Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण, प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट में बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन–आवासीय परिसर।
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण, प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट में बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन–आवासीय परिसर।

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण, प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट में बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन–आवासीय परिसर।

Hum Vatan News
Last updated: January 16, 2026 5:55 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, दिनांक 16 जनवरी 2026
• छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण, प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट में बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन–आवासीय परिसर।
• छत्तीसगढ़ के ‘शिमला’ मैनपाट में पर्यटन एवं आवास विकास को मिलेगी नई गति।
—00—

छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से विख्यात मैनपाट में पर्यटन विकास एवं पर्यटकों की सुविधाओं के विस्तार हेतु एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कलेक्टर, सरगुजा (अंबिकापुर) द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के आदेश क्रमांक 04/अ-19/2025-26, दिनांक 14.01.2026 के अंतर्गत 4.80 हेक्टेयर (12 एकड़) भूमि अटल विहार योजना के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को आबंटित की गई है।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भूमि पर प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप सर्वसुविधायुक्त, बहुउपयोगी पर्यटन एवं आवासीय परिसर का निर्माण अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य मैनपाट आने वाले पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण आवास एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन तथा आवास को नई गति मिलेगी।
अध्यक्ष ने बताया कि यह निर्णय प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में, सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी एवं माननीय पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी के प्रयासों से हो पाया है। यह पहल मैनपाट में लगातार बढ़ रहे पर्यटकों की संख्या को ध्यान में रखते हुए की गई है।
श्री सिंहदेव ने बताया कि प्रस्तावित परिसर मे केरल की तर्ज़ पर आधुनिक वेलनेस सेंटर विकसित किया जाएगा, जिसमें प्राकृतिक पंचकर्म चिकित्सा, हर्बल स्पा एवं आयुष आधारित सुविधाएं उपलब्ध होंगी, पर्यटकों के लिए 24×7 क्लब हाउस की सुविधा रहेगी, जिसमें मिलेट्स कैफे, जिम, स्विमिंग पूल, किड्स प्ले एरिया, स्टीम बाथ तथा एंटरटेनमेंट ज़ोन शामिल होंगे, पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के ट्री हाउस एवं कॉटेज का निर्माण किया जाएगा साथ ही इस परिसर के माध्यम से पर्यटकों को मैनपाट की स्थानीय संस्कृति, परंपरा एवं जनजीवन को नजदीक से देखने और अनुभव करने का अवसर मिलेगा।
अध्यक्ष ने कहा कि इस परियोजना से मैनपाट क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में वृद्धि, तथा आवासीय एवं आधारभूत संरचना के विकासको गति मिलेगी। किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधाओं की उपलब्धता से पर्यटकों का ठहराव बढ़ेगा, जिससे हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मजबूती मिलेगी और स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन प्राप्त होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि मैनपाट में प्रस्तावित यह परियोजना छत्तीसगढ़ राज्य में पर्यटन एवं आवास विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी और आने वाले समय में मैनपाट को एक प्रमुख राष्ट्रीय पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी ने कहा मैनपाट छत्तीसगढ़ का विशिष्ट पर्यटन स्थल है। यहां पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवास, वेलनेस और आधुनिक सुविधाओं का विकास अत्यंत आवश्यक है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा प्रस्तावित यह परियोजना पर्यटन, आवास और स्थानीय अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देगी। यह पहल मैनपाट को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर सशक्त रूप से स्थापित करेगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

श्री राजेश अग्रवाल, पर्यटन मंत्री एवं विधायक अंबिकापुर ने बताया छत्तीसगढ़ में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है। मैनपाट में आधुनिक पर्यटन एवं आवासीय परिसर के निर्माण से पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मजबूती प्राप्त होगी। यह परियोजना राज्य के पर्यटन विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।”
श्री रामकुमार टोप्पो, विधायक सीतापुर ने कहा मैनपाट क्षेत्र के लिए यह परियोजना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। प्राकृतिक वातावरण के अनुरूप विकसित होने वाला यह आवासीय परिसर क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”
अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल श्री अनुराग सिंह देव ने कहा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा मैनपाट में विकसित किया जाने वाला यह परियोजना राज्य में पर्यटन एवं आवास विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

शहर के समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश…. प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
नीति आयोग की महानिदेशक सुश्री निधि छिब्बर ने छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के कार्यों की सराहना की…. राज्य में निगरानी एवं मूल्यांकन का सशक्त और स्थायी तंत्र विकसित करने में हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
​कागजों से निकलकर ज़मीनी स्तर पर दिखे शिक्षा नीति: उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा …. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) को धरातल पर उतारने छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच के 36 युवाओं से मुख्यमंत्री ने किया आत्मीय संवाद.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य सचिव श्री विकासशील…. फसल की वास्तविक स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने और सर्वे का क्रॉस वेरिफिकेशन करने के निर्देश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
बस्तर में पुनर्वास और स्वावलंबन की मिसाल बना ‘पण्डुम कैफ़े’, केंद्रीय सहकारिता सचिव ने की सराहना राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में आए वरिष्ठ अधिकारियों ने युवाओं से किया संवाद, आजीविका से जुड़ी पहल को सराहा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
कला और कल्पनाशीलता से युवाओं ने दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश…. वन्यजीव सप्ताह का समापन, कला और रचनात्मक गतिविधियों से विद्यार्थियों ने दिखाई पर्यावरण के प्रति जागरूकता.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Breaking: बिलासपुर में वायरल गरबा रील पर पुलिस का एक्शन, 5 युवतियों समेत 9 गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Linesh Sahu Suicide Case: धमतरी लिनेश साहू आत्महत्या केस में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

CG Teacher Recruitment Exam 2026 : शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 11 अक्टूबर की परीक्षा पर संकट

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredखेलछत्तीसगढ़

India Women vs Zimbabwe Women T20: रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का रोमांच, 250 रुपये से मिलेंगे टिकट

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?