Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG Weather Today : मानसून की विदाई जारी, फिलहाल बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG Weather Today : मानसून की विदाई जारी, फिलहाल बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं

Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today : मानसून की विदाई जारी, फिलहाल बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं

Hum Vatan News
Last updated: October 10, 2026 11:49 AM
By
Hum Vatan News
Share
Chhattisgarh Weather Update
Chhattisgarh Weather Update
SHARE
× Popup Image

CG Weather Today : रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल मौसम विभाग ने किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। बारिश की गतिविधियां कम होने के कारण रायपुर और राजनांदगांव समेत कई शहरों में तापमान बढ़ रहा है।

Contents
CG Weather Today: रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?बीते 24 घंटे में छत्तीसगढ़ का मौसमCG Weather Today: क्या कहता है मौसमी सिस्टम?छत्तीसगढ़ के मौसम पर एक नजर

CG Weather Today: रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में धूप के कारण गर्मी महसूस हो सकती है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच के 36 युवाओं से मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय संवाद.

- Advertisement -
HTML5 Icon

बीते 24 घंटे में छत्तीसगढ़ का मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कहीं भी उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं की गई। इस दौरान राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में बढ़ोतरी के बीच प्रदेश में मानसून की वापसी की प्रक्रिया जारी है। मानसून की वापसी रेखा सुपौल, रांची, सुंदरगढ़, बरगढ़ और बीजापुर सहित कई स्थानों से होकर गुजर रही है।

CG Weather Today: क्या कहता है मौसमी सिस्टम?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों के दौरान पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर भारत और उत्तरी प्रायद्वीप के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

वहीं, पश्चिमी असम से तेलंगाना तक फैली द्रोणिका छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों से होकर गुजर रही है। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

हालांकि, इन मौसमी प्रणालियों के बावजूद फिलहाल छत्तीसगढ़ में व्यापक बारिश की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ के मौसम पर एक नजर

  • अगले 3 दिन: मौसम शुष्क रहने की संभावना।
  • रायपुर का अधिकतम तापमान: करीब 34°C।
  • रायपुर का न्यूनतम तापमान: करीब 24°C।
  • सबसे अधिक तापमान: राजनांदगांव में 36°C।
  • सबसे कम न्यूनतम तापमान: पेंड्रा रोड में 18.6°C।
  • मौसम विभाग की चेतावनी: फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, सुशासन विभाग में बढ़ेंगे अधिकारी’ तीन नए पद स्वीकृत
Featured छत्तीसगढ़
गोवर्धन पूजा पर CM Vishnudeo Sai’ ने की गौमाता की पूजा, सुख-शांति और खुशहाली का मांगा आशीर्वाद
Featured छत्तीसगढ़
CG DMF Scam : DMF घोटाले पर ED का शिकंजा, 17 आरोपियों की बढ़ीं मुश्किलें’ 31.70 करोड़ की संपत्ति जब्त
Featured छत्तीसगढ़
रायपुर समेत संभागों में खुलेंगे 5 सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस, 1.5 लाख शासकीय कर्मचारी होंगे प्रशिक्षित.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास, युवाओं के विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने का मिलेगा अवसर.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
बच्चों की मुस्कान के बीच मना मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जन्मदिन, आंगनबाड़ी में साझा किया न्योता भोज.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना.

By
Hum Vatan News
1 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’.

By
Hum Vatan News
2 Min Read

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?