात हैं।

फिलहाल, प्रभावित इलाकों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है। नदी के जलस्तर और पानी के बहाव को देखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Bollywood Celebrities Karwa Chauth: शिल्पा शेट्टी की साड़ी से मीरा कपूर के गोल्डन लुक तक, बॉलीवुड हसीनाओं ने लूटी महफिल
Featured मनोरंजन
Bilaspur-Kolkata Flight : छत्तीसगढ़ की नई फ्लाइट सेवा बंद होने से यात्रियों में नाराजगी, 42 टिकट कैंसिल होने पर विरोध
Featured छत्तीसगढ़
Shopian Terror Financing Module: शोपियां में ऑनलाइन पेमेंट से टेरर फंडिंग का शक, लश्कर और TRF से जुड़े तारों की जांच
Featured national
BJP New Team : भाजपा संगठन में छत्तीसगढ़ का दबदबा, दो नेताओं को यूपी और उत्तराखंड में मिली जिम्मेदारी
Featured छत्तीसगढ़
Gautam Gambhir IPL Mentor: IPL 2028 से पहले गौतम गंभीर पर फ्रेंचाइजियों की नजर, KKR समेत 4 टीमों ने किया संपर्क!
Featured sports
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, चक्रवात कमजोर होने के बाद भी बारिश की संभावना
Featured छत्तीसगढ़
Chhoti Diwali 2026 : छोटी दिवाली पर झाड़ू खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए जानें वास्तु के ये खास नियम
Featured religion
CG Breaking News : छत्तीसगढ़ में ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर के ठिकाने पर छापा
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredreligion

30 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

By
Hum Vatan News
7 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Police Transfer News : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, EOW-ACB से 12 अधिकारी-कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 29 पुलिसकर्मियों की बदली तैनाती’ कई थानों में नई जिम्मेदारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?