Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खनिज साधन विभाग के कामकाज की समीक्षा की.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खनिज साधन विभाग के कामकाज की समीक्षा की.

अन्यछत्तीसगढ़

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खनिज साधन विभाग के कामकाज की समीक्षा की.

Hum Vatan News
Last updated: January 23, 2026 6:18 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर 22 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में खनिज साधन विभाग के कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभाग की आगामी कार्ययोजना, खनिज अन्वेषण, खनिज ब्लॉक नीलामी, जिला खनिज न्यास (DMF), तकनीकी नवाचार तथा विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विभागीय कार्यों में हो रही प्रगति की सराहना करते हुए टिन पोर्टल के माध्यम से समय पर एवं नियमित भुगतान की व्यवस्था की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस पहल से विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ी है और हितग्राहियों के बीच विश्वास सुदृढ़ हुआ है। मुख्यमंत्री ने कोरंडम उत्खनन के माध्यम से स्थानीय लोगों को कटिंग एवं पॉलिशिंग जैसे कार्यों से अधिकाधिक रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खनन क्षेत्रों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को विश्वास में लेकर परियोजनाओं के लाभों का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर खनन कार्य प्रारंभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ऐसे क्षेत्रों में जिला खनिज न्यास (DMF) से विकास कार्यों की स्वीकृति नियमानुसार शीघ्र कराने के भी निर्देश दिए, ताकि स्थानीय स्तर पर बुनियादी सुविधाओं का त्वरित विकास हो सके।

- Advertisement -
HTML5 Icon

बैठक में अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि विभागीय कामकाज में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “खनिज ऑनलाइन 2.0” प्रणाली विकसित की गई है। खनिज ब्लॉक नीलामी से पूर्व लैंड शेड्यूलिंग तथा बंद एवं उपेक्षित खदानों के निस्तारण के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी तैयार की गई है। इसी क्रम में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 14 हजार करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 14,592 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह किया गया है, जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 17,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले दिसंबर माह तक 10,345 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि टिन कलेक्शन मॉडल से जुड़े परिवारों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इसे आजीविका संवर्धन का एक सफल उदाहरण बताते हुए इस मॉडल को और अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव सह खनिज विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद, संचालक श्री रजत बंसल सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

PM Kisan 24th Installment : पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, करोड़ों किसानों के खाते में ट्रांसफर हुई सम्मान निधि
Featured छत्तीसगढ़
Shivraj Singh Chouhan Mother Death : शिवराज सिंह चौहान की मां के निधन से शोक की लहर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुख
Featured छत्तीसगढ़
PM Modi Banaskantha Visit: बनासकांठा में पीएम मोदी का ‘आलू से सोना’ वाला बयान चर्चा में, किसानों की मेहनत को सराहा
Featured national
Sanju Tripathi Murder Case : बहुचर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड में सभी 22 आरोपियों को मिली राहत, अदालत ने किया दोषमुक्त
Featured छत्तीसगढ़
Supreme Court NCLT NCLAT News: NCLT-NCLAT पर कॉर्पोरेट मंत्रालय के नियंत्रण से नाराज सुप्रीम कोर्ट, जानें क्या है पूरा मामला
Featured देश - विदेश
CM Vishnu Deo Sai
CG News : चक्रवात ‘अर्नब’ से फसल नुकसान पर CM विष्णु देव साय सख्त, कलेक्टरों को तत्काल सर्वे के निर्देश
Featured छत्तीसगढ़
CG News : सरकारी दस्तावेज देने के बदले पैसे लेने का आरोप, दो पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Featured छत्तीसगढ़
CG News : आज छत्तीसगढ़ आएंगे जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान और सुधांशु त्रिवेदी, कई बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Bilaspur-Kolkata Flight : छत्तीसगढ़ की नई फ्लाइट सेवा बंद होने से यात्रियों में नाराजगी, 42 टिकट कैंसिल होने पर विरोध

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

BJP New Team : भाजपा संगठन में छत्तीसगढ़ का दबदबा, दो नेताओं को यूपी और उत्तराखंड में मिली जिम्मेदारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, चक्रवात कमजोर होने के बाद भी बारिश की संभावना

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?