Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय…. नारायणपुर के परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय को बस देने की घोषणा.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय…. नारायणपुर के परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय को बस देने की घोषणा.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय…. नारायणपुर के परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय को बस देने की घोषणा.

Hum Vatan News
Last updated: January 31, 2026 7:12 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 31 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नारायणपुर जिले के गरांजी स्थित परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय में अचानक छात्रों के बीच पहुंचे। विद्यालय पहुंचने पर संस्था में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र रंजीत बड्डे सहित विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा स्वागत गीत, हनुमान चालीसा एवं बस्तर अंचल के पारंपरिक गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की मांग पर मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यालय को एक बस उपलब्ध कराने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए। विद्यालय में उपलब्ध सुविधाएं अच्छी हैं, उनका पूरा लाभ लेकर सभी अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। उन्होंने बच्चों को आईएएस, आईपीएस जैसे उच्च पदों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया और कहा कि किसी भी प्रकार की शारीरिक कमी से निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों पर ईश्वर का विशेष आशीर्वाद होता है। बच्चों ने जब उनसे पूछा गया कि उन्हें विद्यालय आकर कैसा लगा, तो मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। एक बच्ची के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने बताया कि बचपन में उन्हें पिट्ठू, फुटबॉल जैसे खेल खेलना बहुत पसंद था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री ने संस्था के सभी बच्चों को चॉकलेट वितरित कर आशीर्वाद दिया। दिव्यांग बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मुख्यमंत्री श्री साय सहित राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप, अन्य जनप्रतिनिधियों, मुख्यमंत्री सचिव श्री राहुल भगत, कमिश्नर श्री डोमन सिंह एवं आईजी श्री सुंदरराज पी. ने सराहना की।

- Advertisement -
HTML5 Icon

उल्लेखनीय है कि परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय का शुभारंभ 11 सितंबर 2023 को किया गया था। इसका संचालन जिला खनिज न्यास निधि से किया जा रहा है। विद्यालय का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को समावेशी शिक्षा प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है, जिससे उनका आत्मविश्वास सुदृढ़ हो और वे समाज में अपनी भूमिका प्रभावी रूप से निभा सकें। यह विद्यालय सामान्य और दिव्यांग बच्चों के बीच एक सेतु के रूप में कार्य कर रहा है। वर्तमान में विद्यालय में कुल 60 बच्चे अध्ययनरत हैं। विद्यालय में आडियोलॉजी, फिजियोथेरेपी, विशेष शिक्षा संगीत शिक्षा, खेलकूद, योग एवं व्यायाम, तथा कंप्यूटर शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

बहनों का मान, विष्णु भैया का सम्मान—महिलाओं के सशक्तिकरण से समृद्ध छत्तीसगढ़ महान”…‘बिहान’ से मिला आर्थिक संबल, मक्का उत्पादन ने माया विश्वास को बनाया ‘लखपति दीदी’.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Rape Case : नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
Featured छत्तीसगढ़
वंधामा हत्याकांड पर J&K SIA की बड़ी कार्रवाई, 28 साल बाद दोबारा शुरू हुई जांच
Featured देश - विदेश
CG BREAKING : शावक के साथ घूम रही शेरनी ने युवक को बनाया निशाना, मौत के बाद इलाके में दहशत
Featured छत्तीसगढ़
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की पहल तेज, छत्तीसगढ़ में किशोरियों को मिलेगी HPV वैक्सीन
Featured छत्तीसगढ़
CG Paper Leak : पेपर लीक का अनोखा तरीका आया सामने, सुई से खोला लिफाफा और 11 हजार में किया सौदा
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

पुलिसकर्मी के प्रमोशन पर High Court’ का बड़ा आदेश, मामूली सजा से नहीं छीना जा सकता हक

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल, 7 जेलों में शुरू होगी ओपन जेल व्यवस्था; कैदियों को मिलेगा रोजगार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : रायपुर में चाकूबाजी की दो वारदात, दो युवकों की मौत; 5 आरोपी गिरफ्तार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?