Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: देव वृक्ष कदम्ब: औषधीय गुणों से भरपूर पेड़ से मिलते हैं कई रोगों का समाधान
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » देव वृक्ष कदम्ब: औषधीय गुणों से भरपूर पेड़ से मिलते हैं कई रोगों का समाधान

Featuredलाइफस्टाइल

देव वृक्ष कदम्ब: औषधीय गुणों से भरपूर पेड़ से मिलते हैं कई रोगों का समाधान

Hum Vatan News
Last updated: August 8, 2025 4:07 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

कदम्ब का परिचय (Introduction of Kadamb)

कदम्ब या कदम का पेड़ को देव का वृक्ष माना जाता है। कदम्ब आयुर्वेद में अपने औषधीय गुणों के लिए बहुत ही मशहूर है। कदम्ब का स्वास्थ्यवर्द्धक गुण (Kadamba tree uses) बहुत सारे रोगों के उपचार के लिए उपयोग किया जाता है।

कदम्ब की एक विशेष बात ये है कि इसके पत्ते बहुत बड़े होते है और इसमें से गोंद निकलता है। इसके फल नींबू की तरह होते हैं। कदम के फूलों (Kadamba Pushpam) का अपना अलग ही महत्व है। प्राचीन वेदों और रचनाओं में इन सुगन्धित फूलों (kadamba flower) का उल्लेख मिलता है।

कदम्ब की एक विशेष बात ये है कि इसके पत्ते बहुत बड़े होते है और इसमें से गोंद निकलता है। इसके फल नींबू की तरह होते हैं। चलिये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

 

Kadamb ke fayde

 

कदम्ब क्या है? ( What is Kadam Tree in Hindi)

भारत में सुगन्धित पुष्पों में कदम्ब (Kadamba Pushpam) का बहुत महत्व है। इसके फूल भगवान् कृष्ण को अत्यन्त प्रिय थे। आयुर्वेद में कदम्ब की कई जातियों यानि राजकदम्ब, धारा कदम्ब, धूलिकदम्ब तथा भूमिकदम्ब आदि उल्लेख प्राप्त होता है। चरक, सुश्रुत आदि प्राचीन ग्रन्थों में कई स्थानों पर कदम्ब का वर्णन मिलता है।

इसके अतिरिक्त इसकी एक और प्रजाति पाई जाती है जिसे भूमि कदम्ब (Mitragyna parvifolia (Roxb.) Korth.) कहते हैं।

  1. Anthocephalus cadamba (Roxb.) Miq. (कदम्ब)-
  2. Mitragyna parvifolia (Roxb.) Korth. (भूमि कदम्ब)- भूमिकदम्ब का 10-20 मी ऊँचा पेड़ भारत के शुष्क वनों में पाया जाता है। इसके फूल (Kadamba Pushpam) मुण्डक कदम्ब के पुष्पमुण्डकों के समान परन्तु आकार में छोटे सफेद रंगों के होते हैं। जो सूखने पर भूरे-काले रंग के हो जाते हैं तथा पूरे साल वृक्ष पर लगे रहते हैं।

कदम्ब कड़वा होता है। यह तीन दोषों को हरने वाला, दर्दनिवारक, स्पर्म काउन्ट बढ़ाने के साथ ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने में भी मदद करता है।

कदम्ब का फल खांसी, जलन, योनिरोग (वैजाइना संबंधित रोग), मूत्रकृच्छ्र (मूत्र संबंधी रोग), रक्तपित्त (नाक-कान से खून निकलना), अतिसार (दस्त), प्रमेह (डायबिटीज), मेदोरोग (मोटापा) तथा कृमिरोग नाशक होते हैं। कदम्ब के पत्ते कड़वे, छोटे, भूख बढ़ाने में सहायक तथा अतिसार या दस्त में फायदेमंद होते  हैं।

