Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘कामयाबी वेन’ को दिखाई हरी झंडी : दूरस्थ गांवों के विद्यार्थियों तक पहुंचेगी डिजिटल शिक्षा की नई रोशनी.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘कामयाबी वेन’ को दिखाई हरी झंडी : दूरस्थ गांवों के विद्यार्थियों तक पहुंचेगी डिजिटल शिक्षा की नई रोशनी.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘कामयाबी वेन’ को दिखाई हरी झंडी : दूरस्थ गांवों के विद्यार्थियों तक पहुंचेगी डिजिटल शिक्षा की नई रोशनी.

Hum Vatan News
Last updated: May 21, 2026 7:50 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

 

रायपुर 21 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड के ग्राम कुशहा में आयोजित चौपाल के दौरान नीति आयोग द्वारा वित्तपोषित ‘मिशन कामयाबी’ के तहत संचालित ‘कामयाबी वेन’ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस पहल के माध्यम से दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों तक आधुनिक डिजिटल शिक्षा और तकनीकी आधारित सीखने के अवसर पहुंचाए जाएंगे, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता और सीखने के अनुभव में सकारात्मक बदलाव आएगा।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक तकनीक का समान अवसर मिले। उन्होंने कहा कि आज का दौर ज्ञान, नवाचार और तकनीक का है, ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी डिजिटल संसाधनों और नई शिक्षण पद्धतियों से जोड़ना आवश्यक है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।

- Advertisement -
HTML5 Icon

उल्लेखनीय है कि ‘कामयाबी वेन’ के माध्यम से विद्यार्थियों को वर्चुअल रियलिटी (VR) एवं ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) तकनीक आधारित शिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। यह वेन विज्ञान, गणित, तकनीकी अवधारणाओं और अन्य विषयों को अधिक रोचक, अनुभवात्मक और व्यवहारिक तरीके से समझाने में सहायक होगी। इससे विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, तकनीकी जागरूकता तथा बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में सुधार आने की संभावना है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि यह अभिनव पहल दूरस्थ गांवों के विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी तथा उन्हें विज्ञान, डिजिटल तकनीक और आधुनिक शिक्षा से सरल एवं प्रभावी ढंग से जोड़ने का माध्यम बनेगी।

इस अवसर पर विधायक श्री भैया लाल राजवाड़े, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, विशेष सचिव श्री रजत बंसल, कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव, पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Crime News : छत्तीसगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह का पांचवां सदस्य गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री साय ने कुंजारा में 2 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित प्रदेश के पहले पंचायत आधारित 280 किलोवाट ऑन-ग्रिड सौर ऊर्जा संयंत्र का किया लोकार्पण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कंडोरा में एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रौतिया समाज भवन एवं अखरा विकास कार्यों का किया लोकार्पण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी -राज्यपाल श्री डेका.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : हाथियों के झुंड के बीच फंसे शावक को बचाने की चुनौती, वन विभाग ने सफलतापूर्वक किया रेस्क्यू
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान की पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : युवक ने मां और बुजुर्ग पड़ोसन पर किया धारदार हथियार से हमला, महिला के हाथ में लगे 10 टांके
Featured छत्तीसगढ़
परिसीमन पर CM Vishnudeo Sai’ का बयान, बोले- छत्तीसगढ़ में 45 सीटें बढ़ने से प्रतिनिधित्व के अवसर होंगे ज्यादा
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Census 2027 : छत्तीसगढ़ में 72,769 कर्मचारी करेंगे जनगणना, 10 जनवरी से मिलेगी स्व-गणना की सुविधा; फरवरी तक पूरा होगा काम

By
Hum Vatan News
7 Min Read
CG Police Transfer List 2026
Featuredछत्तीसगढ़

Raipur Transfer News : रायपुर जिले में 9 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले, कलेक्टर गौरव सिंह ने जारी किया आदेश

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredदेश - विदेश

महिला आरक्षण पर PM Modi’ ने पोस्ट किया 7 महीने पुराना VIDEO, कहा- वादा पूरा करेंगे

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?