Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Champions Trophy 2025: भारतीय टीम की नई जर्सी पर दिखा पाकिस्तान का नाम, तस्वीरें हुईं वायरल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Champions Trophy 2025: भारतीय टीम की नई जर्सी पर दिखा पाकिस्तान का नाम, तस्वीरें हुईं वायरल

अन्य

Champions Trophy 2025: भारतीय टीम की नई जर्सी पर दिखा पाकिस्तान का नाम, तस्वीरें हुईं वायरल

Hum Vatan News
Last updated: February 19, 2025 2:36 PM
By
humvatan@nimble
Share
SHARE
× Popup Image

Team India Jersey For Champions Trophy 2025: पाकिस्तान और यूएई में कल यानी बुधवार 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच गत चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले सोमवार 17 फरवरी को BCCI ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी नई जर्सी और भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X अकाउंट पर जारी कीं।

Contents
भारतीय जर्सी पर क्यों लिखा है पाकिस्तान का नाम?एशिया कप 2023 में नहीं था पाकिस्तान का नाम23 फरवरी को होगा भारत-पाक महामुकाबला

बता दें कि खास तौर पर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार की गई इस जर्सी पर सबसे हैरान कर देने वाली चीज थी – जर्सी के दाहिने साइड पर सफेद अक्षरों में लिखा हुआ होस्टिंग कंट्री पाकिस्तान का नाम। दरअसल, भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद ICC ने भारत के मुकाबले हाइब्रिड मॉडल की तर्ज पर दुबई में कराने का फैसला किया था। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि अगर भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जा रही है तो फिर उसकी जर्सी पर पाकिस्तान का नाम क्यों लिखा हुआ है?

- Advertisement -
HTML5 Icon

भारतीय जर्सी पर क्यों लिखा है पाकिस्तान का नाम?

गौरतलब है कि पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि भारत अपनी जर्सी पर पाकिस्तान का नाम नहीं दिखाएगा, लेकिन BCCI के सचिव देवजीत साइकिया ने पुष्टि की कि भारतीय टीम ICC के दिशा-निर्देशों का पालन करेगी। इसका मतलब यह था कि भारतीय खिलाड़ी अपनी जर्सी पर पाकिस्तान का नाम भी पहनेंगे, क्योंकि यह टूर्नामेंट के आधिकारिक लोगो का हिस्सा है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

एशिया कप 2023 में नहीं था पाकिस्तान का नाम

यह पहली बार है जब भारत की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम दिखाई दे रहा है, क्योंकि 2023 एशिया कप, जो पाकिस्तान में आयोजित हुआ था, उसमें किसी भी टीम की जर्सी पर मेजबान देश का नाम नहीं था। इससे साफ है कि यह एक नई स्थिति है, जो खासकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में देखने को मिल रही है।

23 फरवरी को होगा भारत-पाक महामुकाबला

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले सभी की नजरें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले पर टिकी हैं। ICC टूर्नामेंट में हमेशा ही भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी रहता है। हालांकि भारतीय टीम 2017 की कड़वी यादों को दिमाग में रखना चाहेगी और पाकिस्तान से उस हार का बदला चुकता करने उतरेगी। यह मुकाबला 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : बच्चे की मौत के बाद अस्पताल में मचा बवाल, तोड़फोड़ और धमकी देने के आरोप में 14 आरोपी गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
CG News : विधायक रेणुका सिंह के पिता फूल सिंह का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर
Featured छत्तीसगढ़
CG News : रायपुर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम में बवाल, महापौर और अधिकारियों के बीच तीखी बहस
Featured छत्तीसगढ़
CG News : AI से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप, होटल कारोबारी दीपक टंडन को कोर्ट से झटका
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, किराए के मकान में चल रहा था अवैध धंधा, संचालक गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : दीपा सागर मौत मामले में बड़ा अपडेट, मोबाइल और सुसाइड नोट की होगी फॉरेंसिक जांच
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Crime News : छत्तीसगढ़ में अजीबोगरीब घटना! अंतिम संस्कार के दूसरे दिन गायब हुईं बुजुर्ग महिला की अस्थियां, मुक्तिधाम में मिला पूजा का सामान
Blog Featured छत्तीसगढ़
CG News : राष्ट्रपति भवन में चमकी छत्तीसगढ़ की कला, रायगढ़ के 13 शिल्पकारों को मिला खास सम्मान
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

स्पेस ऑन व्हील’ से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान….बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

बस्तर की कौशल्या सेठिया ने मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल श्री रमेन डेका.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?