इसके कच्चे फल एसिडिक, गर्म, भारी, कफ को बढ़ाने वाला तथा रुचिकारक होते हैं। इसका पका फल थोड़ा एसिडिक होता है और वात को कम करने वाला तथा कफपित्त को उत्पन्न करने वाला होता है। इसका अंकुर कड़वा, ठंडे तासीर का होने के साथ खाने की इच्छा बढ़ाता है, रक्तपित्त (नाक-कान से खून बहना) तथा दस्त में फायदेमंद होता है।

अन्य भाषाओं में कदम्ब के नाम (Name of Kadamba Tree in Different Languages in Hindi)

कदम्ब का वानस्पतिक नाम :   Anthocephalus cadamba (Roxb.) Miq. (एंथोसिफेलस कदंब)

Syn-Nauclea cadamba Roxb., Neolamarckia cadamba (Roxb.) Bosser  है। यह  Rubiaceae (रूबिएसी) कुल का है। इसको अंग्रेजी में Wild Cinchona (वाइल्ड सिन्कोना) कहते हैं।

भारत के अन्य प्रांतों में कदम्ब को भिन्न भिन्न नामों से पुकारा जाता है।

Kadamb in-

  • Sanskrit-नीप, प्रियक, कदम्ब, वृत्तपुष्प, हलिप्रिय;
  • Hindi-कदम, कदम्ब;
  • Odia-कदम्बो (Kadambo), नीपो (Nipo);
  • Kannada–कडुवे (Kaduwe), कदावली (Kadawali);
  • Gujrati –कदम्ब (Kadamb), कदम्बा (Kadamba);
  • Teluguकदंबमु (Kadambamu), तुद्रा (Tudra);
  • Tamil-वेल्लाकदम्ब (Vellakadamb);
  • Bengali-कदम (Kadam), कलम्ब (Kalamb), बोलकदम (Bolkadam);
  • Nepali-कदम (Kadam);
  • Marathi-कदम्ब (Kadamb), कलम्ब (Kalamb);
  • Malayalam–अट्टुट्टेक्का (Attuttekka), कटम्पु (Katampu)।
  • English-कदम (Kadam), चायनीज एंथोसिफेलस (Chinese anthocephalus), कॉमन बर-फ्लावर ट्री (Common bur-flower tree)

 

कदम्ब के फायदे (Benefits and Uses of Kadamb Tree in Hindi)

कदम्ब के अनगिनत गुणों के आधार पर इसके फायदे भी अनगिनत हैं। चलिये अब जानते हैं कि कदम्ब (kadamba flower)अपने गुणों के आधार पर किन-किन बीमारियों में कैसे काम आता है-

 

 

आंखों के बीमारी के लिए कदम्ब के फायदे (Uses of Kadamba Tree to Treat  Eye Disease in Hindi)

अक्सर दिन भर काम करने के बाद आँखों में दर्द होने की शिकायत होती है। कदम्ब के तने के छाल को पीस-छानकर, उससे प्राप्त रस को आँखों के बाहर चारों तरफ लगाने से आँखों का दर्द कम होता है।

पूयदंत में फायदेमंद कदम्ब (Kadam Fruit for Pyrrohoea in Hindi)

कदम्ब के पत्तों का काढ़ा बनाकर गरारा करने से मुँह की बदबू तथा पूयदंत (पाइरिया)आदि बीमारियों में फायदा पहुँचता है।

मुँह के छालों से दिलाये राहत कदम्ब  (Benefits of Kadamba Plant to Get Relieve from Mouth Ulcer in Hindi)

Mouth ulcer

अक्सर शरीर में पोषण की कमी या असंतुलित खान-पान के कारण मुँह में छाले पड़ जाते हैं। कदम्ब के पत्तों का काढ़ा बनाकर गरारा करने से मुंह के छालों से राहत मिलती है।

मूत्र संबंधी बीमारी में फायदेमंद कदम्ब (Kadambu Benefits in Dysuria in Hindi)

