Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: CG: सितंबर में लगेगा बड़ा झटका, बिजली बिल में महज 100 यूनिट तक ही मिलेगी छूट, उसके बाद…
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » CG: सितंबर में लगेगा बड़ा झटका, बिजली बिल में महज 100 यूनिट तक ही मिलेगी छूट, उसके बाद…

छत्तीसगढ़

CG: सितंबर में लगेगा बड़ा झटका, बिजली बिल में महज 100 यूनिट तक ही मिलेगी छूट, उसके बाद…

Hum Vatan News
Last updated: August 28, 2025 12:59 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के रहवासियों को बीते 6 साल 5 माह से बिजली उपभोक्ताओं को चार सौ यूनिट तक की खपत पर सीधे पचास प्रतिशत की छूट मिल रही थी. इसलिए उनका बिल आधा आता था. अब सरकार ने एक अगस्त से छूट को समाप्त कर दिया है, जिसका असर सितबंर में हाथ में आने वाले बिजली बिल में दिखेगा. उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 558 से 1223 रुपए अधिक बिजली बिल का भुगतान करना होगा.

Contents
उपभोक्ताओं को लगेगा तिहरा प्रहार100 यूनिट में सब्सिडी, खपत करने वाले कमखपत के हिसाब से कितना पड़ेगा भार

राज्य सरकार द्वारा 1 मार्च 2019 से घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 400 यूनिट तक बिजली की खपत करने पर सीधे 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही थी. इस छूट का लाभ कम यूनिट से अधिक यूनिट तक खपत करने वाले सभी उपभोक्ताओं को मिलता था. इसमें चार सौ यूनिट से अधिक खपत करने वालों को भी चार सौ यूनिट तक आधी छूट मिलती थी.

- Advertisement -
HTML5 Icon

वहीं चार सौ यूनिट से अधिक की खपत की बिलिंग पूरे दर से की जाती थी. इस छूट के बाद उपभोक्ताओं के मासिक बिजली बिल में 558 रुपए से 1223 रुपए तक की छूट मिलती थी. जिससे उनको काफी राहत मिल रही थी. यह छूट अगले माह से समाप्त हो रही है.

प्रदेश सरकार ने एक अगस्त से बिजली बिल हॉफ योजना को बंद करने का निर्णय लिया है. घरेलू उपभोक्ताओं को उसका लाभ नहीं मिलेगा. इसलिए अगस्त पेड सितंबर के बिजली बिल में लोगों को पहले मिलने वाले बिजली बिल का दोगुना बिल मिलेगा. जो उनका मासिक बजट बिगाड़ने वाला होगा.

जिसका सीधा असर गरीब और मध्यमवर्गीय उपभोक्ताओं पर पड़ेगा. उनको प्रतिमाह खपत के हिसाब से 558 से 1223 रुपए अधिक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ेगा. वहीं राज्य सरकार द्वारा 100 यूनिट से कम खपत करने वाले उपभोक्ताओं को ही पचास प्रतिशत छूट का लाभ देने की घोषणा की गई है.

उपभोक्ताओं को लगेगा तिहरा प्रहार

सितंबर माह में उपभोक्ताओं को बिजली बिल के मामले में तिहरा प्रहार पड़ेगा. अगस्त में उसम भरी गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने धड़ल्ले से कूलर और एसी का उपयोग किया. जिससे खपत बढ़ गई. वहीं राज्य सरकार ने एक जुलाई से बिजली दर में वृद्धि कर दी है. इसलिए उपभोक्ताओं को 14 पैसे प्रति यूनिट अधिक बिल का भुगतान करना पड़ रहा है. एक अगस्त से बिजली बिल हॉफ योजना को बंद कर दिया गया है. जिसका सीधा असर हजारों घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ेगा.

100 यूनिट में सब्सिडी, खपत करने वाले कम

सिटी सर्किल के दोनों डिवीजन में घरेलू उपभोक्ताओं की संख्या 91,648 है. सभी को पहले पचास प्रतिशत छूट का लाभ मिल रहा था. जो एक अगस्त से समाप्त हो गया है. शासन ने सिर्फ 100 यूनिट और उससे कम खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को ही बिजली बिल हॉफ योजना का लाभ देने का निर्णय लिया गया है. शहरी क्षेत्र में आजकल सौ यूनिट से कम खपत करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या काफी कम है. इसलिए योजना का लाभ गिनती के लोगों को मिल सकेगा.

खपत के हिसाब से कितना पड़ेगा भार

यूनिट खपत कुल बिल (₹) छूट (₹) अब (₹) भार (₹)
0–100 592 296 296 0
0–200 1115 0 1115 557
0–300 1223 0 1223 890
0–400 2446 0 2446 1223
0–500 3228 0 3228 1223
0–600 4010 0 4010 1223
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Election Commission SIR Campaign 2026: SIR के बाद चुनाव आयोग का बड़ा कदम, 20 राज्यों में छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने का अभियान
Featured देश - विदेश
Elon Musk Instagram Statement: Instagram को लेकर एलन मस्क का कमेंट वायरल, बोले- ‘इंस्टाग्राम लड़कियों के लिए है’
Featured international
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा घोषित 51 लाख रुपए की सम्मान राशि का चेक संजू देवी को सौंपा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
ओरछा के ‘सेवा संकल्प शिविर’ में उमड़े ग्रामीण, 237 मरीजों को मिला मुफ़्त इलाज.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही संभव होगा ‘विकसित भारत 2047’ का सपनारू मंत्री श्री टंक राम वर्मा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जांजगीर- चाम्पा जिले के शिवरीनारायण-खैरताल मार्ग के मजबूतीकरण के लिए 22 करोड़ 8 लाख 59 हजार रुपये की शासकीय स्वीकृति.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : धमतरी में सेक्स रैकेट का संदेह, पुलिस की दबिश में 18 लोग हिरासत में, आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा घर
Featured छत्तीसगढ़
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर डॉ. अंबेडकर को किया नमन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : जवान की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Hostel Accident : छत्तीसगढ़ के आदिवासी छात्रावास में हादसा, गर्म दाल से झुलसे दो छात्र, व्यवस्था पर उठे सवाल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?