Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Dia Mirza Video Controversy: प्रदूषण के खिलाफ दीया मिर्जा की अपील पर विवाद, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Dia Mirza Video Controversy: प्रदूषण के खिलाफ दीया मिर्जा की अपील पर विवाद, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

Featuredमनोरंजन

Dia Mirza Video Controversy: प्रदूषण के खिलाफ दीया मिर्जा की अपील पर विवाद, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

Hum Vatan News
Last updated: November 3, 2026 2:32 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Dia Mirza Video Controversy: मुंबई में वायु प्रदूषण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा को शामिल करने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) को दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीडिया पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने इस दौरान कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और कुछ नेताओं की ओर से की गई टिप्पणियां उचित नहीं हैं।

Contents
क्या है दीया मिर्जा के वीडियो को लेकर पूरा विवाद?भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है- बॉम्बे हाईकोर्टप्रदूषण अभियान में सेलिब्रिटी को लेकर कोर्ट ने क्या कहा था?

क्या है दीया मिर्जा के वीडियो को लेकर पूरा विवाद?

दरअसल, मुंबई में प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए BMC ने एक अभियान शुरू किया था। इस अभियान में बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा को भी शामिल किया गया था। उन्होंने एक वीडियो के जरिए लोगों से बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करने और सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे नहीं फोड़ने की अपील की थी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

BMC ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था। हालांकि, दीया मिर्जा को अभियान में शामिल किए जाने पर बीजेपी के कुछ नेताओं ने नाराजगी जताई। नेताओं के विरोध के बाद BMC ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो हटा दिया था। इतना ही नहीं, BMC मेयर की ओर से दीया मिर्जा को निगम से ब्लैकलिस्ट करने की बात भी सामने आई थी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

CISF New Command System : छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि, CISF ने भिलाई को बनाया स्टील सेक्टर का नेशनल हेडक्वार्टर

भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है- बॉम्बे हाईकोर्ट

इस मामले की सुनवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और जस्टिस डॉ. नीला गोखले की पीठ ने की। सुनवाई के दौरान अदालत ने कुछ राजनीतिक नेताओं की टिप्पणियों पर नाराजगी जताई।

हाईकोर्ट ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। कुछ राजनेताओं की ओर से की गई टिप्पणियों से अदालत आहत है। कोर्ट ने BMC को निर्देश दिया कि दीया मिर्जा का जो वीडियो सोशल मीडिया से हटाया गया था, उसे दोबारा अपलोड किया जाए।

प्रदूषण अभियान में सेलिब्रिटी को लेकर कोर्ट ने क्या कहा था?

दरअसल, त्योहारों के दौरान ध्वनि और वायु प्रदूषण से जुड़े मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर जनहित याचिका पर सुनवाई की थी। इस दौरान अदालत ने निर्देश दिया था कि सेलिब्रिटी को जागरूकता अभियान से जोड़ने के लिए सरकारी खजाने से पैसा खर्च नहीं किया जाना चाहिए।

कोर्ट का कहना था कि जानी-मानी हस्तियों को नागरिक जागरूकता अभियान में स्वेच्छा से योगदान देना चाहिए। इसके बाद BMC ने सशुल्क ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने के बजाय स्वयंसेवकों की मदद लेने का फैसला किया था।

इसी पहल के तहत BMC ने कई जानी-मानी हस्तियों से संपर्क किया था। दीया मिर्जा समेत कुछ हस्तियां बिना किसी फीस के यानी प्रो बोनो आधार पर प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता संदेश रिकॉर्ड करने के लिए तैयार हुई थीं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Holiday News : देवउठनी एकादशी पर छुट्टी का ऐलान, GAD ने जारी किया स्थानीय अवकाश का आदेश
Featured छत्तीसगढ़
Nepal Two Helicopter Collision Video: एवरेस्ट क्षेत्र में बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान आपस में भिड़े दो हेलिकॉप्टर
Featured देश - विदेश
Indian Navy Rescue Operation: सोमाली लुटेरों के कब्जे से ईरानी जहाज आजाद, भारतीय नौसेना के साहस की राजनाथ सिंह ने की तारीफ
Featured देश - विदेश
Indian Railways 18 Trains Superfast Status Removed: सप्तक्रांति और श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनों के नंबर बदलेंगे
Featured देश - विदेश
Shubman Gill Statement: पहले वनडे फिर टी20 और आखिर में टेस्ट, शुभमन गिल ने क्यों कही ये बात?
Featured खेल
CG Crime News : पूर्व विधायक से जुड़े शोरूम में मिली युवती की लाश, परिजनों ने उठाए सवाल’ हत्या की आशंका
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime : घर के आंगन में मिली राजमिस्त्री की खून से सनी लाश, कमरे में मिले खून के निशान’ हत्या की आशंका
Featured छत्तीसगढ़
CISF New Command System : छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि, CISF ने भिलाई को बनाया स्टील सेक्टर का नेशनल हेडक्वार्टर
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : बीच सड़क पर धू-धू कर जली यात्री बस, आग लगते ही मची चीख-पुकार’ यात्रियों में दहशत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Transfer News : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोक’ GAD ने तय किए नियम

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredreligion

Diwali 2026 : दिवाली पर मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाने का क्या है रहस्य’ जानें धार्मिक महत्व और शुभ संकेत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?