Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो (LOGO) डिज़ाइन की प्रतियोगिता, उत्कृष्ट लोगो को मिलेगा 2.5 लाख का इनाम।
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो (LOGO) डिज़ाइन की प्रतियोगिता, उत्कृष्ट लोगो को मिलेगा 2.5 लाख का इनाम।

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो (LOGO) डिज़ाइन की प्रतियोगिता, उत्कृष्ट लोगो को मिलेगा 2.5 लाख का इनाम।

Hum Vatan News
Last updated: May 12, 2026 6:34 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के सुशासन में छत्तीसगढ़ में आधुनिक, सुव्यवस्थित और समावेशी शहरी विकास को प्राथमिकता दिया जा रहा है। इसी विचार एवम दृष्टिकोण के तहत विधानसभा में विधेयक प्रस्तुत किया गया। जिसमे “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” को व्यापक कार्य एजेन्सी बनाते हुए नाम बदलकर “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। जिससे आवास के साथ प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होगी तथा छत्तीसगढ़वासियों को बेहतर आवास और आधुनिक सुविधाओं का भरपूर लाभ मिलेगा।
आवास एवं पर्यावरण श्री मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हाउसिंग बोर्ड को नए स्वरूप में विकसित किया गया है, जिससे यह संस्था अब केवल मकानों और भवनों तक सीमित न रहकर व्यापक अधोसंरचना विकास कार्य भी कर सकेगी।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में 17 मार्च 2026 को यह विधेयक प्रस्तुत किया गया, जिस पर 21 अप्रैल को माननीय राज्यपाल द्वारा स्वीकृति के बाद 24 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित किया गया है। जिसमे छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल कर दिया गया है।
इसी क्रम में आज दिनांक 12 मई 2026 को समय-सीमा बैठक में आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुसार समस्त संभाग, प्रक्षेत्र, वृत्त कार्यालयों में रीब्राडिंग हेतु पर्याप्त राशि जारी करने तथा मंडल के नए “लोगो” (Logo) डिज़ाइन हेतु सभी से प्रविष्टियां आमंत्रित करने के निर्देश दिए जिससे इसमें लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। “लोगो” के डिजाईन हेतु प्रतियोगिता में कोई भी व्यक्ति, कलाकार, संस्था, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, छात्र एवं अप्रवासी भारतीय भी भाग ले सकते है। इच्छुक प्रतिभागी नए नाम (छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल) और उसके अवधारणा के अनुरूप “लोगो” डिज़ाइन कर अपने कॉन्सेप्ट नोट सहित आवश्यक जानकारी के साथ ई-मेल (ceocghb@yahoo.com) पर भेज सकते हैं। प्रविष्टि के साथ नाम, पता एवं आधार कार्ड नंबर देना होगा। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 20 मई 2026 शाम 5 बजे तक है।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वालो से “लोगो” की सॉफ्ट कॉपी CDR, PDF, PNG एवं JPEG फॉर्मेट में स्वीकार की जाएगी। केवल ई-मेल के माध्यम से प्राप्त प्रविष्टियां ही मान्य होंगी। जिसका “लोगो” चयनित होगा उस विजेता को राशि रु. 2.50 लाख का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मण्डल की वेबसाईट www.cghb.gov.in पर विजीट किया जा सकता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS : महिला से अभद्रता और धमकी देने के आरोप में कांग्रेस नेता समेत तीन गिरफ्तार, CCTV फुटेज आया सामने
Featured छत्तीसगढ़
चर्चित ज्योतिषाचार्य Narendra Nayan Shastri पर कानूनी शिकंजा: दुष्कर्म मामले में गिरफ्तारी से मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
CG BREAKING : प्रशासनिक फेरबदल’ IAS रमेश कुमार की कमिश्नर पद पर नियुक्ति, जारी हुआ आदेश
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : जिला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत’ बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, जांच शुरू
Featured छत्तीसगढ़
Shweta Tiwari did a photoshoot in a sleeveless blouse; fans said, "You look stunning."
उम्र सिर्फ एक नंबर है! श्वेता तिवारी ने स्लीवलेस ब्लाउज में कराया ऐसा फोटोशूट, फैंस बोले- ‘कयामत ढा रही हो’
Featured मनोरंजन
Sentenced at 28, High Court verdict arrived at 72; Supreme Court calls the state of the justice system concerning.
28 की उम्र में हुई सजा, 72 के हुए तो आया हाईकोर्ट का फैसला; सुप्रीम कोर्ट बोला— न्याय व्यवस्था की यह स्थिति चिंताजनक
Featured national
BREAKING NEWS : उरी सेक्टर में बड़ा हादसा’ LoC के पास धमाके में सेना के दो जवान बलिदान
Featured देश - विदेश
Narendra Modi ने रचा इतिहास’ लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने, नेहरू का रिकॉर्ड टूटा
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update : अगले 24 घंटे में बदल सकता है मौसम’ कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना

By
Hum Vatan News
2 Min Read
US-Iran War: Iran enraged after US airstrikes.
Featurednationalदेश - विदेश

US-Iran War : अमेरिका के हवाई हमलों के बाद भड़का ईरान, विदेश मंत्री अराघची बोले- ‘किसी भी हमले का देंगे कड़ा जवाब’

By
Hum Vatan News
4 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार जारी है अभियान.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?