मूत्र संबंधी बीमारी में मूत्र करते वक्त दर्द होना, जलन होना या रुक-रुक कर पेशाब आने जैसी समस्या होती है तो कदम्ब का सेवन बहुत काम आता है।

विदारीकंद, कदंब छाल तथा ताड़ फल के पेस्ट एवं काढ़े में पकाए हुए दूध एवं घी को 5-10 मिली की मात्रा में  सेवन करने से  मूत्रकृच्छ्र (दर्द सहित मूत्र त्याग) में लाभ होता है।

खाँसी से दिलाये राहत कदम्ब (Kadam Beneficial in Cough in Hindi)

kadam

अगर खाँसी से राहत नहीं मिल रहा है तो कदम्ब का इस तरह से सेवन बहुत लाभप्रद होता है। 5-10 मिली कदम्ब के तने के छाल का काढ़ा पीने से कास या खाँसी में लाभ होता है।

माताओं के दूध की कमी को ठीक करने मे सहायक कदम्ब (Benefit of Kadam in Breastfeeding in Hindi)

जिन माताओं को दूध की कमी के कारण अपने शिशु को स्तनपान या ब्रेस्टफिडिंग नहीं करवा पाती, उनके लिए कदंब का सेवन फायदेमंद होता है। एक रिसर्च के अनुसार कदंब के फल का सेवन माताओं में दूध के मात्रा को बढ़ाने में सहायक होता है।

शरीर की दुर्बलता दूर करने में फायदेमंद कदम्ब (Kadam Beneficial to Get Rid from Weakness in Hindi)

शरीर की दुर्बलता को दूर करने में कदंब सहायक हो सकता है, क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार वात का प्रकोप भी दुर्बलता का कारण होता है। कदंब में वात को कम करने का गुण होता है।

पैरों की सूजन और चोट में लाभकारी कदम्ब (Benefit of Kadam to Get Relief from the  Inflammation and Wound of Feet in Hindi)

पैरो की चोट और सूजन में कदंब का प्रयोग लाभकारी होता है। चोट लगने या सूजन होने पर कदंब का प्रयोग घाव को शीघ्र भरने और सूजन कम करने में मदद करता है क्योंकि इसमें रोपण और शोथहर का गुण पाया जाता है। 

घाव ठीक करने के लिए सहायक कदम्ब (Benefit of Kadam to Get Cure Wound in Hindi)

घाव जल्दी ठीक करने में कदंब सहयोगी होता है क्योंकि कदंब में रोपण यानि हीलिंग का गुण पाया जाया है जो कि घाव जल्दी ठीक करने में सहायक होता है।

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त कदम्ब (Benefit of Kadam to Keep Healthy Digestive System in Hindi)

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में कदंब एक प्रभावी औषधि है क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार कदंब में कषाय और ग्राही गुण होते है जो कि पाचन शक्ति कमजोर होने के कारण हुए अतिसार को नियंत्रित करता है।

त्वचा सम्बन्धी समस्याओं को दूर करे कदम्ब (Kadam Beneficial in Skin disease in Hindi)

कदंब का प्रयोग त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी किया जाता है क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार इसमें शीत और रोपण गुण होने से ये त्वचा सम्बन्धी समस्याओ में शीघ्र आराम देता है।

कदम्ब का उपयोगी भाग (Useful Part of Kadam in Hindi)

आयुर्वेद में कदम्ब के पत्ते ,फूल , जड़ और तने के छाल के काढ़े का ज्यादा प्रयोग किया जाता है।

कदम्ब का सेवन कैसे करना चाहिए (How to Use Kadam Fruit in Hindi)

बीमारी के लिए कदम्ब के सेवन और इस्तेमाल का तरीका पहले ही बताया गया है। अगर आप किसी ख़ास बीमारी के इलाज के लिए कदम्ब का उपयोग कर रहे हैं तो आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह ज़रूर लें।

कदम्ब कहां पाया या उगाया जाता है ?(Where is Kadamb Tree is Found or Grown in hindi?)

