Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG Breakig News : रायगढ़ में व्यवसायी को झूठे केस में फंसाने की धमकी, IG तक पहुंची शिकायत के बाद हेड कांस्टेबल निलंबित
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG Breakig News : रायगढ़ में व्यवसायी को झूठे केस में फंसाने की धमकी, IG तक पहुंची शिकायत के बाद हेड कांस्टेबल निलंबित

Featuredछत्तीसगढ़

CG Breakig News : रायगढ़ में व्यवसायी को झूठे केस में फंसाने की धमकी, IG तक पहुंची शिकायत के बाद हेड कांस्टेबल निलंबित

Hum Vatan News
Last updated: January 23, 2026 5:53 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

CG Breakig News , रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से पुलिस विभाग को कटघरे में खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक (हेड कांस्टेबल) पर एक व्यवसायी को झूठे केस में फंसाने की धमकी देने और पैसे की मांग करने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत बिलासपुर रेंज के आईजी तक पहुंचने के बाद मामले की जांच हुई, जिसके आधार पर पुलिस अधीक्षक ने हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

Battle Of Galwan : Battle of Galwan का पहला गीत ‘मातृभूमि’ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज़ ने जीता दिल

- Advertisement -
HTML5 Icon

मिली जानकारी के अनुसार, कोतरा रोड क्षेत्र में रहने वाला एक व्यवसायी छोटा टपरी होटल संचालित करता है। टपरी संचालक और दो अन्य व्यवसायियों ने एक फेरी वाले से करीब 100 पैकेट राजश्री गुटखा खरीदा था। इसी मामले को लेकर सिटी कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक लोमस राजपूत ने तीनों व्यवसायियों को थाने बुलाया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

आरोप है कि प्रधान आरक्षक ने गुटखा चोरी का बताकर तीनों को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और मामले से “बचाने” के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग करने लगा। इतना ही नहीं, डर का माहौल बनाते हुए उन्हें गंभीर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

बताया जा रहा है कि लगातार दबाव और धमकियों से परेशान होकर टपरी संचालक ने मजबूरी में 20 हजार रुपये नकद प्रधान आरक्षक को दे दिए। इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ, तो पीड़ित व्यवसायी ने पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत बिलासपुर आईजी से की।

आईजी के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद रायगढ़ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से प्रधान आरक्षक लोमस राजपूत को निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं, आम लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि यदि शिकायत उच्च स्तर तक न पहुंचती, तो शायद पीड़ित को न्याय नहीं मिल पाता।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

BPSC TRE 4 : पटना में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शनकारी; CRPF तैनात
Featured national
TMC Rebel MPs : ममता बनर्जी की पार्टी की याचिका पर SC का बड़ा कदम, TMC के 20 सांसदों को नोटिस
Featured national
CG Crime News : CM और डिप्टी CM पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट वायरल, दो के खिलाफ FIR दर्ज
Featured छत्तीसगढ़
CG Politics : कांग्रेस नेताओं का सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड जारी, भूपेश सबसे आगे तो बैज पीछे
Featured छत्तीसगढ़
CGBSE 10वीं-12वीं के छात्रों को बड़ी राहत, पास-फेल सभी को मिलेगा अगली कक्षा में प्रवेश
Featured छत्तीसगढ़
Vaibhav Suryavanshi Jersey Number : वैभव सूर्यवंशी ने जर्सी के नंबर पर लगाया टेप, आखिरी अंक दिखा 3; जानें क्या है मामला
Featured sports
Kiara Advani Pregnancy : कियारा की प्रेग्नेंसी पर ऐसा था यश और गीतू मोहनदास का रिएक्शन, आंखों में थे खुशी के आंसू
Featured मनोरंजन
UPI Completes 10 Years : 10 साल में UPI ने रचा इतिहास, 1.78 करोड़ से बढ़कर 24 हजार करोड़ के पार पहुंचा सालाना ट्रांजैक्शन
business Featured

You Might Also Like Related

Featuredinternational

Iran Sanctions : ईरान की कमाई पर अमेरिका का बड़ा वार, डिजिटल एसेट्स से सोना-शिपिंग तक पर प्रतिबंध

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : पालकी यात्रा में युवक की लात-घूंसों से पिटाई, वीडियो सामने आते ही पुलिस ने 5 नाबालिगों को पकड़ा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Education Update : स्कूलों में अब गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोकगाथा, विद्यार्थियों को पढ़ाए जाएंगे संस्कृति और परंपरा के पाठ

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?