Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: सरकारी विज्ञापन में मां दुर्गा की तस्वीर में बड़ी गलती, 10 की जगह दिखे 11 हाथ
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » सरकारी विज्ञापन में मां दुर्गा की तस्वीर में बड़ी गलती, 10 की जगह दिखे 11 हाथ

Featuredदेश - विदेश

सरकारी विज्ञापन में मां दुर्गा की तस्वीर में बड़ी गलती, 10 की जगह दिखे 11 हाथ

Hum Vatan News
Last updated: September 8, 2026 3:00 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली। दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में एक सरकारी विज्ञापन को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। विज्ञापन में मां दुर्गा को 10 की जगह 11 हाथों के साथ दिखाया गया, जिसके बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विज्ञापन में हुई गलती को स्वीकार करते हुए माफी मांगी है।

Contents
मां दुर्गा के 11 हाथ दिखाने पर विवादTMC ने भाजपा सरकार पर साधा निशानाशुभेंदु अधिकारी ने मांगी माफीबंगाल में नहीं होगा दुर्गा पूजा कार्निवल

मां दुर्गा के 11 हाथ दिखाने पर विवाद

दरअसल, यह विज्ञापन 7 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘मिलन मेला’ कार्यक्रम के लिए जारी किया गया था। विज्ञापन में मां दुर्गा की तस्वीर इस्तेमाल की गई थी, लेकिन तस्वीर में उनके 10 के बजाय 11 हाथ दिखाई दे रहे थे। इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई।

- Advertisement -
HTML5 Icon

तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर विज्ञापन साझा करते हुए भाजपा सरकार पर बंगाल की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। पार्टी ने सवाल उठाया कि मां दुर्गा को 11 हाथों के साथ दिखाने का फैसला आखिर किसने लिया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

TMC ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि मां दुर्गा की घर वापसी बंगाल के लाखों लोगों के लिए बेहद पवित्र अवसर है। पार्टी का आरोप है कि बंगाल की संस्कृति और पहचान से जुड़े त्योहार के सरकारी विज्ञापन में इस तरह की गलती गंभीर लापरवाही को दर्शाती है।

TMC ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इसे बंगाल की संस्कृति के प्रति कथित अनादर का एक और उदाहरण बताया और कहा कि अब यह स्वीकार्य नहीं है।

CG News : डिजिटल छत्तीसगढ़ की ओर बड़ा कदम’ जमीन सीमांकन की पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

शुभेंदु अधिकारी ने मांगी माफी

विवाद के बीच शुभेंदु अधिकारी ने विज्ञापन में मां दुर्गा को गलत तरीके से प्रदर्शित किए जाने पर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो, इसके लिए ज्यादा सावधानी बरती जाएगी। अधिकारियों को भी इस मामले में सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

उन्होंने साफ किया कि विज्ञापन में मां दुर्गा के 11 हाथ दिखना एक गलती थी, जिसे स्वीकार किया गया है।

बंगाल में नहीं होगा दुर्गा पूजा कार्निवल

विवाद के बीच शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गा पूजा को लेकर सरकार की आगामी योजना की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछली तृणमूल सरकार की तरह इस बार दुर्गा पूजा कार्निवल आयोजित नहीं किया जाएगा।

इसके बजाय महालया के मौके पर ईडन गार्डन्स में बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में ड्रोन शो और आतिशबाजी के साथ करीब चार घंटे का भव्य आयोजन होने की बात कही गई है। इसके अलावा रोड शो भी आयोजित किया जाएगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Allegation of Saudi airstrike on a prison in Yemen: सऊदी एयरस्ट्राइक के आरोप से यमन में मचा हड़कंप, जेल पर हमले में 7 की मौत
Featured देश - विदेश
PM Modi Gujarat Visit 2026 : PM मोदी ने युवाओं को दिया विकसित भारत का संदेश, गुजरात में 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
Featured national
CG News : एक-दो पेपर में ATKT फिर भी जारी रहेगी पढ़ाई’ उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश
Featured छत्तीसगढ़
Satya Niketan incident: सत्य निकेतन में हादसे से पहले आई तेज आवाज, 3 घंटे मलबे में फंसे रहे नितेश
Featured national
Asian Games 2026: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर गावस्कर को भरोसा, टीम इंडिया के गोल्ड पर कही ये बात
Featured खेल
GDN Movie OTT: आर माधवन की GDN ने OTT पर बदली किस्मत, Netflix Top 10 में तीसरे नंबर पर पहुंची फिल्म
Featured मनोरंजन
OnePlus 16
OnePlus 16 में 9000mAh बैटरी और 185Hz डिस्प्ले! Snapdragon चिप और 200MP कैमरा की भी चर्चा
tech
CG News : डिजिटल छत्तीसगढ़ की ओर बड़ा कदम’ जमीन सीमांकन की पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG High Court : शरिया कोर्ट के फैसले पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- विवाह खत्म करने का नहीं है कानूनी अधिकार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredreligion

Hartalika Teej 2026 : इस खास विधि से खोलें व्रत, मिलेगा अखंड सौभाग्य और मनचाहा वर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today : बारिश पर लगा ब्रेक, बढ़ी उमस’ छत्तीसगढ़ में कब होगी झमाझम बारिश’ नया अपडेट आया सामने

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?