Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ट्रेनों में व्यंजन सूची, भोजन का मूल्य प्रदर्शित करना अनिवार्य : रेल मंत्री
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ट्रेनों में व्यंजन सूची, भोजन का मूल्य प्रदर्शित करना अनिवार्य : रेल मंत्री

Featuredदेश - विदेश

ट्रेनों में व्यंजन सूची, भोजन का मूल्य प्रदर्शित करना अनिवार्य : रेल मंत्री

Hum Vatan News
Last updated: March 13, 2025 11:48 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि ट्रेनों में यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन की कीमतें और व्यंजन सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य है. उन्होंने सदन में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘‘यात्रियों की जानकारी के लिए आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपारेशन) की वेबसाइट पर सभी खाद्य पदार्थों की सूची और कीमतों की जानकारी दी गई है. सभी विवरणों के साथ छपी व्यंजन सूची वेटर को उपलब्ध कराए जाते हैं और यात्रियों को मांगने पर दिए जाते हैं.”

रेल मंत्री ने कहा, ‘‘रसोई यानों में भी मूल्य सूची प्रदर्शित की गई है. इसके अलावा, भारतीय रेलवे में खानपान सेवाओं के मेनू और शुल्क के बारे में यात्रियों को जागरूक करने के लिए, व्यंजन सूची और शुल्क के लिंक के साथ यात्रियों को एसएमएस भेजना शुरू किया गया है.”

- Advertisement -
HTML5 Icon

इंतजार मत किजिए… एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी जमीन रजिस्ट्री, 10 फीसदी बढ़ने के आसार…

- Advertisement -
HTML5 Icon

ट्रेनों में व्यंजन सूची (मेनू कार्ड), खाद्य पदार्थों की दर सूची और स्वच्छता, सफाई और भोजन की गुणवत्ता में सुधार के लिए उठाए गए कदमों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में वैष्णव ने कहा कि नामित ‘बेस किचन’ से भोजन की आपूर्ति, चिह्नित स्थानों पर आधुनिक ‘बेस किचन’ की शुरुआत और भोजन तैयार किये जाने के दौरान बेहतर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसे उपाय किये गए हैं.

मंत्री ने जवाब में कहा कि खाना पकाने के तेल, आटा, चावल, दालें, मसाला, पनीर, डेयरी उत्पाद के चयन और उपयोग के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता की निगरानी के लिए ‘बेस किचन’ में खाद्य सुरक्षा पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है. उन्होंने कहा कि ट्रेनों में आईआरसीटीसी पर्यवेक्षकों को भी तैनात किया गया है और भोजन के पैकेट पर ‘क्यूआर कोड’ की व्यवस्था की गई है, ताकि रसोई का नाम, पैकेजिंग की तारीख आदि जैसी जानकारी प्रदर्शित की जा सके.

Holika Dahan 2025: होलिका दहन की पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें, यहां देख लें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

वैष्णव ने कहा कि बेस किचन और रसोई यानों में नियमित रूप से साफ-सफाई और समय-समय पर कीट नियंत्रण, प्रत्येक खानपान इकाई के नामित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) प्रमाणन अनिवार्य कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि ट्रेनों में भोजन की अच्छी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण और निगरानी तंत्र के एक भाग के रूप में नियमित रूप से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘रसोई यानों और बेस किचन में भोजन की स्वच्छता और गुणवत्ता की जांच के लिए बाहरी एजेंसी से ऑडिट कराया जाता है. ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण भी किए जाते हैं.”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Dhan Kharidi 2026 : धान बेचने के लिए किसानों को मिलेगी राहत, टोकन व्यवस्था में बदलाव’ जानें नए नियम
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के बालोद में नाबालिग से कथित गैंगरेप, मां की शिकायत पर FIR दर्ज
Featured छत्तीसगढ़
Karwa Chauth Moonrise Time 2026 : छत्तीसगढ़ में करवा चौथ की पूजा का समय तय, रायपुर-बिलासपुर समेत इन शहरों में जानें चांद निकलने का वक्त
Blog Featured छत्तीसगढ़
CG News : सड़क पर अचानक दिखा सफेद भालू, अनोखा नजारा देखने जुटे लोग’ सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Featured छत्तीसगढ़
Amazon Layoffs 2026: सुबह-सुबह कर्मचारियों को मिला ईमेल, 250 पदों पर कटौती का ऐलान
Featured देश - विदेश
Diwali-Chhath Special Train : त्योहारों में घर जाना होगा आसान, दुर्ग-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी
Featured छत्तीसगढ़
UP Government Job Rules 2026: सरकारी नौकरी से पहले होगी अभ्यर्थियों के अतीत की जांच, योगी सरकार ने लागू की नई व्यवस्था
Featured national
Cyclone Arnab : चक्रवात अर्नब के खतरे पर अमित शाह की नजर, तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लिया हालात का जायजा
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredinternational

US Court Rejects Trump Administration: अमेरिका में चुनाव से पहले बढ़ा विवाद, कैलिफोर्निया में वोटों की गिनती रोकने से कोर्ट का इनकार

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featurednational

Muskan Rastogi News: अहोई अष्टमी पर जेल में पूजा करेंगी मुस्कान, रविता ने भी ली सामग्री

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredखेल

Sourav Ganguly Controversy: जब सौरव गांगुली पर लगा था घमंड का आरोप, ड्रिंक्स ले जाने से इनकार करने की क्या थी कहानी?

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?