भारत में कदम्ब हिमालय के निचले भागों में तथा दक्षिण में उत्तरी-पश्चिमी घाट में पाया जाता है। सड़क के किनारे तथा बाग-बगीचों में सजाने वाले पेड़ के रुप में प्राय: इसको लगाया जाता है।

 

Contents
कदम्ब का परिचय (Introduction of Kadamb)कदम्ब क्या है? ( What is Kadam Tree in Hindi)अन्य भाषाओं में कदम्ब के नाम (Name of Kadamba Tree in Different Languages in Hindi)कदम्ब के फायदे (Benefits and Uses of Kadamb Tree in Hindi) आंखों के बीमारी के लिए कदम्ब के फायदे (Uses of Kadamba Tree to Treat  Eye Disease in Hindi)पूयदंत में फायदेमंद कदम्ब (Kadam Fruit for Pyrrohoea in Hindi)मुँह के छालों से दिलाये राहत कदम्ब  (Benefits of Kadamba Plant to Get Relieve from Mouth Ulcer in Hindi)मूत्र संबंधी बीमारी में फायदेमंद कदम्ब (Kadambu Benefits in Dysuria in Hindi)खाँसी से दिलाये राहत कदम्ब (Kadam Beneficial in Cough in Hindi)माताओं के दूध की कमी को ठीक करने मे सहायक कदम्ब (Benefit of Kadam in Breastfeeding in Hindi)शरीर की दुर्बलता दूर करने में फायदेमंद कदम्ब (Kadam Beneficial to Get Rid from Weakness in Hindi)पैरों की सूजन और चोट में लाभकारी कदम्ब (Benefit of Kadam to Get Relief from the  Inflammation and Wound of Feet in Hindi)पैरो की चोट और सूजन में कदंब का प्रयोग लाभकारी होता है। चोट लगने या सूजन होने पर कदंब का प्रयोग घाव को शीघ्र भरने और सूजन कम करने में मदद करता है क्योंकि इसमें रोपण और शोथहर का गुण पाया जाता है। घाव ठीक करने के लिए सहायक कदम्ब (Benefit of Kadam to Get Cure Wound in Hindi)पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त कदम्ब (Benefit of Kadam to Keep Healthy Digestive System in Hindi)त्वचा सम्बन्धी समस्याओं को दूर करे कदम्ब (Kadam Beneficial in Skin disease in Hindi)कदम्ब का उपयोगी भाग (Useful Part of Kadam in Hindi)कदम्ब का सेवन कैसे करना चाहिए (How to Use Kadam Fruit in Hindi)कदम्ब कहां पाया या उगाया जाता है ?(Where is Kadamb Tree is Found or Grown in hindi?)
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, ट्रक की टक्कर और बाइक भिड़ंत से मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
CG Transfer News : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 102 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : 6 महीने पहले पति और बच्चे को छोड़ प्रेमी संग गई महिला की पिटाई, मामला पुलिस तक पहुंचा
Featured छत्तीसगढ़
Ethanol Fuel : सरकार का बड़ा फैसला’ 100% एथेनॉल वाले ईंधन से चलेंगी गाड़ियां, जानें क्या होगा बदलाव
Featured देश - विदेश
CG Holiday News : छत्तीसगढ़ में छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को अवकाश घोषित
Featured छत्तीसगढ़
CG News : रेण नदी हादसे से दहला सूरजपुर, चार लोगों की मौत के बाद गांव में पसरा मातम
Featured छत्तीसगढ़
आईटीएम विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर राज्यपाल ने दिया जोर.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG PWD Transfer : छत्तीसगढ़ में PWD विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 91 सब इंजीनियरों के तबादले का आदेश जारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Politics : स्मृति ईरानी ने छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के साथ की अहम बैठक, शिकायतों के बीच भाजपा संगठन में हलचल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featurednationalछत्तीसगढ़

Train Travel Insurance: सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा कवर, ट्रेन यात्रियों के लिए जानें नियम

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?