Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG News : एक ही जगह 3 साल से जमे अफसर-कर्मचारियों का होगा तबादला, शासन ने जारी किए निर्देश
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG News : एक ही जगह 3 साल से जमे अफसर-कर्मचारियों का होगा तबादला, शासन ने जारी किए निर्देश

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : एक ही जगह 3 साल से जमे अफसर-कर्मचारियों का होगा तबादला, शासन ने जारी किए निर्देश

Hum Vatan News
Last updated: August 5, 2026 12:41 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से एक ही जगह या एक ही कार्य-पटल पर काम कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों को अब बदलाव का सामना करना पड़ेगा। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।

Contents
तीन साल बाद बदलना होगा कार्य-पटलरोकना है तो देना होगा लिखित कारणकिन कार्यालयों में लागू होगा आदेश?कार्य-पटल परिवर्तन का रिकॉर्ड रखना होगापारदर्शिता और सुशासन पर सरकार का जोर

UCC लागू करने की तैयारी तेज, सरकार ने जनता और संगठनों से मांगी राय, समिति शुरू करेगी परामर्श

- Advertisement -
HTML5 Icon

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के विभिन्न विभागों से लेकर मंत्रालय, विभागाध्यक्ष कार्यालय, संभागीय आयुक्त कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय और अधीनस्थ कार्यालयों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों के कार्य-पटल में प्रत्येक तीन वर्ष में अनिवार्य रूप से परिवर्तन किया जाएगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

तीन साल बाद बदलना होगा कार्य-पटल

GAD के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अधिकारी एवं कर्मचारियों के कार्य-पटल का प्रत्येक तीन वर्ष में अनिवार्य रूप से परिवर्तन किया जाए। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को कार्यालय में होने वाले विभिन्न प्रकार के कार्यों का व्यावहारिक अनुभव देना है।

शासन का मानना है कि अलग-अलग कार्यों में काम करने से कर्मचारियों को विभिन्न कार्य प्रक्रियाओं, नियमों और कार्यालयीन व्यवस्थाओं की बेहतर जानकारी मिलेगी। इससे उनकी दक्षता और कार्यकुशलता में निरंतर वृद्धि होगी।

रोकना है तो देना होगा लिखित कारण

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी को प्रशासनिक अथवा अन्य विशेष परिस्थितियों के कारण उसी कार्य-पटल पर बनाए रखना आवश्यक हो, तो इसके लिए सक्षम प्राधिकारी की लिखित और कारणयुक्त अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

यानी किसी अधिकारी-कर्मचारी को तीन साल बाद भी उसी कार्य-पटल पर बनाए रखने का निर्णय बिना उचित कारण और लिखित अनुमोदन के नहीं लिया जा सकेगा।

किन कार्यालयों में लागू होगा आदेश?

GAD के निर्देश राज्य के विभिन्न स्तरों के कार्यालयों में लागू होंगे। इनमें शामिल हैं:

  • राज्य शासन के सभी विभाग
  • विभागाध्यक्ष कार्यालय
  • संभागीय आयुक्त कार्यालय
  • कलेक्टर कार्यालय
  • अधीनस्थ कार्यालय

इन सभी जगहों पर पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों के कार्य-पटल में निर्धारित अवधि के बाद बदलाव किया जाना होगा।

कार्य-पटल परिवर्तन का रिकॉर्ड रखना होगा

सभी विभागाध्यक्षों और कार्यालय प्रमुखों को इस आदेश का समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कार्य-पटल परिवर्तन से संबंधित आवश्यक अभिलेख और विवरण कार्यालय स्तर पर सुरक्षित रखना होगा।

पारदर्शिता और सुशासन पर सरकार का जोर

राज्य शासन ने अपने आदेश में कहा है कि लंबे समय तक एक ही कार्य पर पदस्थ रहने के बजाय कर्मचारियों को समय-समय पर अलग-अलग जिम्मेदारियों में काम करने और प्रशिक्षण का अवसर मिलना चाहिए।

सरकार का उद्देश्य इस व्यवस्था के जरिए प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही, कार्यकुशलता और सुशासन को मजबूत करना है। अब विभागों और कार्यालय प्रमुखों की जिम्मेदारी होगी कि निर्धारित तीन साल की अवधि पूरी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के कार्य-पटल परिवर्तन की प्रक्रिया समय पर पूरी करें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

नहीं रहे अभिनेता Pradeep Rawat’ 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सिनेमा जगत में शोक की लहर
Featured मनोरंजन
CG News : 11 KV हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो मजदूर, करंट से मौके पर ही मौत
Featured छत्तीसगढ़
रील बनाने के लिए सड़क पर स्टंट पड़ा भारी, High Court’ सख्त, SSP से मांगा जवाब
Featured छत्तीसगढ़
CG Eye Flu : बारिश के साथ बढ़ा कंजंक्टिवाइटिस का कहर, 600 से अधिक लोग संक्रमित
Featured छत्तीसगढ़
Sawan 2026 : सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय बोलें भगवान शिव के ये 3 विशेष नाम, जानें धार्मिक मान्यता
Featured religion
Karnataka Chemical Leak : यादगीर की फैक्ट्री में केमिकल लीक: फैक्ट्री में गैस रिसाव से मचा हड़कंप, तीन मजदूरों ने गंवाई जान
Featured national
Tata Harrier EV vs VinFast VF7
Tata Harrier EV vs VinFast VF7: 20 से 30 लाख के बजट में कौन सी इलेक्ट्रिक SUV है बेहतर?
automobile Featured
CG Weather
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले 4 दिन झमाझम बारिश के आसार
Featured religion

You Might Also Like Related

Featuredreligion

05 August 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को बदलनी होगी अपने खर्च की आदत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

रायपुर में MBBS इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ₹30 हजार स्टाइपेंड की मांग को लेकर बाइक रैली

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CM Vishnu Deo Sai’ का बड़ा ऐलान, संत रविदास जयंती पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश, उनके नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?