Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ – अपने पति को बताया कुंवारा, मैरिज ब्यूरो वाली महिला ने युवती से करा दी शादी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत्तीसगढ़ – अपने पति को बताया कुंवारा, मैरिज ब्यूरो वाली महिला ने युवती से करा दी शादी

Featuredछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – अपने पति को बताया कुंवारा, मैरिज ब्यूरो वाली महिला ने युवती से करा दी शादी

Hum Vatan News
Last updated: May 31, 2025 10:46 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

बिलासपुर – मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने एक युवती को अपने ही पति की प्रोफाइल भेजी। युवती को रिश्ता पसंद आने पर उसने अपने पति को दूल्हा बनाकर उसकी शादी भी करा दी। जिसके बाद पति ने युवती से करीब साल भर तक न केवल शारीरिक संबंध बनाए। बल्कि, उससे अलग-अलग बहाने से 7 लाख रुपए वसूल लिए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। मूलत: जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण की रहने वाली दमयंती चौधरी ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसमें उसने बताया कि जुलाई 2024 में अमेरी में रहने वाली चित्रा चौधरी के मैरिज ब्यूरो में शादी के लिए अपना प्रोफाइल दिया था।

शुरुआत में चित्रा ने कुछ लड़कों के प्रोफाइल भेजे। लेकिन, दमयंती को कोई लड़का पसंद नहीं आया। जिसके बाद चित्रा ने अपने ही पति संजय चौधरी का प्रोफाइल भेज दिया, जो हरियाणा के सिरसा का रहने वाला है। युवती को उसका प्रोफाइल पसंद आ गया और शादी करने के लिए राजी हो गई। महिला ने गिरौधपुरी में अपने पति और युवती की शादी करा दी। शादी के बाद संजय दमयंती को सिरसा अपने घर ले गया, जहां करीब 11 महीने तक अपने परिवार के साथ रखा और फिर दोनों बिलासपुर लौटकर विनोबा नगर में किराए के मकान में रहने लगे। दमयंती ने वहीं एक ब्यूटी पार्लर खोल ली।

- Advertisement -
HTML5 Icon

इस दौरान संजय ने परिजन की तबीयत खराब होने और अन्य निजी समस्याओं का हवाला देकर दमयंती से धीरे-धीरे 7 लाख रुपए ले लिए। फिर एक दिन वह अचानक गायब हो गया। कार भी दमयंती के ही पैसों से खरीदी गई थी। संजय और उसकी पत्नी कार लेकर भागने वाले थे। लेकिन, पकड़े जाने के डर से कार को वहीं छोड़ दी। पुलिस की जांच में पता चला कि चित्रा मुंगेली जिले के जरहागांव के हथनीकला गांव की रहने वाली है। वह अमेरी में मैरिज ब्यूरो चला रही थी। संजय और चित्रा की खुद लव मैरिज हुई थी और उनका एक बेटा भी है। पति की दूसरी शादी कराने के बाद चित्रा खुद उसे लेने हरियाणा तक गई थी। फिलहाल, दोनों पति-पत्नी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS : गुरुजी की शर्मनाक करतूत’ शराब के नशे में स्कूल पहुंचने पर प्रधानपाठक निलंबित
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ का गांजा बरामद, तस्करों ने TI को कार से कुचलने की कोशिश कर कचरे में फेंकी बोरियां
Featured छत्तीसगढ़
Diwali Shubh Sapne : दीपावली के आसपास दिखें ये 4 सपने तो समझें चमकने वाली है किस्मत, घर में आएगी सुख-समृद्धि
Featured religion
Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद अब रवि उप्पल पर शिकंजा, दुबई में गिरफ्तारी के बाद भारत लाने की कवायद शुरू
Featured छत्तीसगढ़
CG Weather Update : धनतेरस-दीपावली पर बारिश का अलर्ट या मिलेगी राहत’ रायपुर समेत इन जिलों में तापमान को लेकर जानें ताजा जानकारी
Featured छत्तीसगढ़
05 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Blog
Sunny Deol Film Controversy : सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ का विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, NMC को भेजा गया कानूनी नोटिस
Featured छत्तीसगढ़
CG BREAKING : अमित जोगी की बढ़ीं मुश्किलें, घर पर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस’ 24 घंटे में थाने में होना होगा पेश
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Politics : भूपेश बघेल की चुनाव याचिका पर कल होगी सुनवाई, विजय बघेल की होनी थी गवाही

By
Hum Vatan News
3 Min Read

सेजेस संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 – उत्तर पुस्तिका 5 नवंबर को होगी जारी, 8 नवंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी…महतारी वंदन योजना की 33 वीं किस्त जारी, महिलाओं में उत्साह का माहौल..

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?