Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ में 16 जून से मनेगा शाला प्रवेश उत्सव 2026…तिलक लगाकर होगा नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत्तीसगढ़ में 16 जून से मनेगा शाला प्रवेश उत्सव 2026…तिलक लगाकर होगा नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ में 16 जून से मनेगा शाला प्रवेश उत्सव 2026…तिलक लगाकर होगा नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत.

Hum Vatan News
Last updated: June 12, 2026 7:53 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 12 जून 2026/ छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य सरकार विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ, सुंदर और गुणवत्तापूर्ण माहौल तैयार करने जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के अनुरूप, प्रदेशभर में 16 जून 2026 से शाला प्रवेश उत्सव 2026 का गरिमामय आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने मंत्रालय महानदी भवन (नवा रायपुर) से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

*गांवों और शहरों में होगी मुनादी, जनभागीदारी पर जोर*

- Advertisement -
HTML5 Icon

प्रवेश उत्सव को एक उत्सव का रूप देने के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके तहत गांवों और शहरी वार्डों में मुनादी कराई जाएगी। बैनर-पोस्टर और रैलियों के जरिए जागरूकता बढ़ाई जाएगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शाला विकास समितियों और पालकों (अभिभावकों) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

विभाग ने निर्देश दिया है कि स्कूल खुलने से पहले भवनों, परिसरों और कक्षाओं की पूरी साफ-सफाई और आवश्यक मरम्मत कर ली जाए। मरम्मत योग्य भवनों का काम 15 जून 2026 तक हर हाल में पूरा करने को कहा गया है ताकि बच्चों को एक आकर्षक और प्रिंट-रिच (शैक्षणिक चित्रों और दीवारों पर लिखी जानकारियों से लैस) वातावरण मिल सके।

*शाला त्यागी बच्चों की वापसी और अगली कक्षा में सीधा प्रवेश*

प्रवेश प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने एक सुव्यवस्थित ढांचा तैयार किया है। कक्षा पहली में आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों की सूची प्राप्त कर सीधे स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा छठवीं में प्राथमिक शालाओं से कक्षा 5वीं उत्तीर्ण छात्रों की सूची और टीसी (स्थानांतरण प्रमाण-पत्र) लेकर कक्षा 6वीं में उनका दाखिला सुनिश्चित किया जाएगा। शाला त्यागी बच्चे, जो बच्चे पढ़ाई छोड़ चुके हैं, उन्हें ढूंढकर दोबारा मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा। इसके अलावा, स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा शिक्षकों के लंबित मामलों का त्वरित निपटारा करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विषय शिक्षकों को आगामी तीन महीनों का शैक्षणिक रोडमैप भी तैयार करना होगा।

*मिलेगी मुफ्त किताबें, यूनिफॉर्म और साइकिल*

उत्सव के दौरान स्कूल पहुंचने वाले नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर पात्र छात्रों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें (किताबें), स्कूल गणवेश (यूनिफॉर्म), साइकिल का वितरण किया जाएगा। बोर्ड और स्थानीय परीक्षाओं में टॉप करने वाले होनहार विद्यार्थियों और उत्कृष्ट पालकों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अभियान में स्थानीय समुदाय, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, स्व-सहायता समूहों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सहयोग लिया जाएगा। इच्छुक नागरिक अपनी ओर से बच्चों को स्लेट, पेंसिल, कॉपी, कंपास बॉक्स और स्कूल बैग जैसी सामग्रियां भी दान कर सकेंगे।

*स्थानीय संसाधनों से होगा आयोजन*

स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि शाला प्रवेश उत्सव के लिए कोई पृथक (अलग से) बजट जारी नहीं किया जाएगा। इसका आयोजन जिलों में पहले से उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से ही करना होगा। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, प्राचार्य डाइट, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को विद्यालयों का सतत निरीक्षण कर आवश्यक अकादमिक मार्गदर्शन प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने उम्मीद जताई है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी छात्रहित में व्यक्तिगत रुचि लेकर इस अभियान को सफल बनाएंगे, जिससे नए शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रदेश को बेहतर शैक्षणिक परिणाम हासिल हो सकें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

बस्तर के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी’ सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट’ गठन की पहल, आदिवासी युवाओं को मिलेगा नया अवसर
Featured छत्तीसगढ़
Supreme Court’ सख्त’ CJP प्रदर्शन मामले में 18 वर्ष से कम उम्र के छात्रों की रिहाई के निर्देश, जांच के लिए डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने को कहा
Featured देश - विदेश
Raipur Breaking : मेकाहारा के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों में मचा हड़कंप; समय रहते सभी को सुरक्षित निकाला गया
Featured छत्तीसगढ़
Commonwealth Games 2026 संघर्ष से सफलता तक का सफर, ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
Featured छत्तीसगढ़
CG Open School Exam Date : छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल ने घोषित किया परीक्षा शेड्यूल, बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें जारी
Featured छत्तीसगढ़
BSP चोरी कांड में बड़ा एक्शन: करोड़ों के स्क्रैप और कोक चोरी मामले में CISF के 7 जवान निलंबित
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : पुलिस टीम पर हमले के बाद सख्त कार्रवाई, मदननगर हिंसा केस में 150 ग्रामीणों पर केस दर्ज, जांच तेज
Featured छत्तीसगढ़
भारतीय टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव’ श्रीलंका दौरे पर दो खिलाड़ियों का डेब्यू, वॉशिंगटन सुंदर को नहीं मिली जगह
Featured खेल

You Might Also Like Related

Featuredinternationalदेश - विदेश

Trump Iran Talks Military Warning: ईरान से बातचीत की उम्मीद के बीच ट्रंप की सख्त चेतावनी, बोले- जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

NDA Mangal Milan Paper Leak Law Amendment Bill: एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक में पीएम मोदी का सांसदों को मंत्र, पेपर लीक कानून पर चर्चा से पहले बनाई रणनीति

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Accident News : सुबह-सुबह बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, 10 से ज्यादा लोग घायल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?